Akshaya Tritiya: अक्षय तृतीया पर किस भगवान की होती है पूजा? लक्ष्मी प्राप्ति के उपाय भी जानिए
Akshaya Tritiya Lakshmi Puja Tips: अक्षय तृतीया के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व होता है। इस दिन किए गए पूजा-पाठ, दान और उपाय अक्षय फल प्रदान करते हैं।
- Written By: सीमा कुमारी
भगवान विष्णु (सौ. AI)
Lord Vishnu Worship Akshaya Tritiya: हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया को सुख- समृद्धि का कारक बताया गया है। कहा जाता है कि इस दिन किए गए शुभ कार्य और पूजा-पाठ से अक्षय फलों की प्राप्ति होती है। इसे आखातीज के नाम से भी जाना जाता है। ‘अक्षय’ का अर्थ है जिसका कभी क्षय न हो।
हर साल वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाने वाले अक्षय तृतीया पर्व इस बार 19 अप्रैल 2026 को मनाया जा रहा है।
Akshaya Tritiya किस देवी -देवता की पूजा होती है :
-
विष्णु-लक्ष्मी पूजा
हर साल वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाने वाले इस खास पर्व पर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा का विधान है। कहते हैं इस दिन विधि-विधान से धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने से श्रद्धालुओं को अक्षत फलों की प्राप्ति होती है। सुख-समृद्धि और धन प्राप्ति के लिए विष्णु और लक्ष्मी जी की पूजा की जाती है।
सम्बंधित ख़बरें
Raksha Bandhan Puja Thali: रक्षाबंधन की पूजा की थाली में जरूर रखें ये 10 शुभ चीजें, तभी पूरी मानी जाएगी पूजा
Jagannath Rath Yatra: प्रभु जगन्नाथ के 3 रथों का क्या है महत्व? जानें रथों के निर्माण और उनसे जुड़े रोचक तथ्य
Sawan 2026 Vastu Tips: सावन शुरू होने से पहले घर से बाहर कर दें ये 7 चीजें, शिव की कृपा से होगा भाग्य उदय
Yogini Ekadashi 2026: योगिनी एकादशी पर इन पांच चीजों का दान माना जाता है सबसे शुभ
-
कुबेर पूजा
कहा जाता है कि, अक्षय तृतीया पर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा के अलावा कुबेर देव की भी पूजा की जाती है। बताया जाता है कि,इस दिन कुबेर देव की पूजा से धन और संपत्ति में ‘अक्षय’ (कभी न खत्म होने वाली) वृद्धि होती है।
-
परशुराम जयंती
अक्षय तृतीया पर भगवान परशुराम की भी पूजा -अर्चना की जाती है। पौराणिक मान्यता के अनुसार, इस दिन भगवान परशुराम का जन्म हुआ था, इसलिए उनकी पूजा की जाती है।
यह भी पढ़ें-वैशाख के महीने में इन चीजों के दान से मिलेगा अक्षय-पुण्य, साल भर बनी रहेगी भगवान की कृपा
अक्षय तृतीया पर लक्ष्मी प्राप्ति के क्या है उपाय
धर्म ग्रथों में अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) पर माँ लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए घर की सफाई, पूजा, और दान-पुण्य करना अत्यंत शुभ बताया गया है। लक्ष्मी जी को बुलाने के लिए सबसे अच्छा उपाय है कि सुबह जल्दी उठकर स्नानादि के बाद ‘ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद’ मंत्र का जाप करें, लक्ष्मी जी को 5 पीली कौड़ियां या चांदी का सिक्का समर्पित करें और इसे अगले दिन से अपनी तिजोरी में रखें।
अक्षय तृतीया पर क्या न करें
- घर में गंदगी न रखें, क्योंकि लक्ष्मी जी साफ-सुथरे स्थान पर ही आती हैं।
- झगड़े या कलह से बचें और अपने मन को शांत रखें।
- तामसिक भोजन या मांसाहार से दूर रहें।
