Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

झालावाड़ में प्रशासन की निर्लज्जता! टायरों से किया छात्रा का अंतिम संस्कार

Jhalawar News: शनिवार को अंतिम संस्कार के दौरान एक बच्ची पायल के अंतिम संस्कार में बाइक और साइकिल के टायरों का इस्तेमाल किया गया। जिसके बाद प्रशासन फिर सवालों के घेरे में आ गया है।

  • Written By: अभिषेक सिंह
Updated On: Jul 26, 2025 | 01:48 PM

टायरों से किया छात्रा का अंतिम संस्कार (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Rajasthan News: राजस्थान के झालावाड़ जिले में एक सरकारी स्कूल की जर्जर इमारत गिरने से मरे सभी सात बच्चों का शनिवार को गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। सात में पांच बच्चों के अंतिम संस्कार गांव में ही एक साथ हुए। वहीं दो बच्चों के अंतिम संस्कार अलग-अलग जगह पर हुए।

बच्चों के अंतिम संस्कार के दौरान पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी पूरी तरह से मौके पर डटा रहा। लेकिन सरकारी स्कूल में हुए इतने दर्दनाक हादसे के बाद भी स्थानीय प्रशासन ने अपनी लापरवाही और निर्लज्जता की चरम सीमा पार कर दी। ऐसा हम क्यों कह रहे यह आप भी जानेंगें तो माथा पीट लेंगे।

टायरों से किया अंतिम संस्कार

शनिवार को अंतिम संस्कार के दौरान एक बच्ची पायल के अंतिम संस्कार में बाइक और साइकिल के टायरों का इस्तेमाल किया गया। जिसके बाद प्रशासन फिर सवालों के घेरे में आ गया है। कहा जा रहा है मौके पर प्रशासन मौजूद था। ऐसे में यदि शव को जलाने के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे तो उस ओर ध्यान क्यों नहीं दिया गया।

सम्बंधित ख़बरें

संसद में कफ सिरप पर संग्राम, विपक्ष ने मांगा ₹5 लाख का मुआवजा, नड्डा बोले- एक भी मौत रिपोर्ट नहीं हुई- VIDEO

लॉरेंस बिश्नोई गैंग की महू में दस्तक! कारोबारी को फोन और मेल पर मिली धमकी, इंदौर पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

करोड़ों की नेटवर्थ फिर भी जेल की हवा, राजपाल यादव के पतन की वो 3 बड़ी वजहें, जिन्होंने छोटा डॉन को बनाया कर्जदार

पैसे ले लो, पति मुझे दे दो… पत्नी और प्रेमिका में हुई डील, भोपाल के फैमिली कोर्ट में हुआ गजब का समझौता

इसके इतर गांव वालों का कहना है कि प्रशासन अगर पहले ही ध्यान देता तो इतना बड़ा हादसा नहीं होता। उन्होंने कहा कि प्रशासन को इस इमारत की जर्जर हालत के बारे में बताया गया था, लेकिन लापरवाही के चलते ये हादसा हो गया।

नौनिहालों की अर्थी ने छलनी किया कलेजा

इस दर्दनाक हादसे में अपनी जान गंवा बैठे बच्चों के शवों को देख कई मांयें अपना आपा खो बैठीं और अपने नैनिहालों को अर्थी पर जाते देख विलाप करती रहीं। इसके साथ ही प्रशासन से न्याय को गुहार लगाती रहीं। इस दौरान मौके पर मौजूद रेंज के आईजी, जिला पुलिस अधीक्षक, जिला कलेक्टर सहित प्रशासन के अन्य अधिकारी परिजनों को ढांढस बांधते रहे और उचित कार्रवाई का भी आश्वासन दिया।

जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौर ने कहा कि कहां पर कमी रही है उसको देखा जा रहा है और जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं। जिले में जर्जर इमारत के बारे में 20 जून को ही जानकारी ली गई थी और जहां भी सरकारी स्कूल जर्जर इमारत में चल रहे हैं, वहां से बच्चों को दूसरी जगह शिफ्ट करने के आदेश दिए गए थे।

यह भी पढ़ें: राजस्थान में 900 स्कूलों को मरम्मत का इंतजार, हादसों का इंतजार कर रही सरकार?

उन्होंने कहा कि जिस स्कूल की इमारत ढही और सात बच्चे काल के गाल में समा गए, उसकी तरफ से किसी भी तरह की कोई जानकारी प्रशासन को मुहैया नहीं करवाई गई। जांच लगातार जारी है, जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Jhhalawar girl cremated with tyres administration faces outrage

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 26, 2025 | 01:48 PM

Topics:  

  • Latest News
  • Rajasthan Governemnt
  • Rajasthan News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.