

Asha Dashami Vrat Puja Vidhi : आज 24 जुलाई 2026 को आशा दशमी व्रत रखा जा रहा हैं। हिंदू धर्म में आषाढ़ मास के शुक्लपक्ष की दशमी तिथि को मनाई जाने वाली आशा दशमी व्रत को बहुत ही शुभ और कल्याणकारी बताई गई है क्योंकि यह व्रत 10 आशा देवियों की पूजा से जुड़ा पावन व्रत होता हैं।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, आशा दशमी के दिन देवी पार्वती और आशा देवियों की मुख्य रूप से पूजा की जाती है। देवी ऐन्द्री, देवी आग्नेयी, देवी याम्या, देवी नैर्ऋति, देवी वारुणी, देवी वायव्या, देवी सौम्या, देवी ईशानी, देवी अधः और देवी ब्राह्मी ही 10 आशा देवियां हैं, जिनकी सच्चे मन से पूजा करने से हर मनोकामना पूरी होती है।
हिंद धर्म में दशमी तिथि का बहुत ज्यादा महत्व माना गया है। फिर चाहे वह विजया दशमी हो या फिर गंगा दशहरा हो। मान्यता है कि आषाढ़ मास के शुक्लपक्ष की नवमी के दिन विधि-विधान से आशा दशमी व्रत को करने वाले साधक की कीर्ति और यश दसों दिशाओं में बढ़ती है और माता की कृपा से पूरे साल धन-धान्य की कमी नहीं होती है।