कोटा में नीट अभ्यर्थी ने कमरे में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखी ये चौंकाने वाली बात
कोटा: देश के कोचिंग हब कहे जाने वाले कोटा में बिहार के रहने वाले एक छात्र ने आत्महत्या कर ली। छात्र एक साल से कोटा में रहकर NEET की तैयारी कर रहा था। कमरे से मिले नोट में छात्र ने आत्महत्या की वजह बताई है।
- Written By: अक्षय साहू
Kota Suicide Case (Social media)
कोटा: कोटा में रहकर पढ़ाई कर रहे बिहार के एक 18 वर्षीय ‘नीट’ अभ्यर्थी ने मंगलवार तड़के अपने छात्रावास के कमरे में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कमरे से बरामद कथित ‘सुसाइड नोट’ में छात्र ने लिखा है जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएगे।
कोटा के कुन्हाड़ी थाने के अधिकारी अरविंद भारद्वाज ने कहा कि बिहार के छपरा का यह छात्र करीब एक साल से यहां एक कोचिंग संस्थान में नीट-यूजी की तैयारी कर रहा था और लैंडमार्क सिटी इलाके में एक छात्रावास में रह रहा था।
पुलिस ने कहा कि छात्र ने यह आत्मघाती कदम उठाने से पहले अपनी बहन को व्हाट्सएप मैसेज भेजा था। जिसके बाद छात्र की बहन ने छात्रावास के ‘केयरटेकर’ को कॉल की और अपने भाई के कमरे को देखने को कहा।
सम्बंधित ख़बरें
कौन हैं 32 साल के नीरज सिन्हा? जिन्हें BJP ने बांकीपुर से बनाया प्रत्याशी, अभिषेक की जगह लड़ेंगे चुनाव
बांकीपुर उपचुनाव: ऐन वक्त पर बीजेपी उम्मीदवार ने चुनाव लड़ने से किया इनकार, बिहार की सियासत में मचा हड़कंप
बिहार में पेंशन उत्सव: मुजफ्फरपुर के 4 लाख से अधिक लाभार्थियों को मिली बढ़ी हुई पेंशन; यहां चेक करें स्टेटस
Top 10 Richest People in Bihar 2026: ये हैं बिहार के 10 सबसे अमीर लोग, नेट वर्थ कितनी? तस्वीरों में देखें
फंदे से लटका मिला शव
पुलिस अधिकारी के मुताबिक जब ‘केयरटेकर’ ने किशोर के कमरे का दरवाजा खटखटाया तो कोई जवाब नहीं मिला, जिसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसने दरवाजा तोड़कर शव को बरामद किया। भारद्वाज ने बताया कि छात्र का शव उन्हें कमरे में फांसी पर लटका हुआ मिला।
उन्होंने बताया कि छात्रावास के कमरे में पंखे में ‘आत्महत्या रोधी’ उपकरण लगा हुआ था, लेकिन छात्र ने फांसी लगाने के लिए इस्तेमाल की गई रस्सी को उपकरण के ऊपर लगे लोहे के हुक से बांध दिया। पुलिस के अनुसार कमरे से ‘सुसाइड नोट’ बरामद हुआ है। जिसमें इसने लिखा कि इस कदम के पीछे न तो उसका परिवार और न ही ‘नीट-यूजी (मेडिकल प्रवेश परीक्षा)’ की तैयारी कारण है।
कोटा में बढ़ रहे आत्महत्या के मामले
सुसाइड नोट में छात्र ने अपने इस आत्मघाती कदम की वजह नहीं बताई है। छात्र ने अपने नोट में अनुरोध किया है कि उसका नाम, परिवार का विवरण या फोटो मीडिया के साथ साझा न किया जाए। पुलिस ने बताया कि छात्र के इस कदम के पीछे की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है।
देश की अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पुलिस मे छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए एमबीएस अस्पताल के शवगृह में रख दिया गया है, जो उसके परिवार के सदस्यों के यहां पहुंचने के बाद किया जाएगा। देश के कोचिंग हब कोटा में इस साल छात्र आत्महत्या का यह 11वां मामला है। पिछले साल यह संख्या 17 थी।
