कांग्रेस करेगी राजस्थान विधानसभा का घेराव, कार्यकर्ताओं के साथ सड़क पर उतर सकते हैं पायलट और गहलोत
राजस्थान की रेत के साथ के साथ राजनीति भी गर्मायी हुई है। विधानसभा में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर विवादित बयान और उसके बाद विधायकों के निलंबन के खिलाफ कांग्रेस विधायकों ने मोर्चा खोल रखा है।
- Written By: Saurabh Pal
टीकाराम जूली, गोविंद सिंह डोटासरा (फोटो- सोशल मीडिया)
जयपुरः राजस्थान की रेत के साथ के साथ राजनीति भी गर्मायी हुई है। विधानसभा में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर विवादित बयान और उसके बाद विधायकों के निलंबन के खिलाफ कांग्रेस विधायकों ने मोर्चा खोल रखा है। नेता प्रतिपक्ष टीका राम जूली व प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने विधानसभा में ही विधायकों के साथ मीटिंग की। इस मीटिंग विधानसभा के घेराव की रणनीति बनाई गई है।
आज कांग्रेस विधायक राजधानी जयपुर में शक्ति प्रदर्शन करेंगे। इस घेराव में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट और अशोक गहलोत को भी बुलाया जा सकता है। राजस्थान कांग्रेस के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी दी गई है।
कांग्रेस की तरफ से कांग्रेस विधायकों का निलंबन वापिस लेने और कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत से विवादित टिप्पणी को लेकर मांफी की मांग की गई है। लेकिन सरकार की तरफ से अभी तक कोई पहल नहीं की गई है।
सम्बंधित ख़बरें
AI के जरिए जीतू पटवारी की छवि धूमिल करने की साजिश, कांग्रेस ने PHQ में दर्ज कराई शिकायत; जानें पूरा मामला
‘अब सिर्फ धर्म रक्षा के लिए काम करूंगा’, दिग्विजय सिंह का बड़ा ऐलान; सक्रीय चुनावी राजनीति को किया अलविदा!
अंजनगांव सुर्जी नगर परिषद की राजनीति में नया मोड़, कांग्रेस महासचिव ने शहराध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
पूरे ट्रस्ट के खिलाफ दर्ज हो FIR, राम मंदिर विवाद पर शिवसेना UBT, कांग्रेस और NCP (SP) का भाजपा पर बड़ा हमला
भाजपा सरकार के मंत्री द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्रीमती इन्दिरा गांधी जी पर अपमानजनक टिप्पणी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री गोविन्द सिंह डोटासरा जी समेत 6 कांग्रेस विधायकों को सदन से निलंबित करने के खिलाफ में कल 24 फ़रवरी को सुबह 10 बजे विधानसभा घेराव किया जायेगा। आप सभी… pic.twitter.com/6r1ZyDDC1w
— Rajasthan PCC (@INCRajasthan) February 23, 2025
वहीं इस घेराव को लेकर राजस्थान कांग्रेस कमेट की कॉल का पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने समर्थन किया है। उन्होंने भी लोगों से इस घेराव में शामिल होने की अपील की है।
देश और दुनिया की सभी बड़ी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
वहीं राजस्थान विधानसभा में विपक्ष के नेता टीका राम जूली ने कहा, “हम इंतजार कर रहे हैं कि सरकार आए और हमसे बात करे और गतिरोध खत्म करें। उन्होंने कहा कि सुबह से कोई नहीं आया। वे कल दो बार आए, लेकिन सरकार बजट पर चर्चा ही नहीं करना चाहती। ये डरे हुए लोग हैं क्योंकि बजट में कुछ भी नहीं है। हम बार-बार सरकार से गतिरोध खत्म करने और सदन को चलने देने का अनुरोध कर रहे हैं।
