इस दिन से शुरू है अमरनाथ यात्रा, जानिए 38 दिन तक चलने वाली इस यात्रा की खास बाते
अमरनाथ गुफा मंदिर हिन्दू धर्म का एक प्रमुख तीर्थस्थल है। यह भारत के जम्मू और कश्मीर प्रदेश की राजधानी, श्रीनगर, के उत्तर-पूर्व में 135 किमी दूर समुद्रतल से 13600 फुट की ऊँचाई पर स्थित है।
- Written By: सीमा कुमारी
अमरनाथ यात्रा (सौ.सोशल मीडिया)
धार्मिक एवं आध्यात्मिक दृष्टि से इस साल जुलाई महीना हिंदू श्रद्धालुओं के लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। क्योंकि, इस महीने सावन के साथ बाबा बर्फानी यानी अमरनाथ यात्रा की शुरुआत हो रही है। आपको बता दें, इस साल अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से 9 अगस्त 2025 तक चलेगी।
यात्रा में शामिल होने वालों को मेडिकल सर्टिफिकेट, आधार, यात्रा परमिट और RFID कार्ड जैसी जरूरी चीजें साथ लाना भी बेहद अनिवार्य होगा। प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां यात्रियों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हर साल हजारों श्रद्धालु जम्मू-कश्मीर की बर्फीली वादियों में स्थित भगवान शिव के पवित्र गुफा मंदिर ‘अमरनाथ’ के दर्शन के लिए कठिन यात्रा पर निकलते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
अमरनाथ यात्रा हादसा: गांदरबल में बस पलटने से मची अफरा-तफरी, मध्य प्रदेश के कई यात्री घायल
आगरा में जया किशोरी की कथा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं से भाव-विभोर हुए लोग
Sawan Fasting Recipes: व्रत में दिनभर एक्टिव रहने के लिए बनाएं ये हाई-एनर्जी फलाहारी डिशेज
अमरनाथ यात्रियों से भरी बस 20 मीटर गहरी खाई में गिरी, जवानों के रेस्क्यू ऑपरेशन से बची 50 जानें
समुद्र तल से 12,700 फीट की ऊंचाई पर स्थित यह गुफा प्राकृतिक रूप से बनी बर्फ की शिवलिंग के लिए जानी जाती है। ये सिर्फ एक यात्रा नहीं बल्कि आस्था, धैर्य और शरीर की परीक्षा है।
आपको बता दें, हर साल की तरह इस साल भी अमरनाथ यात्रा को लेकर भी लोगों के मन उत्साह बना हुआ है, खासकर जुलाई में इसकी डेट को लेकर कि ये कब शुरू होगी? तो आइए इससे जुड़ी सभी प्रमुख बातों को जानते हैं, जो इस प्रकार है।
कब शुरू हो रही है अमरनाथ यात्रा 2025
आपको बता दें, हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई, 2025 से शुरू होगी। वहीं, इसकी समाप्ति 9 अगस्त 2025 पर होगी। यह यात्रा कुल 38 दिनों तक चलेगी।
सावन शुरू होने से पहले ले आएं ये चीजें, भगवान शिव जी की मिलेगी कृपा
अमरनाथ यात्रा के दौरान रखें इन बातों का विशेष ध्यान
धार्मिक मान्यता के अनुसार, अमरनाथ यात्रा के दौरान भक्तगण को यात्रा के दौरान निम्नलिखित बातों पर विशेष ध्यान देना अनिवार्य है जो इसप्रकार है –
- यात्रा के दौरान सात्विकता बनाएं रखें।
- इस दौरान तामसिक चीजों का सेवन गलती से भी न करें।
- यात्रा के दौरान ब्रह्मचर्य का पालन करें।
- यात्रा के दौरान मन को शांत रखें।
- इस दौरान वाद-विवाद या क्रोध करने से बचें।
- यात्रा के दौरान भगवान शिव का ध्यान और भजन करते रहें।
- इस यात्रा में कम से कम दो-तीन महीने पहले से ही अपनी शारीरिक फिटनेस पर काम करना शुरू कर देना चाहिए।
- जैसे रोजाना पैदल चलें, जॉगिंग करें, योग और प्राणायाम का अभ्यास करें।
- अमरनाथ यात्रा के लिए गर्म कपड़े थर्मल वियर, ऊनी जैकेट, स्वेटर, वॉटरप्रूफ जैकेट और पैंट, टोपी, दस्ताने और मोटे मोजे जरूर पैक करें।
- ऊंचाई पर चलने के दौरान अपनी गति धीमी रखें। जल्दबाजी न करें।
- थोड़ी-थोड़ी देर पर रुककर आराम करें और गहरी सांसें लें।
- खान-पान का खास ख्याल रखें।
- इस दौरान किसी के बारे में बुरा न बोलें।
अमरनाथ यात्रा का क्या है महत्व
हिन्दू धर्म में अमरनाथ यात्रा का बड़ा महत्व है। ऐसी मान्यता है कि अमरनाथ गुफा भगवान शिव के प्रमुख तीर्थस्थलों में से एक है। यह वही पवित्र स्थान है, जहां भगवान शिव ने माता पार्वती को अमरत्व का रहस्य सुनाया था।
गुफा में प्राकृतिक रूप से बर्फ से शिवलिंग बनता है, जो श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र होता है। कहा जाता है कि चंद्रमा की कलाओं के साथ-साथ इस शिवलिंग का आकार भी घटता-बढ़ता रहता है।
