राजस्थान सरकार में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 22 IAS और 58 IPS अफसरों का हुआ तबादला

राजस्थान सरकार ने पुलिस और प्रशासनिक ढांचे में सोमवार को एक बार फिर बदलाव किया है। सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 22 अधिकारियों और भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 58 अधिकारियों के तबादले किए हैं।
मध्य प्रदेश प्रशासनिक खेमे में बड़ा बदलाव हुआ है। सरकार ने बड़े पैमाने पर फेरबदल किया है। राज्य में भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 26 अधिकारियों का तबादला कर दिया है।
प्रतिकात्मक तस्वीर
Published on: 
Updated on: 

जयपुर: राजस्थान सरकार ने पुलिस और प्रशासनिक ढांचे में सोमवार को एक बार फिर बदलाव किया है। सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 22 अधिकारियों और भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 58 अधिकारियों के तबादले किए हैं। कार्मिक विभाग ने रविवार देर रात इस संबंध में आदेश जारी किए।

आदेश के तहत, दो संभागीय आयुक्त एवं छह जिलाधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। पुलिस विभाग में 15 जिलों के पुलिस अधीक्षक तथा दो रेंज पुलिस महानिरीक्षक का तबादला किया गया है।

आईएएस डॉ प्रतिभा सिंह को पाली के संभागीय आयुक्त पद से हटाकर जोधपुर का संभागीय आयुक्त व राजस्थान शहरी विकास व बुनियादी ढांचा निगम के कार्यकारी निदेशक राजेंद्र विजय को कोटा का संभागीय आयुक्त बनाया गया है। इसके अलावा सवाई माधोपुर, डीडवाना, राजसमंद, डीग, ब्यावर और चुरू के जिला जिलाधिकारी बदले गए हैं।

15 जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले गए हैं

आईपीएस के तबादलों के तहत महानिरीक्षक राजेश मीणा को उदयपुर रेंज का महानिरीक्षक और अजयपाल लांबा को महानिरीक्षक उदयपुर रेंज से जयपुर रेंज के महानिरीक्षक पद पर तैनात किया गया है। जयपुर के पुलिस आयुक्त बीजू जार्ज जोसेफ ही रहेंगे। इसी तरह हनुमानगढ़, जयपुर ग्रामीण,जोधपुर ग्रामीण, भीलवाड़ा, अलवर, अजमेर और टोंक समेत 15 जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले गए हैं।

बता दें कि इससे पहले राजस्थान सरकार ने 6 सितंबर को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया था। इसमें मशहूर आईएएस अधिकारी टीना डाबी समेत 108 आईएएस अफसरों के तबादले किए गए थे। इसके अलावा 20 आईएएस अफसरों को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया गया था। इस तबादले को कार्मिक विभाग ने 5 सितंबर रात तबादले का आदेश जारी किया था।