टोंक में भारी बवाल! पहले पुलिस की जीप फूंंकी फिर बरसाए पत्थर, नरेश मीणा हिरासत से फरार
Tension Erupt in Tonk : एसडीएम को थप्पड़ जड़ने वाला नरेश मीणा पुलिस की हिरासत से फरार हो गया है. टोंक के समरिवता गांव में देर रात बबवाल के बीच नरेश मीणा फरार हो गया.
- Written By: अर्पित शुक्ला
Tonk latest news, Tonk news, Naresh Meena arrested, tonk news today, tonk news hindi, Rajasthan latest news, नरेश मीणा, टोंक समाचार
टोंक: नरेश मीणा पुलिस हिरासत से फरार हो गया है। बता दें कि राजस्थान के टोंक जिले के समरावता गांव में देर रात खूब बवाल हुआ। पुलिस तथा नरेश मीणा के समर्थक आपस में भिड़ गए। पुलिस ने लाठीचार्ज किया तो नरेश मीणा के समर्थक भड़क गए और पुलिस के वाहन में आग लगा दी और पत्थरबाजी की। पुलिस की ओर से भी हवाई फायरिंग की गई।
एसपी विकास सांगवान वहां मौके पर पहुंचे थे और घटनाक्रम की जानकारी ली थी। एसडीएम अमित चौधरी को सुरक्षा के बीच भेजा गया था। देर रात पुलिस ने समरिवता गांव में दबिश दी तो पुलिस और नरेश मीणा के समर्थकों से टकराव हो गया।
10 से अधिक पुलिसकर्मी घायल
पत्थरबाजी में 10 से अधिक पुलिसकर्मी घयाल हो गए हैं। पुलिस के कई अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और स्थिति अभी तनावपूर्ण बनी हुई है। बता दें कि पूरा मामला एसडीएम के थप्पड़ कांड से जुड़ा है। यहां देवली उनियारा विधानसभा उपचुनाव के दौरान निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा ने एसडीएम अमित चौधरी को थप्पड़ मार दिया था।
सम्बंधित ख़बरें
‘अफवाहें फैलाई गई, लोगों को डराया’, विपक्ष पर PM मोदी का तंज; बोले- सदी के सबसे बड़े ऊर्जा संकट से उबरा देश
Pachpadra Refinery: पीएम मोदी ने किया पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन, लाखों कारों की टंकी होगी फुल
Rajasthan: जोधपुर को मिला ₹480 करोड़ का नया टर्मिनल, पीएम मोदी ने लॉन्च की नई UDAN स्कीम, जानें क्या है खासियत
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा! बस और ट्रक की जोरदार टक्कर के बाद लगी आग, जिंदा जले 8 यात्री, कई घायल
क्या है मामला
बात दें कि यह मामला मतदान बहिष्कार को लेकर शुरू हुआ। कचरावता ग्राम पंचायत के समरावता गांव के लोग गांव को देवली की बजाय दोवारा उनियारा में शामिल कराने की मांग कर रहे थे। दरअसल, पिछली सरकार में गांव को उनियारा से देवली उपखंड तथा तहसील नगरफोर्ट कर दिया था। समरावता गांव की देवली से दूरी 80 किलोमीटर है, वहीं उनियारा से कोवल 18 किलोमीटर दूर है।
ऐसे में ग्रामीणों ने यथावत उनियारा में शामिल कराने की मांग को लेकर मतदान का बहिष्कार किया। इसी दौरान निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा मौके पर पहुंचे तथा ग्रामीणों का समर्थन किया। पूरे मामले को लेकर नरेश मीणा का कहना था कि मतदान बहिष्कार के बावजूद प्रशासन ने जबरन वोट डलवाया।
इसे भी पढ़ें :कार्तिक पूर्णिमा को इन वस्तुओं के दान से भाग्योदय के बनेंगे योग, माता लक्ष्मी की होगी विशेष कृपा
