Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

धान खरीद में देरी से भड़के किसान, आज विरोध में पंजाब की सड़कें होंगी जाम, SKM का ऐलान

पंजाब में संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने धान खरीद में कथित देरी के विरोध में आज यानी 25 अक्टूबर को पंजाब में भर में सड़कें अवरूद्ध करने की घोषणा की है।

  • Written By: राहुल गोस्वामी
Updated On: Oct 25, 2024 | 09:21 AM

पंजाब में किसानों का अनिश्चितकालीन चक्का जाम दूसरे दिन भी जारी

Follow Us
Close
Follow Us:

लुधियाना: पंजाब में संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने धान खरीद में कथित देरी के विरोध में आज यानी 25 अक्टूबर को पंजाब में भर में सड़कें अवरूद्ध करने की घोषणा की है। इस बाबत किसान संगठन ने कहा कि यह सर्वसम्मत राय है कि, धान खरीद कार्य में अब तक कोई भी सुधार नहीं हुआ है। किसान संगठन ने धान खरीद में देरी के लिए केंद्र और राज्य दोनों सरकारों को दोषी ठहराया है। संगठन का कहना है कि, चाहे केंद्र हो या पंजाब सरकार, दोनों ही समान रुप से दोषी हैं।।।वे इस मुद्दे को सुलझाने के लिए तैयार नहीं हैं।

जानकारी दें कि इसके पहले केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ अपने आंदोलन से सुर्खियों में आए SKM ने बीते 19 अक्टूबर को कहा था कि अगर राज्य सरकार चार दिनों में धान की सुचारू खरीद सुनिश्चित करने में विफल रही तो वो “बड़ा फैसला” लेगा।

इस बाबत SKM नेता रमिंदर सिंह पटियाला ने कहा था कि यह निर्णय लिया गया है कि आज शुक्रवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक राज्य भर में मंडियों के पास की सड़कों को अवरुद्ध किया जाएगा। पटियाला ने कहा था कि, “अगर समस्या का समाधान तब भी नहीं हुआ तो आगामी 29 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे बजे तक राज्य के सभी उपायुक्त कार्यालयों का घेराव होगा।”

सम्बंधित ख़बरें

‘फोर्टिस से भगवंत मान की लाश निकलेगी, बेअंत सिंह जैसा होगा हाल’, खतरनाक केमिकल पोलोनियम देने के दावे से हड़कंप

मोहाली में दहशत: दर्जन भर स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी; CM मान और संसद पर भी हमले का खौफनाक जिक्र

पंजाब में मान सरकार का बड़ा एक्शन: आंगनबाड़ी मोबाइल केस में ढिलाई पड़ी भारी, 2 वरिष्ठ IAS अधिकारी सस्पेंड

बजट 2026: ‘पंजाब के साथ सौतेला व्यवहार’, CM भगवंत मान ने MSP और रोजगार पर केंद्र को घेरा

यहां पढ़ें – महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर पंडितों ने की चौंकाने वाली भविष्यवाणी, सहयोगियों के साथ बीजेपी बनाएगी सरकार

SKM ने यह भी निर्णय लिया कि आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के मंत्रियों, विधायकों और अधिकारियों को अनाज मंडियों में जाने पर काले झंडे भी दिखाए जाएंगे। SKM ने किसानों की दुर्दशा के लिए पंजाब सरकार के साथ-साथ भाजपा नीत केंद्र सरकार को भी जिम्मेदार ठहराया था।

यहां पढ़ें – ओडिशा-बंगाल में साइक्लोन ‘दाना’ का असर, तेज आंधी और बारिश का कहर

वहीं इस बाबत बीते 23 अक्टूबर को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने कहा था कि एक बार फिर BJP सरकार किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) और खाद देने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है। वहीं मंडियों में धान की खरीद नहीं होने के चलते किसान MSP से कम कीमत पर अपनी फसल बेचने को अब मजबूर हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि प्रदेश की मंडियों में आज धान के ढेर लगे हुए हैं, जिसके चलते किसानों को मजबूरन अपनी फसल सड़क पर डालनी पड़ रही है। खरीद के बाद सरकार जानबूझकर इसके उठान में देरी कर रही है।

Skm says farmers block roads of punjab today on 25th october to protest against delay in paddy procurement

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 25, 2024 | 09:05 AM

Topics:  

  • Bhagwant Mann

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.