पाकिस्तान से आ रही विदेशी ड्रग्स का पंजाब पुलिस ने किया भांडाफोड़, ड्रग तस्कर नवजोत सिंह समेत अन्य आरोपियों को किया गिरफ्तार
पंजाब पुलिस को जानकारी मिली की पाकिस्तान से जलमार्ग के जरिए विदेशी ड्रग्स भारत लायी जा रही है, जिस पर पंजाब पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया। खुफिया जानकारी के आधार पर पंजाब पुलिस ने एक सीमा पार तस्करी रैकेट को पकड़ा।
- Written By: प्रिया जैस
पंजाब ड्रग केस (सौजन्य-एएनआई)
पंजाब: पंजाब पुलिस ने एख खुफिया जानकारी के आधार पर एक बड़े तस्करी गिरोह का रविवार सुबह भांडा फोड़ा है। इस दौरान पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान से आ रही ड्रग्स को पकड़ा है, और आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पंजाब पुलिस को जानकारी मिली की पाकिस्तान से जलमार्ग के जरिए विदेशी ड्रग्स भारत लायी जा रही है, जिस पर पंजाब पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया। खुफिया जानकारी के आधार पर पंजाब पुलिस ने एक सीमा पार तस्करी रैकेट को पकड़ा। पुलिस ने बताया कि इसी के साथ विदेश में रह रहे मादक पदार्थ तस्कर से जुड़े दो लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने बरामद किया ड्रग्स
इस दौरान पुलिस ने विदेशी ड्रग तस्कर नवप्रीत सिंह उर्फ नव भुल्लर के दो साथियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 105 किलोग्राम हेरोइन, 31.93 किलोग्राम कैफीन एनहाइड्रस, 17 किलोग्राम डीएमआर, 5 विदेशी पिस्तौल और 1 देसी कट्टा बरामद किया।
सम्बंधित ख़बरें
Broom Vastu Rules: झाड़ू लगाने से पहले ये बातें अच्छे से गांठ बांध लें, वरना कंगाली का खतरा!
Shivling Puja Mistakes: शिवलिंग की पूजा में भूल से भी न करें ये गलतियां, सब हो जाएगा उलटा!
UP News: मेरठ का तुषार कैसे बना ‘हिजबुल्लाह’? मोबाइल और इंस्टाग्राम ने बनाया आतंकी
कुवैत सीमा पर इराक से बड़ा ड्रोन हमला: उत्तरी चौकियों को बनाया निशाना, क्या फिर मंडरा रहा है युद्ध का खतरा?
In an intelligence-led operation, Punjab Police busts a cross-border smuggling racket and apprehends two associates of Foreign-based drug smuggler Navpreet Singh @ Nav Bhullar and recovers 105 Kg Heroin, 31.93 Kg Caffeine Anhydrous, 17 Kg DMR, 5 foreign made Pistols & 1 Desi… pic.twitter.com/5aCsYqdZdE — ANI (@ANI) October 27, 2024
अमृतसर में दर्ज FIR
बताया गया कि पाकिस्तान से ड्रग्स लाने के लिए जलमार्ग का इस्तेमाल किया गया था। जांच में टायरों के बड़े रबर ट्यूब भी बरामद किए गए हैं, जो ये दर्शाते हैं कि मादक पदार्थों की तस्करी जलमार्ग से की गई है। पंजाब पुलिस ने नवजोत सिंह और लवप्रीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पंजाब पुलिस के डीजीपी ने जानकारी देते हुए बताया कि पीएस स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (#SSOC), अमृतसर में एफआईआर दर्ज की गई है। ड्रग कार्टेल में शामिल और अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए आगे-पीछे की क्या कड़ी जुड़ी हो सकती है इसके लिए जांच जारी है।
यह भी पढ़ें- उत्तरकाशी : मस्जिद के विरोध में हुए बवाल पर अब तक 200 लोगों पर FIR, धारा-163 लागू
