Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Rajasthan: 150 फीट जमीन के अंदर आर्यन, 24 घंटे बाद भी रेस्क्यू का इंतजार, बचाव में जुटी NDRF

राजस्थान के दौसा में सोमवार को खेलते समय 5 वर्षीय आर्यन 150 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया। जिसके बाद से उसे बचाने के लिए लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। आर्यन तक पहुंचने के लिए सुरंग की खुदाई किया जा रहा है।

  • Written By: मनोज आर्या
Updated On: Dec 10, 2024 | 06:15 PM

राजस्थान के दौसा में बोरवेल में गिरा 5 वर्षीय आर्यन को बचाने का काम जारी

Follow Us
Close
Follow Us:

जयपुर: राजस्थान के दौसा में सोमवार, 9 दिसबंर को पांच साल का बच्चा आर्यन बोरवेल में गिर गया। ये घटना दौसा के नांगल राजा वतन के कालीखांड गांव की है। जानकारी के मुताबिक, बच्चा 150 फीट गहराई पर है, जिसे बचाने का काम सोमवार से ही लगातार जारी है। हालांकि, अभी तक मासूम को बाहर नहीं निकाला जा सका है। बच्चे को सकुशल बाहर निकालने के लिए बोरवेल के पास सुरंग बनाने के लिए खुदाई की जा रही है। बोरवेल में फंसे आर्यन की रेस्क्यू के लिए टीम लगातार संघर्ष कर रही है। इसके अलावा घटनास्थल पर नांगल राजावतान पुलिस को चारुल गुप्ता व पापड़दा थानाधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। इसस पहले सोमवार को मौके पर दौसा विधायक दिन दयाल बैरवा भी पहुंचे थे।

मिली जानकारी के अनुसार, घटनास्थल पर बोरवेल के पास सुरंग बनाई जा रही है, जिसमें आधा दर्जन जेसीबी भी और आधा दर्जन से अधिक ट्रैक्टर की मदद ली जा रही है। हालांकि, अभी तक आर्यन को बाहर नहीं निकाला जा सका है। रेस्क्यू के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ के अलावा स्थानीय प्रशासन भी कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

देश की खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 

सम्बंधित ख़बरें

Rajasthan: दौसा में 150 फीट गहरे बोरवेल में गिरा बच्चा, रेस्क्यू के लिए बनाई जा रही सुरंग

दौसा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार अग्रवाल ने कहा कि कैमरे से देखे जाने पर नजर आया कि बच्चा 150 फीट की गहराई पर है। यह गहराई हमारे लिए चुनौती बन रही है और इसमें समय लग रहा है। जैसे ही कल हमें यह खबर मिली, तुरंत बचाव कार्य शुरू हो गया… स्थानीय प्रशासन, NDRF, SDRF द्वारा सभी प्रयास किए जा रहे हैं… लेकिन चूंकि बच्चा 150 फीट की गहराई पर फंसा हुआ है, इसलिए समय लग रहा है… हमारे प्रयास जारी हैं। हम इसमें शॉर्ट टर्म और लॉन्ग टर्म दोनों तरीकों का इस्तेमाल कर रहे हैं…”

#WATCH दौसा, राजस्थान: दौसा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार अग्रवाल ने कहा, “कैमरे से देखे जाने पर नजर आया कि बच्चा 150 फीट की गहराई पर है। यह गहराई हमारे लिए चुनौती बन रही है और इसमें समय लग रहा है। जैसे ही कल हमें यह खबर मिली, तुरंत बचाव कार्य शुरू हो गया… स्थानीय… https://t.co/EJRHVOINON pic.twitter.com/qZfEo17UIu — ANI_HindiNews (@AHindinews) December 10, 2024

जेसीबी से खुदाई की जा रही है- डीएम

इससे पहले सोमवार को दौसा जिलाधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया की बच्चा करीब 150 फीट गहराई में है, उसे लगातार ऑक्सीजन दिया जा रहा है। मेडिकल टीम मौके पर मौजूद है। SDRF, NDRF और सिविल डिफेंस की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। JCB से खुदाई की जा रही है… बचाव के प्रयास किए जा रहे हैं… बच्चे की हालत ठीक है।

Five years old aryan falls in borewell in duasa rescue operation in underway

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 10, 2024 | 06:15 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.