वेब सीरीज से आइडिया चुराया, शुरू किया जाली नोट का कारोबार; ऑपरेशन NOTEFLIX में छह धंधेबाज गिरफ्तार

Fake Notes Racket: डूंगरपुर पुलिस ने फर्जी नोट बनाने वाले धंधेबाज पर कड़ी कार्रवाई की है। ऑपरेशन Noteflix चलाकर पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी वेब सीरीज से आइडिया लेकर नोट बना रहा था।
fake currency
जाली नोट बनाने वाला आरोपी गिरफ्तारसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • राजस्थान की डूंगरपुर पुलिस ने फर्जी नोटों छापने वाले को पकड़ा

  • पुलिस ने 'ऑपरेशन NOTEFLIX' चलाकर छ लोगों को गिरफ्तार किया है।

  • 1300 किलोमीटर तक पीछा कर मास्टरमाइंड रवि कुमार मिश्रा को लुधियाना से पकड़ा

Rajasthan Police Busted Fake Currency Network: राजस्थान की डूंगरपुर पुलिस ने फर्जी नोटों के काले कारोबार में लिप्त एक अंतरराज्यीय गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ‘ऑपरेशन NOTEFLIX’ चलाकर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह ने लोकप्रिय वेब सीरीज ‘फर्जी’ से आइडिया लेकर भारतीय करेंसी की जाली नोट छापने का काम शुरू किया था।

मास्टरमाइंड रवि कुमार मिश्रा को पुलिस ने 1300 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद पंजाब के लुधियाना से गिरफ्तार किया। इसके अलावा अंबाला(हरियाणा) से आनंद राजपूत समेत अन्य आरोपियों को भी अलग-अलग राज्यों से पकड़ा गया।

एसपी के निर्देश पर टीम ने की कार्रवाई

साइबर अनुसंधान के आधार पर अंबाला, कानपुर और दुर्ग से जुड़े अभियुक्तों पर भी कार्रवाई की गई। जांच में सामने आया कि गिरोह ने जाली नोट बनाने का कच्चा माल ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अलीबाबा से मंगवाया था।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टेलीग्राम, इंस्टाग्राम और फेसबुक के जरिए यह नेटवर्क चल रहा था। डूंगरपुर में जाली नोट बनाने की शुरुआत के महज कुछ दिनों के अंदर ही पुलिस ने पूरे गिरोह का पर्दाफाश कर दिया। जिला पुलिस अधीक्षक डूंगरपुर के निर्देशन में विभिन्न राज्यों में विशेष पुलिस टीमें भेजी गईं।

सोशल मीडिया की मदद से प्लान बनाया

पुलिस की अलग-अलग टीमों ने राजस्थान से लेकर उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और छत्तीसगढ़ तक फैले इस नेटवर्क की परतें खोल दीं। गिरोह के सदस्यों ने फर्जी नोट छापने के लिए आधुनिक तरीकों का इस्तेमाल किया था, लेकिन पुलिस की सतर्कता और साइबर जांच ने उन्हें जल्द ही घेर लिया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों ने वेब सीरीज में दिखाए गए तरीकों से प्रेरित होकर जाली मुद्रा बनाने का प्लान बनाया था। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से नेटवर्क का विस्तार किया और अलग-अलग राज्यों में अपने सहयोगियों को जोड़ा।

पुलिस मामले में कर रही जांच

डूंगरपुर पुलिस की इस कार्रवाई से फर्जी नोटों के कारोबार पर बड़ा झटका लगा है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस आगे और सदस्यों तथा वित्तीय लेन-देन की जांच कर रही है। इस सफल अभियान ने साबित कर दिया है कि अंतरराज्यीय अपराध नेटवर्क पर भी स्थानीय पुलिस साइबर टूल्स और तेज कार्रवाई से लगाम कस सकती है। डूंगरपुर पुलिस की यह कार्रवाई अन्य जिलों के लिए भी मिसाल बन गई है।

Navbharat Live
navbharatlive.com