-
मंगल, 7 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Rajasthan »
- Jaisalmer Border Pakistani Couple Death Mystery
जैसलमेर बॉर्डर पर पाक जोड़े की लाशें, इश्क था या रहस्य; जांच में जुटीं एजेंसियां
- Written By: सौरभ शर्मा
जैसलमेर बॉर्डर के पास पाकिस्तानी लड़के और लड़की के शव मिलने से ऐजेंसियां अलर्ट पर है, मामले में प्रेम प्रसंग और भूख-प्यास से मौत की आशंका बताई जा रही है हालांकि घटना की घुसपैठ को लेकर भी जांच जारी है।

जैसलमेर बॉर्डर के पास पाकिस्तान के कपल की लाशें (फोटो- सोशल मीडिया)
जैसलमेर: राजस्थान के जैसलमेर जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास युवक और नाबालिग लड़की के शव मिली है। दोनों की पहचान पाकिस्तान के नागरिकों के रूप में हुई है। शव 10-12 किलोमीटर अंदर भारतीय क्षेत्र के साधेवाला गांव के पास रेतीले टीलों पर पाए गए। शवों की स्थिति देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि मौत करीब चार-पांच दिन पहले हुई है। आशंका जताई जा रही है कि दोनों प्रेमी युगल थे और पाकिस्तान से भागकर भारत आए होंगे।
दोनों के पास से पाकिस्तानी सिम कार्ड, आईडी कार्ड और अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं। युवक की पहचान 18 वर्षीय रवि कुमार और किशोरी की उम्र 15 वर्ष बताई गई है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वे भारत में कैसे पहुंचे। क्या वे सीमा पार करके आए या पहले से भारत में ही थे, इस रहस्य की तह तक पहुंचने के लिए पुलिस और बीएसएफ मिलकर गहन जांच में जुटी हुई हैं।
लव स्टोरी या सुरक्षा में सेंध
घटना की जानकारी गांव के चरवाहे ने दी थी, जिसने साधेवाला क्षेत्र में शवों को देखा। तत्काल तनोट थाना पुलिस और सीमा सुरक्षा बल (BSF) मौके पर पहुंची और इलाके को घेर लिया। बीएसएफ महानिरीक्षक एमएल गर्ग ने बताया कि शवों के पास से पाकिस्तानी दस्तावेज मिले हैं और प्रथम दृष्टया वे प्रेमी युगल लगते हैं। हालांकि, बॉर्डर पर किसी भी तरह की घुसपैठ के निशान नहीं मिले हैं। ऐसे में यह भी संभावना जताई जा रही है कि दोनों पहले से भारत में रह रहे थे।
सम्बंधित ख़बरें
आगरा में बाथरूम हत्याकांड का खौफ! पत्नियों के डर से कॉलोनी के मर्दों ने छोड़ी शराब, देखें VIDEO
नासिक के चांदवड में प्रेम संबंध के शक में 19 वर्षीय युवक की हत्या, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज
शादी के दो महीने बाद हुई महिला की मौत, परिजनों ने लगाया पति पर हत्या जैसा गंभीर आरोप
पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम से 18 महिलाओं की किडनी हुई खराब! नागपुर से मुंबई तक मचा हड़कंप
पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज
जैसलमेर के पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने बताया कि अभी तक मौत का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। शुरुआती अनुमान है कि दोनों की भूख और प्यास से मौत हुई हो सकती है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सच्चाई सामने आ सकेगी। फिलहाल दोनों के शव रामगढ़ की मोर्चरी में रखे गए हैं। पुलिस FRO से भी जानकारी जुटा रही है कि ये दोनों पहले से भारत में थे या सीमा पार कर आए थे।
यह भी पढ़ें: लुधियाना में बीच सड़क पूर्व सांसद के PA को तलवारों से काटा, लोग बनाते रहे वीडियो
इस रहस्यमयी घटना ने सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट मोड पर ला दिया है। सीमावर्ती इलाकों में बीएसएफ ने सघन सर्च अभियान शुरू कर दिया है। यह मामला सिर्फ एक लव स्टोरी हो सकता है, लेकिन पाकिस्तान से भारत की सीमा में किसी भी अनाधिकृत प्रवेश को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
Jaisalmer border pakistani couple death mystery
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 07 July 2026: 7 जुलाई 2026 का दैनिक राशिफल, पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 07, 2026 | 12:05 AMसावधान: भोपाल में ATM फ्रॉड का बड़ा खुलासा, मास्टर-की से कैश फंसाकर उड़ाते थे रुपये; 6 बिहारी युवक गिरफ्तार
Jul 06, 2026 | 11:46 PMप्रमोशन में आरक्षण: 7 जुलाई को MP हाईकोर्ट में अहम सुनवाई, लाखों कर्मचारियों की बढ़ीं उम्मीदें
Jul 06, 2026 | 11:24 PMआगरा में बाथरूम हत्याकांड का खौफ! पत्नियों के डर से कॉलोनी के मर्दों ने छोड़ी शराब, देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:12 PMSlipper Theft Meaning: मंदिर के बाहर से चप्पल चोरी होना शुभ है या अशुभ? इसका सच जानकर उड़ जाएंगे आपके होश
Jul 06, 2026 | 11:05 PMगर्भवती होने की दलील और मानवीय आधार…TCS धर्मांतरण केस की आरोपी निदा खान को मिली बेल, कोर्ट ने क्या कहा?
Jul 06, 2026 | 11:02 PMआगरा में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन! 49 बसों के चालान, 17 बसें सीज, मचा हड़कंप। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:00 PMवीडियो गैलरी

असली वारंटी फरार, बेगुनाह को पुलिस ने दिया थर्ड डिग्री! UP पुलिस की गंभीर लापरवाही पर उठे सवाल- देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 09:55 PM
हादसा या नशे का मजा? लखनऊ में कार सवार युवतियों ने बाइक को मारी टक्कर, ड्रिंक एंड ड्राइव का आरोप- VIDEO वायरल
Jul 06, 2026 | 09:36 PM
सीहोर में आशा कार्यकर्ताओं का हंगामा! भोपाल-इंदौर रोड जाम, सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 09:20 PM
जिस बाथरूम में रोज नहाती रही कातिल पत्नी, उसी के नीचे दफन थी पति की लाश; पुलिस की सूझबूझ से सच आया सामने-VIDEO
Jul 06, 2026 | 09:18 PM
मोबाइल टॉर्च के सहारे 84 KM दौड़ी सरकारी बस! कर्नाटक में यात्रियों की जान से खिलवाड़। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 08:54 PM
बांकीपुर विधानसभा सीट पर किसका दबदबा? पीके की एंट्री से गरमाई सियासत। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 08:24 PM













