Congress Vivek Tankha: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में भोपाल-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़े संपर्क मार्गों की बदहाल स्थिति को लेकर कांग्रेस सांसद विवेक तन्खा ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को एक पत्र लिखा।
तन्खा ने अपने पत्र में शाहपुरा क्षेत्र के दोनों संपर्क मार्गों के निर्माण में गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए कहा कि सड़कें समय से पहले क्षतिग्रस्त हो गई हैं। उनका कहना था कि खराब सड़क की वजह से भारी वाहनों को पाटन मार्ग और हल्के वाहनों को शाहपुरा मार्ग से गुजरना पड़ रहा है, जिससे स्थानीय लोगों और यात्रियों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विवेक तन्खा के अनुसार, पत्र भेजने के महज पांच मिनट बाद नितिन गडकरी का फोन आया। उन्होंने यात्रियों को हो रही असुविधा पर खेद जताया और संबंधित अधिकारियों को मामले में तत्काल कार्रवाई के निर्देश देने का भरोसा दिया।
इसके बाद तन्खा ने सोशल मीडिया पर गडकरी की त्वरित प्रतिक्रिया की सराहना करते हुए लिखा कि लोकतंत्र में जनप्रतिनिधियों की शिकायतों पर इतनी संवेदनशीलता और जवाबदेही दुर्लभ होती जा रही है। यह घटनाक्रम अब सड़क निर्माण की गुणवत्ता और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर चर्चा का विषय बन गया है।
कांग्रेस सांसद विवेक तन्खा ने सोशल मीडिया पर लिखा कि राष्ट्रीय राजमार्ग की समस्या संबंधी उनका पत्र पहुंचने के करीब पांच मिनट बाद ही केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का फोन आया।
गडकरी ने यात्रियों को हो रही असुविधा पर खेद जताते हुए अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
इसके बाद कांग्रेस नेता विवेक तन्खा ने सोशल मीडिया एक्स के माध्यम से नितिन गडकरी की सराहना करते हुए लिखा कि ऐसे सज्जन और संवेदनशील मंत्री अब बहुत कम देखने को मिलते हैं।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की कार्यशैली को लेकर विपक्ष के कई नेताओं ने भी सार्वजनिक रूप से सकारात्मक टिप्पणियां की हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने संसद में कहा था कि वे गडकरी की इसलिए सराहना करते हैं क्योंकि वह अपनी बात बेबाकी से रखते हैं।
वहीं, पूर्व भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी ने एक अनुभव साझा करते हुए बताया कि सड़क परियोजना से जुड़े मामले में मुलाकात के करीब एक महीने बाद गडकरी के कार्यालय से फोन कर उनके काम की प्रगति पूछी गई। बिधूड़ी के अनुसार, इससे उन्हें लगा कि गडकरी सांसदों की शिकायतों और पत्रों पर गंभीरता से फॉलो-अप करते हैं।