- Hindi News »
- Rajasthan »
- Evidence Of Stone Age Rock Paintings Found In The Village Of Chittorgarh
चित्तौड़गढ़ के गांव में मिले पाषाण युग की शैल चित्रकारी के साक्ष्य, जांच के लिए भेजे गए
चित्तौड़गढ़ जिले के एक गांव में पाषाण युग की शैल चित्रकारी और नुकीली कलाकृतियों के साक्ष्य मिले हैं। इतिहासकारों के मुताबिक ये साक्ष्य राजस्थान में मानव निवास के सबसे पुराने साक्ष्य हो सकते हैं।
- Written By: रीना पंवार

(फोटो सोर्स सोशल मीडिया)
जयपुर : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के एक गांव में पाषाण युग की शैल चित्रकारी और नुकीली कलाकृतियों के साक्ष्य मिले हैं। साक्ष्यों के मिलने से उत्साहित इतिहासकारों का कहना है कि ये साक्ष्य इस इलाके में प्राचीन मानव इतिहास पर नई रोशनी डाल सकते हैं। पाषाण युगीन ये साक्ष्य अमरपुरा गांव में आलनिया नदी से लगभग 50 किलोमीटर दूर स्थित एक जगह पर खोजे गए हैं। इन साक्ष्यों को आगे की जांच के लिए जोधपुर में एएसआई और पुरातत्व व संग्रहालय विभाग (डीएएम) के पास भेज दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले सप्ताह, तीन स्थानीय लोगों को रावतभाटा के अमरपुरा गांव के पास घने जंगली इलाके में एक चट्टान पर असामान्य निशान मिले थे। यह सूचना मिलने के बाद, कोटा में ‘महर्षि हिस्ट्री इंस्टीट्यूट’ के इतिहासकार तेज सिंह अपनी टीम के साथ उस जगह पर पहुंचे। उन्होंने वहां चट्टानों पर कप के आकार की नक्काशी देखी। इसके साथ ही उन्हें वहां एक मोर्टार ओखली मिली। टीम का कहना है कि इस ओखली का उपयोग संभवतः शुरुआती मनुष्यों द्वारा भोजन पीसने के लिए किया जाता था।
मानव निवास के सबसे पुराने साक्ष्य होने का अनुमान
मिले साक्ष्यों को लेकर इतिहासकार तेज सिंह सिंह ने बताया कि चट्टानों पर कप के निशान, गोलाकार निशान प्रारंभिक पाषाण युग के लोगों की विशेषता हैं, जो संभवतः 35,000 से 200,000 साल पुराने हैं। उनके अनुसार यह राजस्थान में मानव निवास का सबसे पुराना साक्ष्य हो सकता है। उन्होंने इस स्थान की तुलना 2003 में की गई इसी तरह की खोज से की जो यहां से सिर्फ 200 मीटर दूर है। इस खोज को लेकर इतिहासकारों का कहना है कि यह जगह पाषाण युग की नक्काशी के केंद्र के रूप में हाड़ौती और चित्तौड़गढ़ के प्रागैतिहासिक महत्व को बढ़ाने वाला है।
सम्बंधित ख़बरें
राजस्थान में फर्जी MBBS डिग्री रैकेट का पर्दाफाश… 20-25 लाख में बन रहे थे नकली डॉक्टर
RBSE 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड का आया रिजल्ट, 99.8% के साथ दीपिका बनीं टॉपर, इस लिंक से चेक करें नतीजे
राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कल होगा जारी: जानें कब और कैसे देखें अपना स्कोर ऑनलाइन
रणथंभौर की सैर: टाइगर सफारी से लेकर ऐतिहासिक किले तक, यहां घूमने के लिए हैं ये बेहतरीन जगहें
साक्ष्यों को जांच के लिए भेजा
इतिहासकारों के मुताबिक इस जगह मिले 2.4 किलोग्राम वजनी मोर्टार ओखली और नुकीले पत्थरों से लगता है कि शुरुआती निवासियों ने जंगली अनाज, मेवे और फलियां पकाने के लिए इन उपकरणों का इस्तेमाल किया होगा। उन्होंने बताया कि इन साक्ष्यों व निष्कर्षों को आगे की जांच पड़ताल के लिए जोधपुर में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) और पुरातत्व व संग्रहालय विभाग (डीएएम) के साथ साझा किया गया है।
इलाके का संरक्षण करने की अपील
डीएएम के पूर्व अधीक्षक पुरातत्वविद जफरुल्लाह खान ने इस बात पर प्रकाश डाला कि हाड़ौती तथा पड़ोसी मध्य प्रदेश का मालवा क्षेत्र पाषाण युग के मानव बस्तियों के प्रमुख केंद्र थे। खान ने कहा, “यह खोज आलनिया और चंबल नदियों के किनारे की पिछली खोजों से मेल खाती है।” उन्होंने सरकार से इस क्षेत्र का संरक्षण करने और प्रारंभिक मानव जीवन के बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए बड़े पैमाने पर उत्खनन प्रयास शुरू करने का आह्वान किया। यूनेस्को के अनुसार, चंबल घाटी और मध्य भारत दुनिया भर में पाषाण युगीन कला स्थलों के सबसे बड़े ज्ञात केंद्रों में से हैं।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Evidence of stone age rock paintings found in the village of chittorgarh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 5 April: रविवार को मकर राशि वालों पर भारी पड़ सकती है ग्रहों की चाल, जानें अपनी का हाल
Apr 05, 2026 | 12:05 AMरोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
Apr 04, 2026 | 11:35 PMRR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
Apr 04, 2026 | 10:45 PMशर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PMहिंदू महिला की संपत्ति पर बड़ा फैसला: बिना संतान मौत पर पति को नहीं मिलेगा हक
Apr 04, 2026 | 10:27 PMइंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PMSaharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM














