जयपुर-जोधपुर-कोटा में मेयर चुनाव पर लगी रोक, चुनावी नतीजों के बीच खराब हुई EVM

Rajasthan Nikay Chunav Results: राजस्थान में जयपुर, जोधपुर और कोटा नगर निगमों में मेयर-डिप्टी मेयर के चुनाव स्थगित कर दिए गए हैं। सुकेत नगरपालिका में भी अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव टले। जानें पूरी वजह।
rajasthan nikay chunav
सांकेतिक तस्वीर Source- Social Media
Published on
Updated on

Rajasthan Nikay Chunav Result Update: राजस्थान में जयपुर समेत तीन नगर निगमों में मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव फिलहाल टाल दिए गए हैं। इसके अलावा एक नगर पालिका में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव भी स्थगित कर दिए गए हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने जयपुर, जोधपुर और कोटा नगर निगमों के साथ नगरपालिका सुकेत के लिए यह आदेश जारी किया है।

इन चारों निकायों में चुनाव के बाद मेयर-डिप्टी मेयर और अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चुनाव होना था। हालांकि, मतगणना के दौरान कुछ बूथों पर ईवीएम में तकनीकी खराबी के कारण परिणाम जारी नहीं हो सके। इसके चलते इन निकायों के चुनाव परिणाम पूरी तरह घोषित नहीं हो पाए हैं।

कई बूथों पर ईवीएम में आई तकनीकी खराबी

राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक, सोमवार 14 सितंबर को मतगणना के दौरान कुछ बूथों की ईवीएम में तकनीकी समस्या सामने आई। इसके कारण इन बूथों के नतीजे जारी नहीं किए जा सके।

जब तक सभी परिणाम घोषित नहीं हो जाते, तब तक चारों निकायों में प्रमुख और उप प्रमुख पदों के चुनाव कराना संभव नहीं है। इसी वजह से आयोग ने मेयर, डिप्टी मेयर, अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव अगले आदेश तक स्थगित कर दिए हैं।

बाद में घोषित होगी नई तारीख

राज्य निर्वाचन आयोग ने कहा है कि चारों निकायों में बाकी चुनाव परिणाम सामने आने के बाद मेयर-डिप्टी मेयर और अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के चुनाव की नई तारीख घोषित की जाएगी। फिलहाल चुनाव की अगली तारीख को लेकर कोई समयसीमा नहीं बताई गई है।

चुनाव टलने से बढ़ी सियासी हलचल

निकाय चुनाव के नतीजों के बीच मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव टलने से राजस्थान की राजनीति में भी हलचल बढ़ गई है। कांग्रेस ने चुनाव प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए हैं और पूरे मामले पर जवाब मांगा है।

कांग्रेस की ओर से आरोप लगाया गया है कि एक देश-एक चुनाव की बात करने वाली बीजेपी के शासन में ईवीएम में खराबी सामने आ रही है। पार्टी ने ईवीएम की विश्वसनीयता को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं।

rajasthan nikay chunav
Rajasthan Nikay Chunav Results: BJP 4,171, कांग्रेस की 3,597 वार्डों में जीत, देखें ताजा नतीजे

डोटासरा ने लगाया सरकार के दबाव का आरोप

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने राज्य निर्वाचन आयोग पर भी निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य निर्वाचन आयोग सरकार के दबाव में काम कर रहा है।

अब सबकी नजर राज्य निर्वाचन आयोग के अगले आदेश पर है। इसी आदेश से यह स्पष्ट होगा कि जिन बूथों के परिणाम बाकी हैं, उनका नतीजा कब जारी होगा और जयपुर, जोधपुर, कोटा नगर निगमों तथा सुकेत नगरपालिका में मेयर-डिप्टी मेयर और अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के चुनाव कब कराए जाएंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com