आज का राशिफल- 25 अप्रैल 2025: वृषभ-कर्क और सिंह राशि के जातकों को मिल सकती है सफलता, जानिए आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 25rth April 2025: इस शुक्रवार दिन पर किस राशि के लिए कैसा दिन रहने वाला है और नहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जान सकते है। इस ज्योतिष में ही 12 राशिय़ों और ग्रह नक्षत्र के बारे में उल्लेख किया गया है।
- Written By: दीपिका पाल
25 अप्रैल का राशिफल (डिजाइन फोटो)
Today Horoscope: आज का दिन शुक्रवार है जो माता लक्ष्मी की आराधना के लिए विशेष होता है। साथ ही इस खास दिन पर किस राशि के लिए कैसा दिन रहने वाला है और नहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जान सकते है। इस ज्योतिष में ही 12 राशिय़ों और ग्रह नक्षत्र के बारे में उल्लेख किया गया है। चलिए जानते हैं आज का राशिफल…
मेष-
पारिवारिक कलह से मन अशांत रहेगा, कारोबारी गठजोड़ लाभकारी हो सकता है, कार्यो में इच्छित सफलता मिलेगी,सामाजिक प्रतिष्ठा रहेगी।
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal: सिंह को नौकरी के नए अवसर, कन्या की करियर बाधाएं होंगी दूर, जानें सभी राशियों का राशिफल
Aaj Ka Panchang: कब है सप्तमी-अष्टमी, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, अमृत काल और आज का पंचांग
Birthday Horoscope: 5 अगस्त को जन्मे बच्चे होंगे बुद्धिमान और संस्कारी, जानें कैसा रहेगा आज का जन्मदिन राशिफल
Aaj Ka Rashifal: मेष को कोर्ट में सफलता, कन्या को प्रतियोगी परीक्षा में जीत, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
वृषभ-
परिणय चर्चाओं में सफलता के आसार हैं, सोच समझकर नया कार्य हाथ में लें, नौकरी से संबंधित शुभ समाचार मिलेगा, मानसिक प्रसन्नता रहेगी।
कर्क-
युवाओं को बेहतर विकल्प की तलाश रहेगी, पारिवारिक जबावदारी आ सकती है, वास्ते सतर्कता बांछनीय है, रूके कार्यो में गति आयेगी।
सिंह-
नये समझौते कारोबारी विस्तार में सहायक रहेंगे, नये मित्र बनेंगे, अनावश्यक विवाद को न बढ़ायें, किया गया प्रयास सफल होगा।
कन्या-
जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें, परिश्रम अधिक, लाभ कम होगा, अज्ञात भय एवं चिन्ता दूर होगी, विरोधी पक्ष के कारण परेशानी होगी।
तुला–
आप जिसे घाटे का सौदा समझ रहे हैं,उसमें अच्छा लाभ होगा, शिक्षा के क्षेत्र मेंउन्नति होगी, संतान की समस्या का सरलता से समाधान होगा।
वृश्चिक-
निजी सम्बन्धों में चल रहा विवाद आपसी बातचीत से सुलझने का योग है, माता पिता के सहयोग से कार्यो में मदद मिलेगी, यश सम्मान मिलेगा।
धनु-
वैवाहिक चर्चाओं में सफलता मिल सकती है, आकस्मिक धन लाभ होगा, पारिवारिक कार्यो में सफलता मिलेगी, जहां तक बने यात्रा न करें।
मकर-
मित्रों से कहासुनी का मलाल रहेगा, कार्यस्थल पर व्यवस्था सुधारने परिश्रम करना पड़ेगा, पारिवारिक समस्याओं का समाधान होगा, मान सम्मान प्राप्त होगा।
कुम्भ-
युवाओं को अध्ययन के लिये दूर जाना पड़ सकता है, निजी कार्यो को टालने से समस्या बढ़ेगी, किसी उत्सव में शामिल होने के अवसर मिलेगा।
मीन-
साझेदारी में नई योजना की शुरूआत हो सकती है, प्रभावशाली लोगों, के संपर्क का लाभ मिलेगा, भौतिक सुख साधनों की प्राप्ति होगी, मानसिक खुशी होगी।
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिये बालक का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, सुन्दर, कुशल, दुबला, पतला, एवं लंबे कद का होगा, शिक्षा उत्तम रहेगी, लेखन, अध्ययन कार्य में सफलता मिलेगी, आय के एक से अधिक साधन रहेंगे, नौकरी में इनको अच्छी सफलता मिलेगी।
व्यापार भविष्य-
वैशाख कृष्ण द्वादशी को उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के प्रभाव से चांदी, रूई, कपास, सरसों, सूरजमुखी, मूंगफली के भाव में मंदी होगी, जीरा, धनियां, लालमिर्च, अजवाईन, जावित्री के भाव में तेजी होगी, वायदा विचार आज 12 बजकर 13 मिनिट से 10 सेकेण्ड के रूख पर व्यापार करना लाभकारी होगा, भाग्यांक 7278 है।
