आज का राशिफल-3 सितम्बर 2025: आज इन राशियों पर बरसेगी गणपति बप्पा की कृपा, ये राशियां रखें सावधानी

Aaj Ka Rashifal 3 September 2025: आज का दिन बुधवार है। जो भगवान गणेश को समर्पित है, जिन्हें विघ्नहर्ता और बुद्धि के देवता के रूप में पूजा जाता है। इस दिन अपने आराध्य का ध्यान कर सकते है।
आज का राशिफल, 3 सितंबर का राशिफल
3 सितंबर का राशिफल (सौ. डिजाइन फोटो)
Published on
Updated on

Today Horoscope: आज का दिन बुधवार है। जो भगवान गणेश को समर्पित है, जिन्हें विघ्नहर्ता और बुद्धि के देवता के रूप में पूजा जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन से गणपति की पूजा करने से भक्तों के सभी कष्ट दूर होते हैं, मनोकामनाएं पूरी होती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

इस दिन अपने आराध्य का ध्यान करते हुए कुछ नया ध्यान आप कर सकते है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 12 राशियों और नौ नक्षत्रों का उल्लेख किया गया है। नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर ही आपका दिन कैसा रहेगा तय होता है। मकर और कन्या राशि के सितारे कमजोर रह सकते है। आइए जान लेते है। बाकी राशियों का राशिफल भी।

मेष-

सहयोगी आपकी मेहनत का लाभ उठायेंगे। पारिवारिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। सोचे कामकाज में सफलता मिलेगी।

वृषभ-

शारीरिक सुख एवं पारिवारिक शांति के लिये समय अनुकूल रहेगा। जीवनसाथी के सहयोग से अवरोधों का निवारण होगा। पदोन्नति का योग बन सकते हैं।

मिथुन-

पारिवारिक मित्रों से मुलाकात सुचाद रहेगी। व्यर्थ के वाद विवाद को टालना हितकर रहेगा। वार्ता उपयोगी एवं लाभदायक सिद्ध होगी।

कर्क-

परिजनों पड़ौसियों का अनायास विवाद हो सकता है। कामकाज बनने का योग है। लाभदायक अवसरों, को हाथ से न जाने दें।

सिंह-

श्रम साध्य कार्यो में प्रयास करने पर सफलता मिलेगी। प्रवास का योग है। आमोद प्रमोद पर खर्च होगा। आलस्य को त्यागना हितकर रहेगा।

कन्या-

सामाजिक प्रभाव में वृद्धि होगी। मनः स्थिति संतोषजनक रहेगी। भाई से मदद प्राप्ति का योग है। धर्म कर्म में आस्था बढे़गी।

तुला--

आर्थिक समस्याओं का सरलता से समाधान होगा। व्यापार की योजना बनेगी। अतिथि आगमन होगा। निजी दायित्वों की पूर्ति का योग है।

वृश्चिक-

पराक्रम में वृद्धि होगी। नये लोगों के प्रति रूचि रहेगी। अधिक जल्दबाजी न करें। मांगलिक कार्यो में खर्च होगा। परिश्रम अधिक करना होगा।

धनु--

अपनों के कारण मुश्किल हो सकती है। आय में कमी होगी। कामकाज में बाधा आने का योग है। परिश्रम की अधिकता रहेगी, खर्च अधिक होगा।

मकर--

आज का दिन शुभ एवं अनुकूल रहेगा। सोचे कार्य ठीक ढंग से पूर्ण होंगे। महत्वपूर्ण विचार विमर्श होगा। अतिथि आगमन होगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।

कुम्भ--

राजकीय कार्यो में सफलता मिलेगी। सोचे कार्य ठीक ढंग से पूर्ण होंगे। महत्वपूर्ण योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। व्यर्थ की चिन्ता रह सकती है।

मीन--

स्वास्थ्य में सुधार होगा। कुछ नये समाचारों की प्राप्ति होगी। व्यापार व्यवसाय में सुधार होगा। मानसिक संतोष बना रहेगा। प्रापर्टी के कार्य बनेंगे।

आज जन्म लिये बालक का फल:

आज जन्म लिया बालक सुन्दर, हंसमुख, मिलनसार, अपने कार्य के प्रति सजग रहने वाला ईमानदार होगा। अपने मन की बात दूसरों पर प्रकट नहीं करेगा। मित्रों की संख्या अधिक होगी, किन्तु वास्तविक मित्रों का अभाव रहेगा। दूर-दूर घूमने का शौकीन होगा।

व्यापार-भविष्य:

भाद्रपद शुक्ल एकादशी को पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र के प्रभाव से तांबा, पीतल, एवं कपास, सन् की लाईन, पूर्व की तरह चलेगी। गेहॅू, जौ, चना, मोट, मॅूग, ज्वार बाजरा, आदि में नरमी रहेगी। वायदा मार्केट में आज के बने भाव उॅचे व नीचे महत्वपूर्ण साबित होंगे। भाग्यांक 4853 है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com