Rajasthan Repolling: EVM में खराबी के बाद जयपुर के 5 बूथों पर री-पोलिंग, शाम 6 बजे तक मतदान जारी

Jaipur Municipal Election Re-Polling: राजस्थान शहरी निकाय चुनाव 2026 में EVM तकनीकी खराबी के बाद आज जयपुर के 5 बूथों पर री-पोलिंग हो रही है। मतदान आज शाम 6 बजे तक जारी रहेगा।
jaipur repolling
जयपुर में मतदानसौजन्य-IANS
Published on
Updated on

Rajasthan Nikay Chunav 2026: राजस्थान शहरी स्थानीय निकाय चुनाव 2026 में वोटों की गिनती के दौरान EVM में तकनीकी खराबी की सूचना मिलने के बाद जयपुर के पांच मतदान केंद्रों पर दोबारा मतदान (री-पोलिंग) कराया जा रहा है।

यह दोबारा मतदान जयपुर नगर निगम के अंतर्गत वार्ड नंबर 9 के बूथ नंबर 111, वार्ड नंबर 18 के बूथ नंबर 235, वार्ड नंबर 25 के बूथ नंबर 343 और वार्ड नंबर 34 के बूथ नंबर 477 और 484 पर हो रहा है और आज शाम 6 बजे तक जारी रहेगा।

कॉलोनी का विकास चाहते है वोटर्स

दोबारा मतदान होने के बाद भी वोटर्स में उत्साह कम नहीं हुआ है। जयपुर में पांचों मतदान बूथों पर सुबह से ही भारी संख्या में लोग वोट डालने के लिए पहुंच रहे है और लंबी कतारों में लगे है।

जयपुर में एक वोटर ने मतदान के बाद कहा, "हम अपनी कॉलोनी का विकास चाहते हैं, जो सबसे जरूरी है। स्थानीय मुद्दों में सड़कें, पानी और बिजली की सप्लाई, साफ-सफाई और अन्य मुद्दे शामिल हैं।"

भाजपा ने कांग्रेस को बड़े अंतर से पछाड़ा

आपको बताते चलें, कि दो चरणों में हुए राजस्थान निकाय चुनाव के नतीजे 14 सितंबर को सामने आए थे। राजस्थान के 309 नगर निकायों के 9,900 वार्डों के आए परिणामों में भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस को बड़े अंतर से हराया है। भाजपा ने कुल 4,026 वार्डों में जीत दर्ज की है, वहीं कांग्रेस के खाते में मात्र 3,438 वार्ड आए हैं, जबकि 2,436 वार्डों में निर्दलीय और अन्य उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है।

शुरुआती रुझानों से ही भाजपा बढ़त बनाए हुए थी, जो अंतिम नतीजों में भी बरकरार रही। हालांकि, 10 नगर निगमों के नतीजों में तस्वीर मिली-जुली रही है।

जयपुर में 78 वार्डों में भाजपा की जीत

जयपुर नगर निगम में भाजपा ने 78 वार्ड जीतकर बहुमत हासिल किया है। यहां कांग्रेस को 53 और अन्य को 15 वार्ड मिले हैं। कोटा में भी भाजपा का दबदबा रहा, जहां 55 वार्ड भाजपा, 35 कांग्रेस और 4 अन्य के खाते में गए। हालांकि, 5 बूथों में ईवीएम में तकनीकी खराबी होने के कारण विरोध के बाद फिर से मतदान कराए जा रहे है।

उदयपुर में भाजपा ने एकतरफा जीत दर्ज की, 80 में से 53 वार्ड भाजपा ने जीते, कांग्रेस को 23 और अन्य को 4 वार्ड मिले। भीलवाड़ा में भी भाजपा ने 45 वार्डों पर कब्जा जमाया, कांग्रेस को 10 और अन्य को 15 वार्ड मिले। अलवर में भाजपा को 28, कांग्रेस को 23 और अन्य को 14 वार्ड मिली।

jaipur repolling
झूठ की गूंज के सामने सत्य की विजय का प्रमाण, राजस्थान के नतीजों पर बोले PM मोदी

अजमेर-बीकानेर में कांग्रेस की वापसी

वहीं, अजमेर, बीकानेर और पाली में कांग्रेस ने वापसी की है। अजमेर में कांग्रेस 37 वार्ड जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी, भाजपा को 32 और अन्य को 11 वार्ड मिले। बीकानेर में कांग्रेस ने 42 वार्ड जीतकर भाजपा (27 वार्ड) को पीछे छोड़ा। पाली में भी कांग्रेस को 29 वार्ड मिले। जबकि, भाजपा को 21 और अन्य को 15 वार्ड मिले।

जोधपुर में मुकाबला बराबरी पर रहा, जहां भाजपा और कांग्रेस दोनों को 44-44 वार्ड मिले, 11 वार्ड अन्य ने जीते। भरतपुर में निर्दलीयों ने बाजी पलट दी, 65 में से 38 वार्ड अन्य-निर्दलीय, 20 भाजपा और सिर्फ 7 कांग्रेस ने जीते।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com