Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Rajasthan: दौसा में 150 फीट गहरे बोरवेल में गिरा बच्चा, रेस्क्यू के लिए बनाई जा रही सुरंग

दौसा जिलाधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया की बच्चा करीब 150 फीट गहराई में है, उसे लगातार ऑक्सीजन दिया जा रहा है। मेडिकल टीम मौके पर मौजूद है। SDRF, NDRF और सिविल डिफेंस की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं।

  • Written By: मनोज आर्या
Updated On: Dec 09, 2024 | 08:43 PM

राजस्थान के दौसा में गिरा 5 वर्षीय बच्चा

Follow Us
Close
Follow Us:

जयपुर: राजस्थान के दौसा में पांच साल का बच्चा आर्यन बोरवेल में गिर गया। ये घटना दौसा के नांगल राजा वतन के कालीखांड गांव की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, बच्चा 150 फीट गहराई पर है, जिसे बचाने का काम जारी है। बच्चों को सकुशल बाहर निकालने के लिए बोरवेल के पास सुरंग बनाने के लिए खुदाई की जा रही है। बोरवेल में फंसे आर्यन की रेस्क्यू के लिए टीम मौके पर पहुंच चुकी है। इसके अलावा घटनास्थल पर नांगल राजावतान पुलिस को चारुल गुप्ता व पापड़दा थानाधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। मौके पर दौसा विधायक दिन दयाल बैरवा भी मौजूद हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, घटनास्थल पर बोरवेल के पास सुरंग बनाई जा रही है, जिसमें आधा दर्जन जेसीबी भी और आधा दर्जन से अधिक ट्रैक्टर की मदद ली जा रही है। खबर लिखे जाने तक करीब 15 फीट की खुदाई की जा चुकी है और लगातार काम जारी है।

देश की खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 4 लोगों की दर्दनाक मौत, ट्रक के साथ कई किमी तक गई घिसटती रही कार

Rajasthan: 150 फीट जमीन के अंदर आर्यन, 24 घंटे बाद भी रेस्क्यू का इंतजार, बचाव में जुटी NDRF

मौके पर मेडिकल टीम मौजूद- डीएम

दौसा जिलाधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया की बच्चा करीब 150 फीट गहराई में है, उसे लगातार ऑक्सीजन दिया जा रहा है। मेडिकल टीम मौके पर मौजूद है। SDRF, NDRF और सिविल डिफेंस की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। JCB से खुदाई की जा रही है… बचाव के प्रयास किए जा रहे हैं… बच्चे की हालत ठीक है।

#WATCH दौसा, राजस्थान: दौसा में खेलते समय एक 5 वर्षीय बच्चा बोरवेल में गिर गया। बचाव अभियान जारी है। DM देवेंद्र कुमार ने बताया, “बच्चा करीब 150 फीट गहराई में है, उसे लगातार ऑक्सीजन दिया जा रहा है। मेडिकल टीम मौके पर मौजूद है। SDRF, NDRF और सिविल डिफेंस की टीमें मौके पर पहुंच गई… pic.twitter.com/JECEDzVtxv — ANI_HindiNews (@AHindinews) December 9, 2024

बोरवेल में गिरने से ही थी एक शख्स की मौत

बता दें कि इससे पहले हाल ही में दौसा के ही लालसोट में एक शख्स 150 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया था। हालांकि, कोशिश के बाद भी शख्स को बचाया नहीं जा सका। दरअसल, लालसोट के मंडावरी में खेत में काम करने के दौरान ये हादसा हुआ था। हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन की ओर से उन्हें बचाने के लिए राहत बचाव अभियान चलाया गई लेकिन 32 फीट पर मिट्टी में दबने से शख्स की मौत हो गई थी।

Rajasthan child falls into 150 feet deep borewell in dausa tunnel being built for rescue

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 09, 2024 | 08:32 PM

Topics:  

  • Dausa Accident

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.