ऐसा अंग्रेजों के शासन में भी नहीं हुआ…राजस्थान बीजेपी में मची कलह के बीच गहलोत ने क्यों कही ये बात
Rajasthan Politics: पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि मेरी सरकार में भी फोन टैपिंग के आरोप लगे थे। पूरा विपक्ष इस्तीफा मांग रहा था। मैंने खुद खड़े होकर कहा था कोई भी MP-MLA का फोन टैप नहीं हुआ है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
अशोक गहलोत (फाइल फोटो)
नवभारत डेस्क: राजस्थान में मंत्री किरोड़ीलाल मीणा के फोन टैपिंग वाले बयान पर पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा, “मेरी सरकार में भी फोन टैपिंग के आरोप लगे थे। पूरा विपक्ष इस्तीफा मांग रहा था। मैंने खुद खड़े होकर कहा था कोई भी MP-MLA का फोन टैप नहीं हुआ है, ना ही हो रहा है और ना कभी होगा। भजनलाल सदन के नेता हैं, मुख्यमंत्री हैं और गृहमंत्री भी हैं। उनको मेरी तरह बात कहने का इरादा क्यों नहीं आया। क्यों उन्होंने स्पष्ट नहीं किया कि ऐसा फोन कोई टैप नहीं किया गया। किरोड़ी लाल मीणा की बात समाप्त हो जाती।”
उन्होंने कहा, ” फोन टैप की परंपरा राजस्थान में नहीं रही है। कानून भी इसकी अनुमति नहीं देता है। एंटी सोशल एलिमेंट्स हो या जिन पर राजद्रोह का आरोप हो उनके फोन टैप होते हैं। इसमें भी कोई अधिकारी फोन टैप नहीं कर सकता है, मिनिस्टर से परमिशन लेनी पड़ती है। इस केस में आउट ऑफ वे जाकर टेलीफोन टैप हुआ है, तो क्राइम सरकार ने किया है। इसको स्पष्ट कौन करेगा? मंत्री जवाहर सिंह हाउस के बाहर बोल रहे हैं। हाउस के अंदर क्यों नहीं बोल रहे हैं? इसका जवाब मुख्यमंत्री दें।”
“लोगों के मुद्दे हाउस में आने चाहिए थे”
पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा, “हाउस को डिस्टर्ब करने का काम सत्ता पक्ष नहीं कर सकता। सत्ता पक्ष पाप का भागीदार है। लोगों के मुद्दे हाउस में आने चाहिए थे। मुख्यमंत्री ने 2 घंटे भाषण दिए, और एक शब्द भी नहीं बोले कि किरोड़ी लाल मीणा हमारी सरकार पर गलत आरोप लगा रहे हैं। क्योंकि मुख्यमंत्री वही बात कह सकते हैं, वही काम कर सकते हैं जो पर्ची दिल्ली से आती है।”
सम्बंधित ख़बरें
BJP विधायक की नाराजगी पर कांग्रेस ने खेली सियासी बिसात! जीतू पटवारी ने महेंद्र हार्डिया को क्यों कहा ‘धन्यवाद’
Datia News: एक मुलाकात ने बढ़ाई हलचल; राजेंद्र भारती के बेटे हो सकते हैं संभावित उपचुनाव में विकल्प
यूपी की राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत, पंकज चौधरी ने नए OBC आयोग को क्यों बताया ऐतिहासिक?
‘कोई उलझाएगा तो खुद ही बचना होगा…’, CM मोहन यादव ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में नवनियुक्त अध्यक्षों को दी सलाह
राजनीति से संबंधित सभी बड़ी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
“सरकार पर्ची से चलती है”
उन्होंने कहा, “अपने विजन पर एक शब्द नहीं बोल सकते हैं। अब बच्चे-बच्चे को पता लग गया है कि सरकार पर्ची से चलती है। सरकार एक ट्रेंड चला है कि हाउस में एमएलए या विधायक सरकार की आलोचना करता है तो उसको डराना, धमकाना और उसके घर पर इनकम टैक्स जीएसटी के अधिकारियों को भेजना। यह तो अंग्रेजों के शासन में भी नहीं हुआ था।”
