Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Aaj Ka Rashifal 28 January: वृष और मकर राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन

Daily horoscope: बुधवार 28 जनवरी 2026 का दिन मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए बड़े बदलाव लेकर आ रहा है। जानें किसे मिलेगा व्यापार में लाभ और किसे रहना होगा शत्रुओं से सावधान।

  • Written By: ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
Updated On: Jan 28, 2026 | 12:05 AM

आज का राशिफल (सौ. डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

Today Horoscope 28 January: बुधवार का दिन ज्योतिषीय गणना के अनुसार कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है। ग्रहों की बदलती स्थिति करियर, व्यापार और सेहत पर गहरा प्रभाव डालेगी। आइए विस्तार से जानते हैं प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ संजीत कुमार मिश्रा जी से कि आज आपकी राशि के सितारे क्या कहते हैं।

मेष (Aries)

आज आपका मानसिक संतुलन बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में एकाग्रता सफलता दिलाएगी। हालांकि, सुनी-सुनाई बातों पर भरोसा न करें, अन्यथा धोखा मिल सकता है। धार्मिक यात्रा के योग हैं और व्यापार में निवेश लाभदायक रहेगा। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी, लेकिन आर्थिक लेनदेन से बचें।

लकी नंबर: 5, लकी कलर: गुलाबी

सम्बंधित ख़बरें

Love Rashifal 28 January: रिश्तों की होगी परीक्षा, कहीं प्यार बढ़ेगा तो कहीं गलतफहमी बढ़ा सकती है दूरी

आज का राशिफल 27 January: मंगलवार को किन राशियों पर बरसेगी कृपा? जानें मेष से मीन तक अपनी किस्मत का हाल

Aaj Ka Rashifal 26 January 2026: गणतंत्र दिवस पर किन राशियों की चमकेगी किस्मत? जानें अपनी राशि का हाल

Aaj Ka Rashifal 25 January: रविवार को वृश्चिक राशि वाले लेनदेन में बरतें सावधानी, इन 4 राशियों को होगा लाभ!

वृष (Taurus)

सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और प्रभाव में वृद्धि होगी। व्यापार में बकाया धन की वसूली होने से मन प्रसन्न रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा और पत्नी के माध्यम से आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है।

लकी नंबर: 1, लकी कलर: नीला

मिथुन (Gemini)

अपनी वाणी के प्रभाव से आप अधूरे कार्यों को पूरा कर लेंगे। मेहनत का परिणाम आपके पक्ष में रहेगा और धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे। कानूनी मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आ सकता है। हालांकि, स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें, पुराना रोग दोबारा उभर सकता है।

लकी नंबर: 7, लकी कलर: फिरोजा

कर्क (Cancer)

आज आपके साहस और उत्साह में वृद्धि होगी। व्यापार में उन्नति के नए मार्ग खुलेंगे और व्यवहार में सकारात्मक बदलाव आएगा। लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं, लेकिन किसी भी प्रकार के जोखिम या जमानत लेने से दूर रहें। पारिवारिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

लकी नंबर: 9, लकी कलर: नीला

सिंह (Leo)

पारिवारिक विवादों से खुद को दूर रखें, अन्यथा क्लेश बढ़ सकता है। भाई-बंधुओं का सहयोग मिलेगा और धन प्राप्ति के योग हैं। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और विद्वानों का सानिध्य प्राप्त होगा। मकान निर्माण या प्रॉपर्टी निवेश की योजना बन सकती है।

लकी नंबर: 6, लकी कलर: पीला

कन्या (Virgo)

आज भाग्य आपके साथ है जिससे किसी बड़ी संपत्ति की खरीद-बिक्री का प्लान बन सकता है। स्वभाव में चंचलता रहेगी और मन प्रसन्न रहेगा। पराक्रम में वृद्धि होगी और भौतिक सुख-सुविधाओं का लाभ मिलेगा। किसी मांगलिक कार्य में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा।

लकी नंबर: 9, लकी कलर: संतरी

यह भी पढ़ें:- Weekly Horoscope: 26 जनवरी से इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, क्या इस हफ्ते आपको मिलेगा बड़ा आर्थिक लाभ?

तुला (Libra)

पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ने से आप व्यस्त रहेंगे। गलत संगत से दूर रहें, वरना परेशानी बढ़ सकती है। आज खर्चों में वृद्धि होने के योग हैं। संपत्ति के मामलों में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। नेत्र संबंधी समस्या और स्वास्थ्य में गिरावट महसूस हो सकती है।

लकी नंबर: 8, लकी कलर: आसमानी

प्रतीकात्मक तस्वीर (सौ. फ्रीपिक)

वृश्चिक (Scorpio)

व्यापारिक दृष्टि से दिन बहुत अच्छा है। नए निवेश के लिए समय अनुकूल है और व्यापार विस्तार की योजना सफल होगी। अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। राजकीय कार्यों से लाभ मिलेगा और विलासी जीवन का आनंद लेंगे। विवादों से बचें।

लकी नंबर: 6, लकी कलर: सफेद

धनु (Sagittarius)

गुप्त शत्रु आज आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। धन लाभ के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। खेलकूद या प्रतियोगिता से जुड़े जातकों के लिए दिन उन्नति वाला है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें और खान-पान में सावधानी बरतें।

लकी नंबर: 2, लकी कलर: बैंगनी

मकर (Capricorn)

प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी और पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा। सरकारी अटके हुए कार्यों में तेजी आएगी और व्यापार में उन्नति होगी। विद्यार्थियों के लिए दिन बहुत अच्छा है। संतान से जुड़ी चिंताएं दूर होंगी और मित्रों के सहयोग से मन प्रसन्न रहेगा।

लकी नंबर: 8, लकी कलर: सलेटी

कुंभ (Aquarius)

व्यापार को लेकर चल रही पुरानी चिंताएं समाप्त होंगी। माता-पिता और मित्रों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। धन लाभ के स्रोत मजबूत बनेंगे और कार्यक्षेत्र में आपकी अहम भूमिका रहेगी। सगे-संबंधियों से मुलाकात का अवसर मिलेगा और दिन ऊर्जावान रहेगा।

लकी नंबर: 9, लकी कलर: नीला

मीन (Pisces)

भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी और आप व्यापारिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। कम परिश्रम से भी अच्छे लाभ मिलने के योग हैं। वाणी पर नियंत्रण रखने से आपके बिगड़े काम बन जाएंगे। खर्चों में कमी आएगी, लेकिन परिजनों के स्वास्थ्य को लेकर थोड़े चिंतित रह सकते हैं।

लकी नंबर: 1, लकी कलर: भूरा

Aaj ka rashifal 28 january 2026 horoscope today predictions hindi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 28, 2026 | 12:05 AM

Topics:  

  • Aaj ka Rashifal
  • Daily Horoscope
  • Today Horoscope

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.