राजस्थान सरकार के 2 साल का रिपोर्ट कार्ड, किसानों-महिलाओं के विकास पर फोकस, जानें 10 बड़ी उपलब्धियां

Rajasthan Government: भजनलाल शर्मा सरकार के दो साल पूरे होने जा रहे हैं। सरकार ने बिजली, सड़क, रोजगार और किसान कल्याण समेत कई क्षेत्रों में बड़े काम किए हैं। जानिए सरकार के दो साल की 10 बड़ी सफलता।
Bhajan Lal Sharma Govt Two Years
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Bhajan Lal Sharma Govt Two Years: राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी ने इस साल 15 दिसंबर को अपनी सरकार के दो साल पूरे करने वाली है। इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य में बिजली, पानी, सड़क, सिंचाई, स्वास्थ्य, रोजगार और किसान कल्याण से जुड़े कई काम किए हैं। सरकार के अनुसार बिजली उत्पादन क्षमता में 6363 मेगावाट की बढ़ोतरी हुई है।

इसके अलावा पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना के तहत 17 जिलों में सिंचाई और पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 26000 करोड़ रुपये के कार्य आदेश जारी किए गए हैं। भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता के लिए एसआईटी का गठन किया गया और 90000 से अधिक नियुक्तियां दी गई हैं। आइए आपको राजस्थान सरकार द्वारा दो सालों में किए गए 10 बड़े कामों के बारे में बताते है, जो यह दर्शाता है कि सीएम भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य विकास की ओर अग्रसर है। 

बिजली उत्पादन क्षमता में बढ़ोतरी

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य में बिजली उत्पादन क्षमता में 6363 मेगावाट की बढ़ोतरी की गई है। इससे प्रदेश में बिजली की उपलब्धता बढ़ाने और भविष्य की जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलने की उम्मीद है।

यमुना जल समझौते से बदलेगी राजस्थान की तस्वीर

राजस्थान सरकार ने ईआरसीपी के तहत 17 जिलों में चार लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा देने और करीब तीन करोड़ लोगों को पेयजल उपलब्ध कराने की योजना है। इसके लिए 26000 करोड़ रुपये के कार्य आदेश जारी किए गए हैं। इसके अलावा  भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सालों से अटके यमुना जल प्रोजेक्ट को गति मिली है। 34,102 करोड़ रुपये  की योजना से शेखावाटी समेत पानी की कमी वाले इलाकों को राहत मिलने की उम्मीद है।

भर्ती प्रक्रियाओं को बनाया पहले से और पारदर्शी

2025 से पहले राजस्थान से आए दिन पेपर की और भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी की खबरें आती रही थी। सीएम भजनलाल शर्मा ने शपथ ग्रहण करने के बाद से इस पर लगाम लगाना शुरू किया। सरकार ने पेपर लीक मामलों की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है। सरकार के अनुसार 296 परीक्षाएं बिना पेपर लीक के आयोजित की गईं। अब तक 90000 से अधिक नियुक्तियां दी जा चुकी हैं और 153000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है।

किसानों के खाते में भेजे 10432 करोड़ रुपये

राजस्थान सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि में राज्य सरकार ने 3000 रुपये की अतिरिक्त राशि जोड़ी है। इससे किसानों को कुल 9000 रुपये मिल रहे हैं। सरकार के अनुसार 76 लाख से अधिक किसानों को 10432 करोड़ रुपये सीधे खातों में भेजे गए हैं।

10,432 crore rupees were given to 76 lakh farmers
पीएम किसान सम्मान निधि के तहत 76 लाख किसानों को दिए 10432 करोड़ रुपये (सोर्स- सोशल मीडिया)

गेहूं की खरीद पर किसानों को दिया बोनस

किसानों को गेहूं खरीद पर बोनस दिया गया है। वर्ष 2024 25 में 125 रुपये और वर्ष 2025 26 में 150 रुपये प्रति क्विंटल बोनस दिया गया। 2 लाख 66 हजार किसानों को 471 करोड़ रुपये से अधिक वितरित किए गए हैं।

किसानों को ब्याज मुक्त और फसल ऋण

किसानों को आर्थिक सहायता देने के लिए 44000 करोड़ रुपये का ब्याज मुक्त फसल ऋण उपलब्ध कराया गया है। सरकार का कहना है कि इससे किसानों को खेती की जरूरतों को पूरा करने में मदद मिली है।

राज्य की 12 लाख महिलाओं को बनाया लखपति दीदी

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की सहायता राशि बढ़ाकर 6500 रुपये की गई है। 12 लाख से अधिक महिलाओं को लखपति दीदी बनाया गया है। वहीं 85000 हेक्टेयर क्षेत्र में नहर से सिंचाई सुविधा पहुंचाई गई और 35368 खेत तालाबों का निर्माण कराया गया है।

Lakhpati Didi Rajasthan
राज्य में मातृ वंदना योजना के तहत 12 लाख महिलाएं बनी लखपति दीदी(सोर्स- सोशल मीडिया)

मरीजों-तीमारदारों के लिए विश्राम गृह का निर्माण

मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना में 132 नए इलाज पैकेज जोड़े गए हैं। सरकार के अनुसार 35 लाख से अधिक लाभार्थियों को 6860 करोड़ रुपये की कैशलेश चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने दूर-दराज से जयपुर,जोधपुर और कोटा जैसे बड़े शहरों इलाज के लिए आने वाले लोगों की समस्याओं समझते हुए राज्य के बड़े संभागों में मरीजों और तीमारदारों के ठहरने के लिए आधुनिक विश्राम गृह बनाए जाने का ऐलान किया है। 

rest house for patients in Rajasthan
मरीजों के लिए विश्राम गृह बनाएगी राजस्थान सरकार (सोर्स- सोशल मीडिया)

राज्य में 13 लाख ग्रामीण परिवारों को नल से जल कनेक्शन

जल जीवन मिशन के तहत 10482 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। सरकार के अनुसार 13 लाख 59 हजार ग्रामीण परिवारों को नल से जल कनेक्शन दिए गए हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल सुविधा बढ़ी है।

Bhajan Lal Sharma Govt Two Years
Rising Rajasthan: भजनलाल शर्मा का निवेश मॉडल, जापान की साझेदारी से राजस्थान में उद्योग और रोजगार को नई रफ्तार

सड़क और ग्रामीण कनेक्टिविटी पर फोकस

प्रदेश में 15684 किलोमीटर नई सड़कों का निर्माण किया गया है। इसके अलावा 1640 गांवों को सड़क नेटवर्क से जोड़ा गया है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन और जरूरी सेवाओं तक पहुंच बेहतर होने की उम्मीद है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com