राजस्थान: पोखर में कार डूबने से 4 लोगों की दर्दनाक मौत, कई लोगों की हालत गंभीर

Dholpur Eco Car Accident: राजस्थान के धौलपुर में ईको गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरे पोखर में जा पलटी। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक घायल जिला अस्पताल में भर्ती हैं।
Dholpur Eco Car Accident
पोखर में डूबी कारSocial Media
Published on
Updated on

Rajasthan Eco Car Accident: राजस्थान के धौलपुर जिले में मूसलाधार बारिश आफत बनकर टूट रही है। धौलपुर जिले के मनियां थाना क्षेत्र अंतर्गत फूलपुर गांव के पास शनिवार को एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। लगातार हो रही बारिश की वजह से सड़क पर जमा पानी से गुजर रही महिलाओं और बच्चों से भरी एक ईको गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरे पानी वाले पोखर में जा पलटी। इस भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, वहीं आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

चीख-पुकार से दहला इलाका

धौलपुर में यह हादसा शनिवार को उस समय हुआ जब ईको गाड़ी बारिश के पानी से लबालब भरी सड़क से गुजरने का प्रयास कर रहा था। जलभराव की वजह से सड़क का अंदाजा नहीं मिला और गाड़ी अनियंत्रित होकर पास ही बने पोखर में जा गिरी। गाड़ी पलटते ही उसमें सवार मासूम बच्चों और महिलाओं की चीख गूंजने लगी। देखते ही देखते वाहन पूरी तरह पानी में समा गया और यात्री उसमें फंस गए।

ग्रामीणों ने देवदूत बनकर बचाई जानें

हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे। बिना अपनी जान की परवाह किए ग्रामीणों ने गहरे पानी में छलांग लगा दी और रेस्क्यू शुरू किया। ग्रामीणों ने भारी मशक्कत के बाद ईको के शीशे और दरवाजे खोलकर पानी में फंसे बच्चों और महिलाओं को गाड़ी से बाहर निकाला।

ग्रामीणों की तत्परता से कई लोगों की जान बच गई। हालांकि तब तक चार लोगों ने दम तोड़ दिया था। हादसे में घायल हुए करीब आधा दर्जन से अधिक लोगों को ग्रामीणों के सहयोग से तत्काल एंबुलेंस और निजी वाहनों के जरिए मनियां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया है।

Dholpur Eco Car Accident
केरलम में बड़ा हादसा, त्रिशूर में खड़ी लॉरी से टकराई कार, तमिलनाडु के कॉलेज के 8 छात्रों की दर्दनाक मौत

प्रशासनिक लापरवाही पर उठे सवाल

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय मनियां थाना पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और परिजनों को सूचना दी। पुलिस फिलहाल हादसे की वजह और पीड़ितों की पहचान करने में जुटी हुई है।

ग्रामीणों का औरोप है कि क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से सड़कों पर भारी जलभराव हो चुका है, लेकिन प्रशासन की तरफ से हादसों को रोकने के लिए कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com