

नई दिल्ली : दिल्ली में बढ़ रहे वायु प्रदूषण को लेकर भाजपा और आप में तनातनी शुरू हो गई है। दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को लेकर एक दूसरे पर आरोप लगाने का सिलसिला शुरू हो गया है। ऐसे में बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज ने पंजाब में पराली जलाने को लेकर कुछ आकंड़े भी पेश करते हुए पंजाब की AAP सरकार को लपेटे में ले ली हैं। पंजाब की आप सरकार से कई सवाल करते हुए बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज ने जमकर निशाना साधा है।
दिल्ली में वायु प्रदूषण बढ़ने का एक मुख्य कारण पराली जलाना भी है। आंकड़ों के अनुसार 26 अक्टूबर को पराली जलने की 360 घटनाएं सामने आई हैं, जिसमें पंजाब से केवल 108 हैं। ऐसे में भाजपा दिल्ली अध्यक्ष समते कई नेताओं ने मिलकर पंजाब सीएम को लिखी चिट्ठी लिखा है।
बता दें, विरेंद्र सचदेवा, विजेंद्र गुप्ता, मनोज तिवारी, योगेंद्र चंदोलिया, कमाजीत सेरावत, बांसुरी स्वराज, प्रवीण खंडेवाल, विशाल मित्तल, अरविंद सिंह लवली और राजा एकबाल सिंह ने पंजाब की AAP सरकार को लिखे चिट्ठी पर अपने हस्ताक्षर किए हैं।
आपको जानकारी के लिए बताते चलें कि दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से हवा बेहद खराब हो गई है। यहां की एयर क्वालिटी इंडेक्स यानी AQI समान्य से अधिक हो गया है। वायु प्रदुषण के बढ़ते स्तर का सीधा प्रभाव आमजन पर पड़ रहा है। वहीं दिल्ली सरकार लगातार इस पर नियंत्रण करने की प्रयास कर रही है, लेकिन दिल्ली के वायु प्रदुषण में फिलहाल कोई सुधार दिखता नहीं नजर आ रहा है। इसके साथ ही बीजेपी इस मुद्दे को लेकर सरकार पर लगातार हमला बोल रही है।