Rajasthan में गैंगस्टर की धमकी के बाद मांगी थी सुरक्षा, पुलिस ने थमा दिया 76 लाख का सिक्योरिटी बिल, बिजनेसमैन के उड़े होश
Rajasthan Police: गैंगस्टर की धमकी पर पुलिस सुरक्षा ली, अब 76 लाख का बिल देख बिजनेसमैन हैरान, बोला अगर इतने ही पैसे होते तो पुलिस के पास क्यों जाता सुरक्षा मांगने ।
- Written By: सौरभ शर्मा
अपराधी रोहित गोदारा बिश्नोई गैंग का सदस्य सोर्स - सोशल मीडिया
Jaipur: जयपुर के एक बिजनेसमैन को गैंगस्टर रोहित गोदारा की धमकी के बाद पुलिस सुरक्षा दी गई थी, लेकिन अब उसे 76 लाख रुपए का सिक्योरिटी बिल थमा दिया गया है। बिजनेसमैन का कहना है कि अगर उसके पास इतने पैसे होते, तो वह खुद अपनी सुरक्षा के इंतजाम कर लेता, पुलिस के पास क्यों जाता? दिसंबर 2023 में गैंगस्टर ने 2 करोड़ की रंगदारी मांगी थी, जिसके बाद पुलिस ने उनकी सुरक्षा में दो गनमैन तैनात किए थे। बिजनेसमैन को अब इस भारी-भरकम बिल से झटका लगा है और उसने सवाल उठाया है कि क्या गैंगस्टर से बचने के लिए पुलिस को भी पैसे देने पड़ेंगे?
गैंगस्टर की धमकी और पुलिस सुरक्षा
बिजनेसमैन को पहली बार दिसंबर 2023 में वॉट्सऐप कॉल के जरिए गैंगस्टर रोहित गोदारा ने धमकी दी थी। शुरुआत में उसने इसे गंभीरता से नहीं लिया, लेकिन जब दूसरी बार फिर कॉल आई, तो वह तुरंत पुलिस थाने पहुंच गया। पुलिस जांच में कॉल रोहित गोदारा का ही निकला। इसके बाद डीसीपी और एडिशनल पुलिस कमिश्नर से मुलाकात के बाद 17 जनवरी 2024 से 24 घंटे की सुरक्षा के लिए दो गनमैन तैनात कर दिए गए। सुरक्षा के ये इंतजाम अब तक जारी हैं, लेकिन 14 महीने बाद जब बिजनेसमैन को 76 लाख रुपए का बिल थमाया गया, तो उसके होश उड़ गए।
76 लाख का बिल देख चौंका बिजनेसमैन
हाल ही में एडिशनल डीसीपी (आसूचना एवं सुरक्षा) की ओर से बिजनेसमैन को नोटिस भेजा गया, जिसमें सुरक्षा गार्ड्स की तैनाती के एवज में 76 लाख 17 हजार 264 रुपए जमा करने को कहा गया। बिजनेसमैन का कहना है कि अगर उसे पहले ही बताया जाता कि पुलिस सुरक्षा मुफ्त नहीं है, तो वह खुद ही कोई और उपाय कर लेता। अब वह इस फैसले से परेशान है और सवाल उठा रहा है कि गैंगस्टर से बचने के लिए उसे पुलिस को भी पैसे देने होंगे?
सम्बंधित ख़बरें
राजस्थान में एक साथ 178 RAS अधिकारियों का हुआ तबादला, सिर्फ एक महीने में हटाईं गई MD विनीता सिंह, देखें लिस्ट
राजस्थान राज्यसभा चुनाव: सतीश पूनिया और अलका सिंह गुर्जर ने भरा नामांकन, भाजपा ने दो सीटों पर जीत का किया दावा
जयपुर में नूरानी मस्जिद सील, तनाव के बीच अतिक्रमण पर एक्शन शुरू; 3,000 से ज्यादा पुलिस के जवान तैनात
राजस्थान के भिवाड़ी में लगी भीषण आग, ट्रांसफार्मर धमाके के बाद दो फैक्ट्रियां राख; 5 कर्मचारी बुरी तरह झुलसे
राजस्थान की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।
गैंगस्टर रोहित गोदारा और उसकी आपराधिक पृष्ठभूमि
गैंगस्टर रोहित गोदारा का नाम कुख्यात अपराधी लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा हुआ है। यह वही गैंगस्टर है, जिसका नाम राजू ठेहट हत्याकांड में सामने आया था। हत्या के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी की गई थी, जिसमें इस वारदात की जिम्मेदारी ली गई थी। रोहित गोदारा बीकानेर के लूणकरणसर का रहने वाला है और पुलिस पहले ही उसके नाम से पोस्ट करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। हालांकि, रोहित गोदारा अभी भी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
