बठिंडा में हिंसक झड़प, समझाने गई पुलिस पर भी हुआ हमला, हालात संभालने को करनी पड़ी फायरिंग
Punjab News: पंजाब के बठिंडा जिले में एक स्थानीय विवाद ने हिंसक मोड़ ले लिया है। गांव रायके कलां में दो पक्षों के बीच शुरू हुआ झगड़ा इतना बढ़ गया कि मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर भी हमला कर दिया गया।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
बठिंडा में हिंसक झड़प, फोटो- सोशल मीडिया
Bathinda Violence: बठिंडा में हिंसक झड़प लोग पुलिस पर हमलावर हो गए। झड़प के बाद हालात बिगड़ते देख पुलिस को आत्मरक्षा में हवाई फायरिंग करनी पड़ गई। इस घटना में कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।
घटना की शुरुआत तब हुई जब गांव में एक व्यक्ति अपने घर के बाहर बैठा था, तभी कुछ लोग भागते हुए उसके घर में घुस गए। उनके पीछे करीब सौ लोगों की भीड़ थी, जो उन पर हमला करने के इरादे से आई थी। घर में घुसे लोगों ने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया, जिसके बाद गांववालों ने हंगामा शुरू कर दिया।
गुस्साई भीड़ ने पुलिस को घेरा
सूचना मिलने पर नंदगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन स्थिति को शांत करने के बजाय भीड़ और उग्र हो गई। पुलिस पर धारदार हथियारों, कृपाण, ईंटों और पत्थरों से हमला किया गया। हालात इतने बिगड़ गए कि पुलिस को आत्मरक्षा में हवाई फायरिंग करनी पड़ी, जिसके बाद भीड़ तितर-बितर हुई।
सम्बंधित ख़बरें
मोगा ब्लास्ट पर रवनीत बिट्टू का बड़ा दावा: ‘चिंगारी लगाकर भाग गए, अब भुगतेगा पंजाब’, BJP-कांग्रेस ने उठाए सवाल
नवभारत विशेष: फिल्म ‘सतलुज’ के प्रदर्शन पर रोक क्यों ? सत्य से दिक्कत क्या है?
पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अमृतसर में 6 हैंड ग्रेनेड और 12 पिस्तौल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
Aaj Ka Mausam: अगले कुछ घंटों के अंदर इन राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, जानें अपने राज्य के मौसम का हाल
नशे में धुत थे हमलावर, पहले से चल रहा था विवाद
डीएसपी हरजीत सिंह मान ने बताया कि गांव में चल रहे मेले के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पहले से गश्त कर रही थी। विवाद की जड़ कुछ शरारती तत्व थे जो शराब के नशे में थे। उन्होंने पहले एक परिवार से झगड़ा किया और फिर मामला दूसरे पक्ष तक पहुंच गया। जब पुलिस ने स्थिति को संभालने की कोशिश की तो हमला कर दिया गया।
पुलिसकर्मी घायल, एफआईआर दर्ज
इस हमले में एसएचओ समेत कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। डीएसपी हरजीत सिंह मान ने बताया कि इस हमले में एसएचओ सहित कई पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना नंदगढ़ में एसएचओ के बयान के आधार पर 7 नामजद व्यक्तियों और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। अब तक 3 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
यह भी पढ़ें: रूममेट से कहासुनी…पुलिस ने मार दी गोली; मुस्लिम युवक की अमेरिका में हत्या, पिता की PM से गुहार
घटना के बाद गांव में तनाव बना हुआ है। सुरक्षा के लिहाज से अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। प्रशासन ने स्थिति पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए हैं ताकि दोबारा कोई अप्रिय घटना न हो।
