जयपुर में Audi Car ने मचाया कोहराम, कई लोगों को रौंदा, एक की मौत
Audi car Accident: जयपुर में तेज रफ्तार ऑडी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई। उसके बाद कार ने सड़क किनारे लगे ठेलों और लोगों को कुचल दी। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
- Written By: रंजन कुमार
दुर्घटनाग्रस्त कार और घटनास्थल पर मौजूद लोग।
Rajasthan News: जयपुर में मानसरोवर क्षेत्र स्थित खरवास सर्किल पर शुक्रवार रात अफरा-तफरी मच गई। तेज रफ्तार ऑडी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई। फिर कार सड़क किनारे लगे ठेलों और लोगों को कुचलती चली गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। 16 से 17 लोग घायल हो गए। घायलों को जयपुरिया अस्पताल और एसएमएस ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत गंभीर है।
प्रत्यक्षदर्शियों और घायलों के अनुसार कार की रफ्तार तेज थी। डिवाइडर से टकराने के बाद कार 30 मीटर तक सड़क किनारे लगे 15 से 20 ठेलों को टक्कर मार चली गई। वहां मौजूद लोग संभल नहीं पाए और एक के बाद एक कार की चपेट में आते गए। थानागाजी निवासी दिलकुश ने बताया कि देशराज खाना खा रहा था, तभी तेज आवाज के साथ कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि देशराज का पैर कार के पहियों के नीचे आया, उसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया।
टक्कर से 10 फीट दूर गिरा
मृदुल पवार ने बताया कि वह सूप के ठेले पर बर्तन साफ कर रहा था, तभी तेज रफ्तार कार आई। पलटने का मौका नहीं मिला और कार ने टक्कर मार दी। मृदुल को उछालकर 10 फीट दूर सड़क पर फेंक दिया गया। हादसे में जान गंवाने वाले रमेश ठेले पर दाल-बाटी बनाते थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वे रोज की तरह ठेले पर थे, तभी कार ने उन्हें चपेट में ले लिया। लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। चार गंभीर घायलों को एसएमएस ट्रामा सेंटर लाया गया, जहां डॉक्टरों के अनुसार सभी को सिर में गहरी चोटें आई हैं। सीटी स्कैन के बाद उनकी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। अन्य घायलों का इलाज जयपुरिया अस्पताल में चल रहा।
सम्बंधित ख़बरें
राजस्थान में प्रसूताओं की मौत से मचा हड़कंप, भीलवाड़ा-बांसवाड़ा मामले में अशोक गहलोत ने मांगी केंद्रीय जांच
‘अफवाहें फैलाई गई, लोगों को डराया’, विपक्ष पर PM मोदी का तंज; बोले- सदी के सबसे बड़े ऊर्जा संकट से उबरा देश
Pachpadra Refinery: पीएम मोदी ने किया पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन, लाखों कारों की टंकी होगी फुल
Rajasthan: जोधपुर को मिला ₹480 करोड़ का नया टर्मिनल, पीएम मोदी ने लॉन्च की नई UDAN स्कीम, जानें क्या है खासियत
जयपुर के मानसरोवर में आज फिर एक तेज रफ्तार ऑडी कार ने कहर मचाया है। pic.twitter.com/w2GqLMdShj — Arvind Chotia (@arvindchotia) January 9, 2026
यह भी पढ़ें: तेलंगाना में तेज रफ्तार का कहर, डिवाइडर से टकराई अनियंत्रित कार; हादसे में छात्रों की मौत
*Warning – Trigger Visuals* • जयपुर के पत्रकार कॉलोनी में ऑडी का कहर • कार ने किया लगभग 15 लोगों को घायल, 3 से 4 लोगों की स्थिति बनी हुई है गंभीर • घायल SMS और जयपुरिया हॉस्पिटल में भर्ती • अभी तक पुलिस ने 1 व्यक्ति की मौत की पुष्टि की. • सड़क किनारे खाने की थड़ी पर… pic.twitter.com/Qe5JeVJEGg — Avdhesh Pareek (@Zinda_Avdhesh) January 9, 2026
मंत्री और विधायक पहुंचे अस्पताल
सूचना मिलते ही चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह जयपुरिया और विधायक गोपाल शर्मा अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने डॉक्टरों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए। प्रशासन से घटना की विस्तृत रिपोर्ट मांगी। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में कार चालक के नशे में होने की आशंका जताई जा रही है। कार को जब्त किया गया और चालक से पूछताछ की जा रही। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि हादसे के कारण स्पष्ट पता चल सके। इस हादसे ने फिर शहर में तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
