Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Dussehra 2025 |
  • Shardiya Navratri |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

राजस्थान का शाही वेलकम देख गदगद हुए JD Vance, दो हाथियों ने दी सलामी, आमेर का अद्भुत किला देख बोले- Wow…

राजस्थान की राजधानी जयपुर में अमेरिका के उपराष्ट्रपति और उनके परिवार का आमेर महल में जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान वह खुली जीप में महल घूमे और राजस्थानी कला और संस्कृति से भी परिचित हुए।

  • By यतीश श्रीवास्तव
Updated On: Apr 22, 2025 | 12:09 PM

जयपुर में जेडी वेंस को हाथियों ने दी सलामी

Follow Us
Close
Follow Us:

जयपुर: अमेरिका के उप राष्ट्रपति जेडी वेंस भारत दौरे पर आए हुए हैं। वह भारत में परिवार के साथ चार दिन की यात्रा पर हैं। इस दौरान उनका राजस्थान में अद्भुत आमेर किला और यूपी में ताजमहल देखने का प्लान भी फिक्स है। मंगलवार यानी आज सुबह वह राजस्थान दौरे पर परिवार के साथ आमेर किला देखने पहुंचे। यहां राजस्थान का शाही वेलकम देखकर जेडी वेंस और उनका परिवार गदगद हो गया है।

अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस आज पत्नी ऊषा वेंस और दो बच्चों के साथ राजस्थान दौरे पर जयपुर पहुंचे। यहां उन्होंन आमेर के किले की भव्यता देखी। उन्होंने खुली जीप से आमेर का अद्भुत किला देखा। इससे पहले उन्होंने सोमवार को पीएम नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात की थी। पीएम ने वेंस के बच्चों को गिफ्ट भी दिया था।

#WATCH | Rajasthan: Vice President of the United States, JD Vance, along with Second Lady Usha Vance and their children at Jaipur's Amber Fort. pic.twitter.com/COCRhmzizo — ANI (@ANI) April 22, 2025

आमेर में शाही स्वागत से रोमांचित हुए वेंस

अमरीकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस परिवार के साथ मंगलवार को सुबह पत्नी उषा वेंस और दो बच्चों के साथ आमेर का किला देखने पहुंचे। यहां शाही वेलकम देखकर वह बेहद खुश हुए। सूरजपोल पर हथिनी पुष्पा और चंदा ने अमेरिकी मेहमानों का अपने अंदाज में स्वागत किया। किले में उनका रेड कार्पेट वेलकम किया गया। इसके बाद विदेशी मेहमान किले के अंदर गए और यहां की भव्यता देख प्रसन्न हो गए।

आमेर के किले का इतिहास जाना

अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने आमेर के अद्भुत किले का विचरण किया और उसका इतिहास भी जाना। किले की बनावट और नक्काशी देखकर वे बहुत प्रसन्न हुए। इस दौरान वेंस के बच्चे भी किले में दौड़ते-खेलते नजर आए। यही नहीं वेंस और उनके परिवार ने किले कई तस्वीरें भी खिंचवाई। इसके साथ ही मोबाइल में सेल्फी भी ली। फिर वह खुली जीप में आमेर के किले में घूमे। सुरक्षा की दृष्टि से किले को आम सैलानयों के लिए बंद रखा गया था।

#WATCH | Rajasthan: Vice President of the United States, JD Vance, along with Second Lady Usha Vance and their children at Jaipur's Amber Fort. pic.twitter.com/1bdZtGzYgD — ANI (@ANI) April 22, 2025

राजस्थान की अन्य जरूरी खबरों के लिए यहां क्लिक करें..

राजस्थान की संस्कृति से हुए परिचित

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने किले में राजस्थानी संस्कृति की झलक भी देखी। महल चौक में क्षेत्रीय कलाकारों ने राजस्थानी नृत्य भी प्रस्तुत किया जिसे देखकर विदेशी मेहमान मंत्रमुग्ध हो गए। वेंस ने राजस्थान की अद्भुत कला, संस्कृति और ऐतिहासिक भव्यता की जमकर तारीफ भी की।

America vice president jd vance grand welcome in amber palace rajasthan

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 22, 2025 | 11:18 AM

Topics:  

  • jaipur rajasthan news
  • JD Vance
  • Rajasthan News

सम्बंधित ख़बरें

1

पुष्पा स्टाइल से भी खतरनाक अंदाज में तस्करी करने जा रहे थे राजस्थान के तस्कर, फिर ऐसे हुआ पर्दाफाश

2

पीएम मोदी बांसवाड़ा से करेंगे 1.8 लाख करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास, परमाणु प्रोजेक्ट पर खास फोकस

3

सांसें रोक देगी खबर: मुंह में पत्थर ठूंसे, फेवीक्विक से होंठ चिपकाए; 15 दिन के मासूम के साथ हैवानियत

4

सन्न कर देने वाला VIDEO; कमोड से निकला किंग कोबरा; बाथरूम गए शख्स की बाल-बाल बची जान!

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.