पंजाब के आयरमैन 'वरिंदर घुम्मन' का निधन, हार्ट अटैक से गई बॉडी बिल्डर की जान

Varinder Ghuman Death News: पंजाब के मशहूर बॉडी बिल्डर वरिंदर सिंह घुम्मन का अचानक दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह सलमान खान समेत कई सितारों के साथ काम कर चुके हैं।
International bodybuilder Varinder Ghuman
वरिंदर सिंह घुम्मन (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Varinder Ghuman Death News: पंजाब से एक बहुत बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, पंजाब और भारत के बॉडी बिल्डिंग क्षेत्र के चर्चित नाम वरिंदर सिंह घुम्मन का अचानक निधन हो गया। जालंधर के रहने वाले वरिंदर, जिन्हें “द हीमैन ऑफ इंडिया” के नाम से भी जाना जाता था, वीरवार को दिल का दौरा पड़ने से दुनिया को अलविदा कह गए। वहीं अब फैंस से लेकर सेलेब्स तक शोक जता रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, वरिंदर का कंधे में फ्रैक्चर हो गया था और इसी का इलाज करवाने के लिए वह अमृतसर के निजी अस्पताल गए थे। हालांकि, कंधे के इलाज के दौरान अचानक उन्हें हार्ट अटैक आया और उनकी मौत हो गई। उनकी इस अचानक मौत से पंजाब और बॉडी बिल्डिंग कम्युनिटी में शोक की लहर दौड़ गई है।

वरिंदर घुम्मन ने यूं बनाई खास पहचान

आपको बता दें, वरिंदर घुम्मन ने भारतीय बॉडी बिल्डिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। उन्होंने कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व किया। 2009 में उन्हें मिस्टर इंडिया का खिताब मिला और वह दुनिया के पहले शुद्ध शाकाहारी प्रोफेशनल बॉडी बिल्डर माने जाते हैं। उनके करियर में मिस्टर एशिया प्रतियोगिता में दूसरा स्थान और 2011 में ऑस्ट्रेलिया ग्रां प्रिक्स में सफलता शामिल रही। इसके अलावा उन्हें आईएफबीबी प्रो कार्ड से सम्मानित किया गया, जो किसी भारतीय बॉडी बिल्डर के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जाती है।

सलमान खान संग एक्टर ने किया था काम

वरिंदर न केवल बॉडी बिल्डिंग में बल्कि फिल्म इंडस्ट्री में भी सक्रिय रहे। उन्होंने सलमान खान समेत कई बड़े बॉलीवुड और पंजाबी सितारों के साथ फिल्मों में काम किया। उनके अभिनय ने उन्हें फिल्मों में भी अलग पहचान दिलाई। इसके अलावा, वरिंदर घुम्मन डेयरी किसान भी थे और उन्होंने स्वास्थ्य और फिटनेस के क्षेत्र में अपनी जीवन शैली से युवाओं के लिए प्रेरणा का काम किया। उनका समर्पण, मेहनत और शाकाहारी जीवनशैली उन्हें पूरे देश में एक फिटनेस आइकॉन बनाती थी।

हालांकि, वरिंदर घुम्मन का निधन भारत के बॉडी बिल्डिंग और फिटनेस क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके योगदान और प्रेरणादायक करियर को हमेशा याद रखा जाएगा। उनके फैंस और सहकर्मी उन्हें हमेशा उनके अद्भुत करियर और प्रेरक जीवनशैली के लिए याद करेंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com