Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सवाई माधोपुर में किसानों का बड़ा प्रदर्शन…ट्रैक पर पहुंची भीड़, दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग ठप, कई ट्रेनें लेट

Delhi-Mumbai Railway Track Blocked: किसानों ने सवाई माधोपुर में दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग को जाम कर दिया है। ट्रैक पर भारी संख्या में किसान इकट्ठे हुए हैं। फिलहाल प्रशासन बातचीत में जुटा हुआ है।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Jun 16, 2026 | 04:34 PM

सवाई माधोपुर में किसानों का प्रदर्शन (Image- Social Media)

Follow Us
Follow Us:

Sawai Madhopur Farmer Block Rail Track: राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के खंडिप कस्बे में किसानों का आंदोलन चलस रहा है। पांचना बांध के कमांड क्षेत्र की नहरों में पानी छोड़ने की मांग को लेकर वहीं के लोग लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। अब किसानों ने अपना विरोध और तेज कर दिया है। इस बीच सैकड़ों किसान खंडिप में रेलवे ट्रैक पर पहुंच गए हैं और दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग को बंद कर दिया है। अचानक भारी संख्या में किसानों के रेलवे ट्रैक पर पहुंचने से इलाके में हड़कंप मच गया है।

किसान कह रहे हैं कि वे पिछले कई दिनों से शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग सरकार तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकल पाया है। यही कारण है कि अब आंदोलन सड़क और धरना स्थल से निकलकर रेलवे लाइन तक पहुंच गया है। किसानों ने आरोप लगाया कि समय पर नहरों में पानी नहीं छोड़ा गया तो उनकी फसलों को भारी नुकसान होगा। इससे खेती पूरी तरह प्रभावित हो सकती है।

रूट जाम से कई ट्रेनें लेट

बता दें कि रेलवे ट्रैक जाम होने के कारण दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर चलने वाली कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं। रेल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जबकि रेलवे और प्रशासनिक अधिकारी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। पर्दर्शन की जानकारी मिलते ही गंगापुर सिटी एएसपी राकेश राजोरा, भरतपुर एएसपी सत्यप्रकाश मीणा तथा गंगापुर सिटी डीएसपी गिर्राज मीणा मौके पर पहुंचे हैं। पुलिस अधिकारी किसानों से बातचीत की कोशिश कर रहे हैं।

सम्बंधित ख़बरें

नवभारत विशेष: पानी भरे इंजेक्शन से महिलाओं की मौत, राजस्थान की चिकित्सा व्यवस्था निकृष्ट

बीकानेर में भीषण हादसा, कार और ट्रक की टक्कर में महिला-बच्ची समेत 6 लोगों की दर्दनाक मौत

रोहित पवार के अन्नत्याग आंदोलन के आगे झुकी फडणवीस सरकार! किसान कर्जमाफी की शर्तों में बदलाव का दिया आश्वासन

नवभारत संपादकीय: क्या कर्जमाफी किसानों को बचाएगी या सिर्फ बैंकों की बैलेंस शीट चमकाएगी?

यह भी पढ़ें- पंजाब में ड्रग्स पर घमासान: केजरीवाल का बड़ा आरोप, गुजरात के रास्ते आ रही 70% ड्रग्स, भाजपा नेता बेच रहे नशा

स्थायी समाधान तक जारी रहेगा आंदोलन

राजस्थान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी प्रदर्शनकारी किसानों से बातचीत कर ट्रैक खाली कराने का कोशिश कर रहे हैं। फिलहाल प्रशासन किसानों को समझा रहा है, वहीं प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। उनका कहना है कि जब तक उनकी समस्याओं का कोई स्थायी समाधान नहीं होता, तब तक वो लोग आंदोलन जारी रखेंगे।

Sawai madhopur farmers blocked delhi mumbai railway track

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 16, 2026 | 04:34 PM

Topics:  

  • Farmers Protest
  • Rajasthan

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.