Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

साप्ताहिक राशिफल : जानिए आपकी लग्नराशि के अनुसार कैसा रहेगा यह सप्ताह

20-26 October Horoscope: इस सप्ताह का राशिफल आपके पारिवारिक जीवन, आर्थिक स्थिति, स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र से जुड़ी संभावनाओं को उजागर करता है।

  • Written By: दीपिका पाल
Updated On: Oct 20, 2025 | 06:30 AM

साप्ताहिक राशिफल (सौ. डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

Weekly Horoscope: इस सप्ताह का राशिफल आपके पारिवारिक जीवन, आर्थिक स्थिति, स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र से जुड़ी संभावनाओं को उजागर करता है। जानिए क्या मिलेगा, क्या करना लाभकारी रहेगा और किन बातों से बचना चाहिए।

मेष लग्नराशि

इस सप्ताह मेष राशि के जातकों के लिए कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव के संकेत हैं। नौकरी और व्यापार में सफलता के योग बन रहे हैं। छात्र वर्ग को पढ़ाई से जुड़ी यात्रा का अवसर मिल सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों को मान-सम्मान और लाभ मिलेगा। आपकी प्रतिभा निखरेगी और धन संबंधी समस्याएं कम होंगी। स्वास्थ्य में सर्दी-जुकाम या मौसमी रोग परेशान कर सकते हैं। सप्ताह के अंत में पारिवारिक वातावरण आनंदमय रहेगा।

सम्बंधित ख़बरें

Weekly Horoscope 29 March- 4 April: अप्रैल में शुरू होने वाले हैं इन 3 राशियों के अच्छे दिन! जानें अपना राशिफल

Birthday Horoscope: आज है जन्मदिन? 28 मार्च से बदल रही है आपकी ग्रहों की चाल, जानें कैसा रहेगा पूरा साल

Aaj Ka Rashifal 28 March 2026: शनिवार को इन राशियों पर बरसेगी विशेष कृपा, जानें पुष्य नक्षत्र में बाजार का हाल

Birthday Horoscope: 27 मार्च को जन्मे लोगों के लिए खुलेंगे कुबेर के द्वार! इन राशियों को रहना होगा सावधान

वृषभ लग्नराशि

वृषभ राशि वालों को इस सप्ताह मानसिक शांति और समस्याओं से राहत मिल सकती है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, वाहन चलाते समय सतर्कता जरूरी है। चोट या दुर्घटना की आशंका है। जमीन-मकान से जुड़े कार्यों में धन लाभ संभव है। छात्रों के लिए समय अनुकूल है। जीवनसाथी से संबंध मधुर रहेंगे और ननिहाल पक्ष से लाभ मिल सकता है।

मिथुन लग्नराशि

मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह पराक्रम के बल पर आर्थिक लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। वाहन खरीदने का विचार कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाए रखना लाभकारी रहेगा।

कर्क लग्नराशि

कर्क राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति इस सप्ताह मजबूत हो सकती है। हालांकि कुछ चिंताएं बनी रहेंगी, लेकिन समाधान भी मिलेगा। धन संबंधी मामलों में कोई मदद कर सकता है। व्यापार में लाभ के संकेत हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। प्रेम संबंधों में सकारात्मकता बनी रहेगी।

सिंह लग्नराशि

सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह आत्मविश्वास बढ़ाने वाला रहेगा। आय और बचत में वृद्धि के योग हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। व्यापार में मुनाफा होगा। परिवार के साथ सुखद समय बितेगा। सेहत ठीक रहेगी, लेकिन खानपान पर ध्यान देना जरूरी है।

कन्या लग्नराशि

कन्या राशि वालों की सप्ताह की शुरुआत खर्चों से हो सकती है। आपके कार्यों की सराहना होगी और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सरकारी कार्यों से जुड़े व्यापारियों को लाभ मिलेगा। कोई शुभ समाचार आपकी खुशी बढ़ा सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन ब्लड प्रेशर के मरीजों को सतर्क रहना चाहिए। क्रोध और चिड़चिड़ेपन से बचें।

तुला लग्नराशि

तुला राशि के जातकों को इस सप्ताह अचानक धन प्राप्ति के योग हैं। अपनी जमा पूंजी को लेकर कोई निर्णय ले सकते हैं। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी और मान-सम्मान बढ़ेगा। सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ सकता है। नौकरी और व्यापार में मजबूती आएगी। छात्र वर्ग के लिए समय अनुकूल है। पारिवारिक जिम्मेदारियों को मन से निभाएंगे।

वृश्चिक लग्नराशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। नौकरी में उच्च पद प्राप्त हो सकता है। धन संबंधी स्थितियां सुधरेंगी और अचानक लाभ के योग हैं। किसी मांगलिक कार्यक्रम में भागीदारी हो सकती है। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। सप्ताह के अंत में खर्च बढ़ सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

धनु लग्नराशि

धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह भाग्य का साथ मिलेगा। कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को बॉस से सराहना मिल सकती है। जॉब से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। निजी सुखों में वृद्धि होगी। गुप्त धन प्राप्ति के योग हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और खर्च भी हो सकता है।

मकर लग्नराशि

मकर राशि के नौकरीपेशा जातकों के लिए सप्ताह अनुकूल रहेगा। व्यापारियों को अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। सप्ताह की शुरुआत में स्वास्थ्य गड़बड़ रह सकता है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है और उस पर खर्च भी होगा। नए व्यावसायिक अवसर मिल सकते हैं। अहंकार से बचें, अन्यथा कार्यक्षेत्र में समस्या हो सकती है। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें।

कुंभ लग्नराशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह व्यापार में लाभकारी रहेगा। धन संचय में वृद्धि होगी। करियर में प्रगति के संकेत हैं। नई नौकरी के लिए आवेदन करना लाभकारी रहेगा। सरकारी कार्यों से लाभ मिल सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, सिरदर्द की समस्या हो सकती है। छात्रों को अधिक मेहनत से सफलता मिलेगी।

 मीन लग्नराशि

मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह शत्रुओं से सतर्क रहना होगा। कोई नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है। नौकरी और व्यापार में अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। व्यर्थ के विवादों से दूर रहें। जीवनसाथी या प्रेमी के साथ यात्रा का योग है। छोटी दूरी की यात्राएं होंगी। खर्च बना रहेगा और थकावट महसूस हो सकती है।

नोट- यह साप्ताहिक राशिफल आपकी लग्न राशि पर आधारित सामान्य भविष्यवाणी है। सटीक परिणाम जानने के लिए अपनी जन्मपत्री का विश्लेषण किसी योग्य ज्योतिषी से अवश्य कराएं।

20 26 october weekly horoscope in hindi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 20, 2025 | 06:30 AM

Topics:  

  • Aaj Ka Rashifal
  • Daily Horoscope
  • Today Horoscope

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.