राजस्थान में भाजपा विधायक दीप्ति माहेश्वरी का रोड एक्सिडेंट, गंभीर रूप से घायल
BJP नेता और राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि वो शनिवार की सुबह उदयपुर-राजसमंद हाईवे से जा रही थीं। हादसे में विधायक समेत कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
दीप्ति माहेश्वरी की दुर्घटनाग्रस्त कार, फोटो- सोशल मीडिया
Dipti Maheshwari Accident: भाजपा विधायक दीप्ति माहेश्वरी का एक्सिडेंट हो गया है। हादसे में उनको काफी चोटें आई हैं। दीप्ति के साथ-साथ उनके गनर और ड्राइवर को भी गंभीर चोट आई है। सभी को आस पास के लोगों ने अस्पताल में भर्ती करवाया है।
यह हादसा देलवाड़ा थाना क्षेत्र के हाईवे पर सुरंग के पास हुआ बताया जा रहा है। यह घटना तब हुई जब विधायक अपने राजनीतिक कार्यक्रमों को पूरा करने के बाद उदयपुर की तरफ जा रही थीं। इस हादसे में विधायक दीप्ति माहेश्वरी, उनके गनमैन और ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल
हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों और पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घायलों को उदयपुर के गीतांजलि अस्पताल पहुंचाया। यहां उनका इलाज किया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि विधायक के कंधे में फ्रैक्चर हुआ है जबकि अन्य घायल हुए लोगों की हालत भी चिंताजनक बताई जा रही है। कई डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत पर लगाटार नजर बनाए हुए है। अभी तक हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
सम्बंधित ख़बरें
आज़मगढ़ में भीषण सड़क हादसा: ट्रेलर से टकराई अनियंत्रित कार, चार लोगों की मौके पर ही मौत, एक घायल
PM मोदी की उपलब्धियां गिना रहे थे अश्विनी वैष्णव, तभी गुल हुई बिजली; भड़के ऊर्जा मंत्री ने लिया बड़ा एक्शन
उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा… उफनती अलकनंदा नदी में गिरा ट्रक, एक शव बरामद, कई लापता- VIDEO
चंद्रपुर में बड़ा हादसा! गिट्टी से भरा हाइवा नाले में गिरा, चालक और क्लीनर की मौके पर मौत
राजसमंद विधायक छोटी बहन श्रीमती दीप्ति माहेश्वरी जी के दुर्घटना में घायल होने के समाचार प्राप्त हुए।
ईश्वर से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करती हूं।@kiransnm pic.twitter.com/8I4qC1ClzA — Preeti Gajendra Singh Shaktawat (@PreetiGSS) August 30, 2025
एक्सीडेंट के बाद मची अफरा तफरी
घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्यों में लग गई। हाईवे पर हादसे के बाद थोड़े समय के लिए जाम की स्थिति भी बनी जिसे पुलिस ने नियंत्रित कर लिया। पुलिस के अनुसार ये हादसा तब हुआ जब सुबह के समय गाड़ी हाईवे पर सुरंग को पार कर रही थी। संभवत चालक की लापरवाही या सड़क पर किसी अचानक से आए बाधा के कारण यह हादसा हुआ हो सकता है। सटीक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा। घायलों के परिजनों को भी अस्पताल पहुंचने की सूचना दे दी गई है।
किरण माहेश्वरी की बेटी हैं दीप्ति
बता दें कि दीप्ति माहेश्वरी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता हैं और वर्तमान में राजस्थान विधानसभा में राजसमंद से विधायक हैं। वह पूर्व विधायक किरण माहेश्वरी की बेटी हैं । दीप्ति ने 2021 के उपचुनाव में राजसमंद सीट जीती। उन्होंने बीबीए और व्यवसाय प्रबंधन में डिप्लोमा प्राप्त किया है।
आईएएनएस इनपुट के साथ
