Rajasthan Weather: दीवाली में ठंड के बजाए बढ़ रही है गर्मी, IMD ने बताया क्या है कारण
राजस्थान के कई इलाकों में दिन के समय गर्मी पड़ रही है। यहां का तापमान 35 से 40.5 डिग्री सेल्सियस तक बना हुआ है। माना जा रहा है कि अक्टूबर महीने में इतनी गर्मी पड़ना काफी अधिक है।
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
राजस्थान का मौसम (कॉन्सेप्ट फोटो)
जयपुर : आज से महज कुछ ही दिन बाद 31 अक्टूबर को दीवाली का त्योहार मनाया जाएगा और अक्टूबर का महीना खत्म हो रहा है। ऐसे में पूरे देश में मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ने लगी है। आमतौर पर ऐसा देका जाता है कि दिवाली के समय राजस्थान में तापमान में काफी गिरावट आ जाती है। लेकिन इस साल ठंड के बजाए गर्मी बढ़ने लगी है।
बता दें, राजस्थान के कई इलाकों में दिन के समय गर्मी पड़ रही है। यहां का तापमान 35 से 40.5 डिग्री सेल्सियस तक बना हुआ है। माना जा रहा है कि अक्टूबर महीने में इतनी गर्मी पड़ना काफी अधिक है।
मौसम केंद्र के मुताबिक, इसकी वजह पाकिस्तान एवं बलूचिस्तान से आने वाली गर्म हवाएं हैं। मौसम केंद्र जयपुर ने बताया कि अक्टूबर महीना खत्म होने को है लेकिन राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 से 7 डिग्री अधिक दर्ज किया जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
Weather Update: देशभर में मॉनसून का तांडव, केरल से दिल्ली तक बारिश का अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल
Maharashtra Weather: महाराष्ट्र में अगले 5 दिन आफत की बारिश! IMD ने इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट
Weather Alert: 12 राज्यों में भारी बारिश और 85km/h की रफ्तार से आंधी का अलर्ट; जानें अपने शहर का हाल
Nagpur Weather Update: नागपुर में 36°C तक पहुंचेगा तापमान, गर्मी और उमस से बढ़ेगी परेशानी, AQI रहा शानदार
राजस्थान के इन जगहो में बढ़ रहा है तापमान
बीते रविवार को सीमावर्ती बाड़मेर में अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। बीकानेर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं जैसलमेर, जोधपुर, जालौर, फलोदी में यह 39 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। मौसम विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि इस गर्मी का कारण पश्चिमी हवा है।
आमतौर पर मध्य अक्टूबर के बाद राजस्थान में हवा की दिशा उत्तर-पश्चिमी हो जाती है, जिसके कारण राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में हल्की ठंड शुरू हो जाती है। मौजूदा समय में राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों में पाकिस्तान, बलूचिस्तान से हवा आ रही है, जो अपेक्षाकृत गर्म है। मौसम विभाग के मुताबिक बीते रविवार को अजमेर, जयपुर, जोधपुर और बीकानेर में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी अधिक तथा कोटा और उदयपुर में सामान्य से अधिक दर्ज किया गया।
यह भी पढ़ें – पराली जलाने को लेकर आप-बीजेपी में शुरू हुई तनातनी, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने पंजाब सीएम को लिखी चिट्ठी
