आज का राशिफल- 15 सितम्बर 2025: सप्ताह का पहला दिन इन 5 राशि वालों का होगा भाग्योदय
Aaj Ka Rashifal 15 September 2025:आज का दिन सोमवार हैं। जो भगवान भोलेनाथ की पूजा के लिए समर्पित है। नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर ही आपका दिन तय होता है। जानते हैं 12 राशियों का दिन आज कैसा रहेगा।
- Written By: सीमा कुमारी
15 सितंबर का राशिफल (सौ.डिजाइन फोटो)
Today Horoscope: आज का दिन सोमवार हैं। जो भगवान भोलेनाथ की पूजा के लिए समर्पित है। मान्यता है कि यदि इस दिन सच्चे भाव से शिवलिंग पर एक लोटा जल चढ़ाया जाए, तो प्रभु शीघ्र ही प्रसन्न होते है। इस दिन अपने आराध्य का ध्यान करते हुए कुछ नया ध्यान आप कर सकते है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 12 राशियों और नौ नक्षत्रों का उल्लेख किया गया है। नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर ही आपका दिन कैसा रहेगा तय होता है। आइए जान लेते है। बाकी राशियों का राशिफल भी।
मेष-
आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला हैं। यात्रा प्रवास में सावधानी रखें। यश प्राप्त होने को योग है। निजी पुरूषार्थ की प्राप्ति होगी। मान सम्मान प्राप्त होगा।
सम्बंधित ख़बरें
Birthday Horoscope: 27 जुलाई को जन्मे लोगों के लिए सफलता और नई जिम्मेदारियों का साल, पढ़ें जन्मदिन राशिफल
Aaj Ka Rashifal: कर्क को मिलेगा शुभ समाचार, मकर का लौटेगा रुका हुया धन, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Kark Rashifal: कर्क राशि वालों का बढ़ेगा आत्मविश्वास, करियर और प्रेम संबंध में मिलेगा जबरदस्त लाभ
Weekly Transit: 27 जुलाई से शनि होंगे वक्री, जानें 26 जुलाई से 1 अगस्त तक ग्रहों का असर
वृषभ-
आज का दिन आपके लिए थोड़ा जोखिम भरा रहने वाला हैं। बडे़ जोखिम के कार्यो से बचने का प्रयास करें। पारिवारिक मामलों में विवाद से बचें। प्रयास सफल होगा। आर्थिक योजना बनेगी। संयम रखें।
मिथुन-
आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला हैं। धन की प्राप्ति होगी। यश, कीर्ति एवं पारिवारिक सुख रहेगा। व्यर्थ के विवाद से बचें। प्रसन्नता बनी रहेगी। यात्रा का योग है।
कर्क-
आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला हैं। अचानक धन लाभ का योग है। दूर की यात्रा हो सकती है। प्रियजनों से भेंटवार्ता होगी। पारिवारिक दायित्व पूर्ण पूर्ण होने से प्रसन्नता रहेगी।
सिंह-
आज का दिन आपके लिए थोड़ा सावधान रहने की जरूरत हैं। दूसरों के द्वारा आपका कार्य बनेगा। संतान आदि के संबंध में चिन्ता रहेगी। कोर्ट कचहरी आदि के कार्यो में सावधानी रखकर कार्य करें।
कन्या-
आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला हैं। मांगलिक कार्यो का योग है। पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। वाहनादि का सुख मिलेगा। दूर गये मित्र के संबंध में शुभ समाचार प्राप्त होगा।
तुला-
आज का दिन आपके लिए समान्य रहने वाला हैं। अनचाही यात्रा संभाव्य है। शिाक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। नियोजित कार्यो में सावधानी रखकर कार्य करना हितकर रहेगा। संयम रखें।
वृश्चिक-
आज का दिन आपके लिए उत्साहवर्धक समाचार मिलने का योग है। अधिकारियों का सहयोग रहेगा। पारिवारिक जीवन आनन्ददायक रहेगा। मांगलिक कार्य बनने का योग है।
धनु-
आज का दिन आपके लिए यात्रा सुखद रहेगी। बडे़ खर्चो से बचने का प्रयास करें। असावधानी से नुकसान हो सकता है। वाणी पर संयम रखकर कार्य करना हितकर रहेगा।
मकर-
आज का दिन आपके लिए विवादों से भरा रहने वाला हैं। पड़ोसी से विवाद हो सकता है। भौतिक सुख साधनों में वृद्धि होगी। ईश्वर के प्रति आस्था रहेगी। धन लाभ का योग है। मित्र मिलन का योग है।
कुम्भ-
आज का दिन आपके लिए थोड़ा मुश्किल भरा रहने वाला हैं। भावुकता में लिया गया निर्णय कष्टकारी होगा। रचनात्मक कार्यो की प्रगति होगी। किसी व्यक्ति से आपका विवाद होगा, संयम रखें।
मीन-
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला हैं। व्यापार व्यवसाय में व्यस्तता रहेगी। किसी अनजान भय और चिन्ता से मन व्यथित रहेगा। किसी अधिकारी से सहयोग प्राप्त हो सकता है।
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक बुद्धिमान, कार्यकुशल महत्वाकांक्षी होगा। संगीत के क्षेत्र में अच्छी उन्नति करेगा। साहसी और शूरवीर होगा। दिखने में भोलाभाला होगा। सामाजिक और मनोरंजक कार्यो में रूचि रहेगी। माता पिता को सुखी रखेगा।
व्यापार-भविष्य:
आश्विन कृष्ण अष्टमीं/नवमीं को मृगशिरा नक्षत्र के प्रभाव से सोना, चांदी, पीतल आदि धातुओं में तेजी होगी। रूई, कपास, सूत, गुड़, खांड़, घी, चांवल, बाजरा तिल, सरसों के भाव में वृद्धि होगी। नारियल, जीरा, धनियां के भाव में समता रहेगी। भाग्यांक 1557 है।
