Bomb Threats: एक और फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, उदयपुर एयरपोर्ट पर की गई इमरजेंसी लैंडिंग, चेकिंग कार्य जारी
रविवार, 27 अक्टूबर को दोपहर में राजस्थान के एक फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिसके बाद उदयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स की चेकिंग की जा रही है।
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
विस्तारा फ्लाइट (सौजन्य- सोशल मीडिया)
उदयपुर : भारतीय फ्लाइट्स को बम से उड़ाने की धमकी रुकने की नामम नहीं ले रही। हर रोज किसी न किसी फ्लाइट्स को बम से उड़ाने की धमकी मिल जा रही है। ऐसे में फ्लाइट्स में बैठे यात्रियों की परेशानी काफी बढ़ जा रही है। रविवार, 27 अक्टूबर को दोपहर में राजस्थान के एक फ्लाइट में बम होने की खबर सामने आई है, जिसके कारण उदयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स की हो चेकिंग की जा रही है।
बता दें, विस्तारा की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिसके बाद उदयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स की चेकिंग की जा रही है। फ्लाइट्स ही नहीं बल्कि कई नामी होटलों को भी बम से उड़ाने की धमकी मिल रही है। बीते शनिवार को गुजरात के राजकोट में 10 बड़े नामी होटलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। नामी होटलों को बम से उड़ाने की धमकी ईमेल के जरिए दी गई थी। इन बड़े नामी होटलों में 5 स्टार होटल भी शामिल थे।
यह भी पढ़ें – पाकिस्तान में आत्मघाती हमले से हड़कंप, 6 सुरक्षाकर्मियों समेत 8 की मौत
सम्बंधित ख़बरें
Yavatmal News: मारेगांव में 3 करोड़ की लागत से दो ग्रामीण सड़कों का होगा निर्माण, टेंडर जारी
इंदौर: हाथों में संविधान लेकर कैलाश विजयवर्गीय के घर पहुंचे दंपत्ति; सुरक्षा घेरा तोड़ किया प्रदर्शन
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का लीडरशिप स्टाइल: सहयोगियों का मजबूत बचाव और परफेक्ट तैयारी पर खास जोर
बजाज का बड़ा EV दांव, FY28 में आ सकती है पहली इलेक्ट्रिक बाइक, चेतक प्रोडक्शन भी बढ़ेगा
बम के धमकी से निपटने के लिए सरकार सख्त कानून लाने की प्लानिंग कर रही है। इस पर पहले विचार किए जा रहे है, लेकिन अभी तक इसको लेकर सख्त कानून नहीं बन पाया है। पर मिनिस्ट्री ऑफ सिविल एविएशन की ओर से बीते दिनों कहा गया था कि हम सखुत कानून लाने की योजना बना रहे हैं और जल्द ही इसे लागू भी कर दिया जाएगा। ऐसे में अब देखना यह होगा कि बम की धमकी से निपटने को लेकर सरकार कब तक कोई नया कानून लेकर आती है।
यह भी पढ़ें – Gujarat Hotels Bomb Threats: फ्लाइट्स नहीं अब गुजरात के दस नामी होटलों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
