

Jay Bhanushali Supports Maahi Vij: कलर्स के रियलिटी शो बिग बॉस 20 में नजर आने वाली माही विज ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। जिसमें माही ने काफी इमोशनल होकर इस बात का खुलासा किया कि उन्होंने जय भानुशाली से किसी प्रकार की कोई एलिमनी नहीं ली है।
माही विज ने बिग बॉस में बताया कि तलाक के दौरान उन्होंने गुजारा भत्ता यानी एलिमनी लेने से इनकार कर दिया था। अब इस मामले में उनके एक्स हसबैंड जय भानुशाली ने भी रिएक्ट किया है। जय अपनी एक्स वाइफ का सपोर्ट करते हुए नजर आए हैं। जय ने माही को लेकर कहा कि अलग होने के बावजूद उनके बीच प्यार और सम्मान हमेशा बना रहेगा।
माही विज की टीम ने उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर शो की क्लिप शेयर की थी। इस वीडियो पर कई सेलेब्स ने रिएक्शन दिया है। जय भानुशाली ने भी कमेंट करते हुए माही को भरोसा दिलाया कि मुश्किल समय में वह हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे।
जय ने लिखा कि मजबूत रहो माही। हम दोनों जानते हैं कि हम मुश्किल समय में हमेशा एक-दूसरे के साथ रहेंगे। पैसा कभी भी हमारे बीच न तो था और आगे भी कभी नहीं रहेगा। तुम और तारा हमेशा जीवन भर मेरी जिम्मेदारी रहोगी। शादी का स्टेटस तुम दोनों के लिए मेरे प्यार और सम्मान को कभी नहीं बदल सकता। मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूं। उनके इस कमेंट में माही और बेटी तारा के प्रति प्यार और जिम्मेदारी का भाव नजर आया।
बिग बॉस 20 के हालिया एपिसोड में माही विज ने अपनी सिंगल मदर की जर्नी और बेटी तारा की परवरिश से जुड़े अनुभव साझा किए थे। इस दौरान उन्होंने बताया कि तलाक की प्रोसेस के समय उन्होंने आर्थिक मदद लेने से इनकार कर दिया था।
माही के अनुसार, जज ने उनसे चार बार एलिमनी लेने के बारे में पूछा था, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। उन्होंने इसकी वजह बताते हुए कहा कि वह जानती हैं कि जय ने वह पैसा अपनी मेहनत से कमाया है। माही ने यह भी बताया कि वह अपनी बेटी के भविष्य को खुद संवारना चाहती हैं।