Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

राजस्थान में गणगौर महोत्सव का अनूठा नजारा, पहली बार ड्रोन से पुष्पवर्षा और लाइव प्रसारण

राजस्थान की परंपरा और आस्था का प्रतीक गणगौर महोत्सव इस बार भव्य अंदाज में मनाया जायेगा। आयोजन की पूरी तैयारी है, सजी-धजी पालकियों, ऊंटों, घोड़ों और हाथियों की संख्या में बढ़ोत्तरी के साथ नए अंदाज में संपन्न होगा।

  • By सौरभ शर्मा
Updated On: Mar 31, 2025 | 03:57 PM

गणगौर महोत्सव (सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

जयपुर: राजस्थान की परंपरा और आस्था के प्रतीक गणगौर महोत्सव को इस बार भव्य रूप में मनाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। 31 मार्च और 1 अप्रैल को निकलने वाली शोभायात्रा को और भव्य बनाने के लिए पर्यटन विभाग ने कई नई पहल की हैं। पहली बार ड्रोन के जरिए पुष्पवर्षा की जाएगी और प्रदेशभर में 200 एलईडी स्क्रीन पर इसका सीधा प्रसारण होगा। इस बार शोभायात्रा में 250 से अधिक लोक कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे, वहीं सजी-धजी पालकियों, ऊंटों, घोड़ों और हाथियों की संख्या में 50% तक वृद्धि की गई है।

बता दें कि इस बार गणगौर माता की सवारी के स्वागत के लिए तीन विशाल मंचों पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन होगा जिसमें दो मंचों पर लोक कलाकार अपनी जबरजस्त प्रस्तुतियां देंगे तो वहीं तीसरे मंच से माता की पूजा और पुष्पवर्षा की जाएगी। पुलिस का बैंड और राजस्थानी परंपरा का घूमर नृत्य भी शोभायात्रा की शोभा में चार चांद लगाएगा।

शोभायात्रा की अनोखी झलक

इस वर्ष शोभायात्रा में तीन अतिरिक्त हाथी, 12 घोड़े, 6 सजे-धजे ऊंट और 2 विक्टोरिया बग्गी शामिल की गई हैं। पारंपरिक वेशभूषा में 24 सदस्यीय दल आकर्षण का केंद्र रहेगा। अरवाड़ा संप्रदाय के अनुयायी अपनी विशिष्ट प्रस्तुति देंगे। राजस्थान सरकार का मानना है कि यह महोत्सव केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सांस्कृतिक धरोहर को वैश्विक मंच देने का एक माध्यम है। इस आयोजन से देश-विदेश के पर्यटकों को राजस्थान की समृद्ध संस्कृति से रूबरू होने का अवसर मिलेगा।

सम्बंधित ख़बरें

जयपुर में Audi Car ने मचाया कोहराम, कई लोगों को रौंदा, एक की मौत

अब कॉलेज में पढ़ाने के साथ कुत्ते भगाएंगे प्रोफेसर, कैंपस में दिखा तो होंगे जिम्मेदार

राजस्थान में लेडी कॉन्स्टेबल से 8 साल दरिंदगी, SHO समेत 4 पुलिसकर्मियों ने किया गैंगरेप

बच्चों के हिस्से का 2000 करोड़ डकार गए राजस्थान के अधिकारी, मिड डे मील में बड़ा घोटाला आया सामने

छोटी चौपड़ पर भव्य आयोजन

गणगौर माता की सवारी के स्वागत के लिए तीन विशाल मंच बनाए जाएंगे। दो मंचों पर लोक कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी, जबकि तीसरे मंच पर माता की पूजा और पुष्पवर्षा की जाएगी। पुलिस बैंड और पारंपरिक घूमर नृत्य भी शोभायात्रा की शोभा को दुगना बढ़ाएंगे।

राजस्थान की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

गणगौर महोत्सव को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के उद्देश्य से 500 पर्यटकों के लिए हिंद होटल टैरेस पर विशेष बैठने की व्यवस्था की गई है, जिसमें 200-300 विदेशी पर्यटकों के लिए आरक्षित स्थान तय किया गया है। सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा 200 एलईडी स्क्रीन पर इस भव्य आयोजन का सीधा प्रसारण किया जाएगा। इसके अलावा, पर्यटन विभाग के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी इसकी लाइव स्ट्रीमिंग होगी।

Rajasthan gangaur festival flower shower and live broadcast from drone first time ghoomar dance

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 31, 2025 | 03:57 PM

Topics:  

  • cultural festival
  • Gangaur Vrat
  • jaipur rajasthan news
  • Rajasthan News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.