पंजाब के तरनतारन में सहमें आढ़ती ने गैंगस्टर समझ की फायरिंग, एक की मौत दो घायल

Tarn Taran Punjab: पंजाब के तरनतारन से बड़ी वारदात की जानकारी सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार एक आढ़ती ने गैंगेस्टर के शक होने पर फायरिंग कर दी। इस वारदात में 1 की मौत जबकि दो लोग घायल हैं।
punjab
पंजाब के तरनतारन में फायरिंग में एक की मौतसोर्स-सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • पंजाब के तरनतारन में फायरिंग होने से एक की मौत दो घायल

  • आढ़ती मनजीत सिंह कट्टा ने गैंगस्टर होने के संदेङ पर चलाई गोली

  • आढ़ती मनजीत सिंह कट्टा को गैंगस्टरों द्वारा लगातार मिल रही थी जान से मारने की धमकी

Shooting By A Commission Agent In Punjab Tarn Taran One Dead Two Injured: पंजाब के तरनतारन में एक बड़ी वारदात की जानकारी सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार एक आढ़ती ने फायरिंग की है। वारदात में एक लोगों की मौत जबकि दो घायल है। पूरा मामला तरनतारन के कस्बा खेमकरण स्थित आसल रोड पर बुधवार की दोपहर की है। जब एक आढ़ती ने गैंगस्टरों की धमकियों से खौफ में आकर अज्ञात लोगों पर फायरिंग कर दी।

मिली जानकारी के अनुसार आढ़ती व ट्रांसपोर्टर मनजीत सिंह कट्टा द्वारा शूटरों के संदेह होने पर गोलियां चलाई गई हैं। इस वारदात में तीन लोगों को गोलियां लगीं। जिस दौरान एक की मौत हो गई। जबकि दो को भिखीविंड के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पड़ताल शुरु कर दी है।

punjab
DA Hike Announced: केंद्रीय कर्मचारियों को मिला दिवाली का तोहफा, केंद्रीय कैबिनेट ने DA बढ़ोतरी का किया ऐलान

सहम के चलाई गोली

भारत-पाकिस्तान की अंतर्राष्ट्रीय सीमा के साथ सटे कस्बा खेमकरण निवासी मनजीत सिंह कट्टा अपनी पत्नी के साथ कार में सवार होकर घरियाला मंदिर से माथा टेककर वापस खेमकरण लौट रहे थे। मनजीत सिंह कट्टा जब गांव मेहंदीपुर मोड़ पर पहुंचा तो उसके पीछे अन्य गाड़ी लगी हुई थी। मनजीत सिंह कट्टा को कुछ दिन से गैंगस्टरों से धमकी मिल रही थी। लगातार गाड़ी का पीछा होने पर मनजीत सिंह कट्टा को लगा की गैंगस्टर उनका पीछा कर रहे है। इसके बाद मनजीत ने शक होने पर फायरिंग कर दी। 

punjab
स्पेन में दो हाई-स्पीड ट्रेनों की टक्कर, अब तक 39 लोगों की मौत; रेल सेवाएं ठप

लागातार मिल रही धमकियों से था परेशान

आढ़ती और पंजाब के ट्रांसपोर्ट कारोबारी मनजीत सिंह कट्टा को कई दिनों से गैंगस्टरों की ओर से धमकियां मिल रही थीं। इसके कारण उसे सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस कांस्टेबल भी मुहैया करवाया गया था। जबकि कट्टा ने निजी तौर पर अपनी सुरक्षा रखी थी। 

मनजीत ने घटना के बाद कहा कि यह लोग रंगदारी से संबंधित हैं। अपना बचाव खुद ही किया जाए। SSP सुरेंद्र लांबा ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि ट्रांसपोर्टर मनजीत सिंह कट्टा द्वारा साथियों से मिलकर जो गोलीबारी की। गोलीबारी कोई छोटा अपराध नहीं। संदेह की वजह से गोलियां चलाना बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। घटना स्थल पर DSP अतुल सोनी के नेतृत्व में पुलिस द्वारा जांच शुरु कर दी गई।

Navbharat Live
navbharatlive.com