Ram Navami 2025: आज से ही अपनाएं भगवान श्रीराम के ये गुण, संवर जाएगा आपका जीवन
भगवान श्रीराम सबसे आराध्य है तो उनके सारे गुण अनुसरणीय होते है यानि उनके एक गुण भी हम जीवन में अपना लेते है तो जीवन संवर जाता है। बड़ी से बड़ी कठिनाई को दूर करने के लिए आप भगवान श्रीराम के गुण अपना सकते है।
- Written By: दीपिका पाल
राम नवमी पर अपनाएं भगवान श्रीराम के गुण (सौ. सोशल मीडिया)
Ram Navami 2025: चैत्र नवरात्रि का दौर चल रहा है आज नवरात्रि का आठवां दिन है जो माता महागौरी की आऱाधना के लिए समर्पित होता है। इसके साथ ही देशभर में 6 अप्रैल को राम नवमी का उत्सव भी मनाया जाएगा। भक्तों के बीच राम नवमी का उत्सव सबसे खास आयोजन में से एक होता है। भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के तौर पर मनाएं जाने वाले इस उत्सव को लेकर देशभर के मंदिरों में तैयारियां हो गई है।
वहीं भगवान श्रीराम सबसे आराध्य है तो उनके सारे गुण अनुसरणीय होते है यानि उनके एक गुण भी हम जीवन में अपना लेते है तो जीवन संवर जाता है। बड़ी से बड़ी कठिनाई को दूर करने के लिए आप भगवान श्रीराम के यहां बताएं जा रहे गुण को अपना सकते है।
भगवान श्रीराम के इन गुण को अपनाएं
राम नवमी के मौके पर आप भगवान श्रीराम के खास गुण या आदतों को अपना सकते है जो आपकी तकदीर बदल सकता है…
सम्बंधित ख़बरें
Vastu Tips Of Wristwatch: कहीं कलाई पर बंधी घड़ी तो नहीं बिगाड़ रही आपका वास्तु, जानिए घड़ी पहनने का सही नियम
Surya Grahan 2026: सावन अमावस्या पर बनेगा दुर्लभ चतुर्ग्रही योग, इन 4 राशियों की पलटेगी किस्मत!
Premanand Ji Maharaj: सुखी वैवाहिक जीवन चाहते हैं, तो शादी से पहले जान लें प्रेमानंद जी महाराज की सीख
Shukrawar Vrat: शुक्रवार का व्रत कर रहे हैं? वैभव लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए जरूर पढ़ें यह कथा
1- हर क्षेत्र का ज्ञान होना
अगर आप जीवन में आगे बढ़ना चाहते है तो इसके लिए ज्ञान भरपूर होना जरूरी होता है। ऐसे में व्यक्ति को हर क्षेत्र का बखूबी ज्ञान होना जरूरी है, क्योंकि इसी के बदोलत वह हर कम को अच्छे से जानकार आगे की ओर बढ़ सकता है। भगवान श्रीराम के इस गुण से आप जीवन के हर कदम पर सफल हो जाते है।
2-संयम रखना जरूरी
भागदौड़ भरी जिंदगी में हर किसी के पास संयम की कमी है इस वजह से परेशानी बढ़ती है। भगवान श्रीराम के इस गुण यानि संयम को आप अपने जीवन में उतार लेते है तो आपको फायदा होता है। जिस तरह से भगवान श्रीराम ने 14 वर्षों तक वनवास में रहकर भी संयम की तरह काम किया था।
3-मदद या भलाई करना
भगवान श्रीराम का व्यक्ति सरल और सहज रहा है वे किसी भी व्यक्ति में भेदभाव नहीं कर पाएं। यहां पर भगवान श्रीराम के जीवन से हमें दूसरों की भलाई और मदद करनी चाहिए। यहां पर जरूरतमंद लोगों की मदद करने से हर मुश्किल आसान हो जाती है।
धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें…
4-अच्छी दोस्ती रखना
यहां पर आप जीवन के हर मोड़ पर परेशानी से घिरे रहते है इसके लिए आपको अच्छी दोस्ती रखना जरूरी होता है। चाहे वो दोस्ती हो, या फिर प्रेम सबके साथ अच्छे से व्यवहार करना चाहिए. इस राम नवमी आप अपने ऊपर ये गुण उतार सकते हैं।
