माघ पूर्णिमा पर बन रहे हैं अद्भुत संयोग, वृश्चिक समेत इन 4 राशि के जातकों का खुलेगा भाग्य!
Ravi Pushya Nakshatra Yoga Mein Kya Kare: 1 फरवरी माघ पूर्णिमा के दिन बन रहा है खास योग। इस दिन इन 6 राशियों को विशेष लाभ और शुभ अवसर मिलने की संभावना है।
- Written By: सीमा कुमारी
माघ पूर्णिमा (सौ.सोशल मीडिया)
Ravi Pushya Yoga On Magh Purnima 2026: रविवार, 1 फरवरी 2026 को माघ पूर्णिमा मनाई जाएगी। धर्म शास्त्रों में बताया गया है कि, माघ पूर्णिमा के दिन देवता स्वर्ग से उतरकर गंगा स्नान के लिए धरती लोक आते हैं। इस दिन किया गया दान, स्नान और व्रत व्यक्ति के जन्म-जन्मांतर के पापों को धो देता है। धार्मिक एवं आध्यात्मिक दृष्टि से यह तिथि काफी खास मानी जाती है। इस दिन ग्रह-नक्षत्रों का ऐसा संयोग बन रहा है, जो इसे और भी शुभ बना रहा है।
ज्योतिषयों की मानें तो, इस साल 2026 माघ पूर्णिमा के दिन प्रीति योग, आयुष्मान योग, पुष्य नक्षत्र, रवि पुष्य योग और सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहे हैं।
इन शुभ योगों का असर कुछ राशियों के जीवन पर खास तौर पर देखने को मिल सकता है। मान्यता है कि इन योगों के प्रभाव से लोगों की परेशानियां कम होंगी और भाग्य के नए रास्ते खुलेंगे। खासतौर पर चार राशियों के लिए यह दिन खुशखबरी लेकर आ सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
चित्रगुप्त पीठ पर सैकड़ों संतों ने किया महायज्ञ, मथुरा में कारसेवा के बीच पहुंची गुलाबी पत्थरों की पहली खेप
श्रीकृष्ण जन्मस्थान को लेकर मथुरा अलर्ट; शाही ईदगाह में बढ़ाई गई सुरक्षा, आगरा से आए 4 लोग हिरासत में
Mathura: श्रीकृष्ण जन्मस्थान को लेकर संतों का संकल्प, देश-विदेश में चलाया जाएगा हस्ताक्षर अभियान
Kamika Ekadashi 2026: 9 अगस्त को बनेगा महालक्ष्मी योग, इन 3 राशियों को मिल सकता है धन लाभ
माघ पूर्णिमा के शुभ संयोग से 4 राशियों को बड़ी खुशखबरी
-
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए माघ पूर्णिमा का दिन काफी शुभ रह सकता है। लंबे समय से की जा रही मेहनत अब रंग ला सकती है। नौकरी और कारोबार से जुड़े कामों में अच्छे नतीजे मिलने के संकेत हैं। कोई नया काम या शुभ कार्य शुरू करने के लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा। व्यापार करने वालों को मुनाफा हो सकता है।
-
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के जीवन में इस दिन सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में किए गए प्रयास सफल होंगे। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। नौकरी और व्यापार दोनों में लाभ के योग हैं। जीवन में चल रही समस्याओं का समाधान निकल सकता है। इस दौरान वाणी और व्यवहार में संयम रखना जरूरी होगा।
-
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों को अपनी मेहनत का पूरा फल मिल सकता है। धन लाभ के योग बन रहे हैं। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा। समाज और कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ सकता है। किसी बड़ी डील या मौके से अचानक फायदा होने की संभावना भी है।
यह भी पढ़ें:-शिवलिंग पर काले तिल चढ़ाने से बदल जाएगा भाग्य, जानिए भगवान शिव को काले तिल चढ़ाने के क्या है लाभ
-
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए माघ पूर्णिमा नए अवसर लेकर आ सकती है। करियर और कारोबार में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। बनाई गई योजनाएं सफल हो सकती हैं। निवेश से लाभ होने के संकेत हैं, हालांकि किसी भी फैसले से पहले सोच-विचार जरूरी है। कामकाज में आपकी मेहनत की सराहना होगी और निजी रिश्तों में भी मधुरता बनी रहेगी।
