Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आखिरकार पप्पू ने अपने नाम पर लगा ही दी मुहर…नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी ने राहुल गांधी को सुनाई खरी-खरी

Navjot Kaur Sidhu News : कांग्रेस ने नवजोत कौर सिद्धू को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से सस्पेंड कर दिया था। इस पर नवजोत ने आज सोशल मीडया पर पोस्ट लिखकर राहुल गांधी के खिलाफ भड़ास निकाली।

  • Written By: रंजन कुमार
Updated On: Feb 06, 2026 | 06:32 PM

पति के साथ नवजोत कौर सिद्धू। इमेज-सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

Navjot Kaur Sidhu On Rahul Gandhi : पंजाब की राजनीति में बेबाकी के लिए मशहूर नवजोत कौर सिद्धू ने कांग्रेस को अलविदा कहने के बाद अब राहुल गांधी और पार्टी की कार्यशैली पर सीधा और तीखा हमला बोला है। पिछले महीने मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए 500 करोड़ रुपये वाले उनके बयान ने सियासी भूचाल ला दिया था, जिसके बाद कांग्रेस ने उन्हें सस्पेंड कर दिया। अब नवजोत कौर ने सोशल मीडिया पर राहुल गांधी की नेतृत्व क्षमता पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

नवजोत कौर सिद्धू ने अपने पोस्ट में राहुल गांधी का नाम लिए बिना उन पर ‘पप्पू’ तंज कसा। उन्होंने लिखा कि एक ऐसा नेता जो खुद को सबसे ईमानदार समझता है, उसे जमीनी हकीकत का रत्ती भर भी ज्ञान नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल का अंदरूनी घेरा उन्हें सच से दूर रखता है और टिकटें बेचकर अपनी जेबें भरता है। नवजोत के अनुसार नेतृत्व इतना सुस्त है कि किसी आपातकालीन स्थिति पर प्रतिक्रिया देने में ही 6 महीने लगा देता है, तब तक पार्टी का भारी नुकसान हो चुका होता है।

अनुभव की तुलना

अपने राजनीतिक सफर को याद करते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी ने उनके टैलेंट को पहचाना था। जब वह अस्पताल में डॉक्टर के रूप में सेवा दे रही थीं, तब बीजेपी ने उन्हें 2012 में टिकट दिया और स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी अपनी ही बनाई दुनिया में रहना पसंद करते हैं और उनके पास मेहनती लोगों की बात सुनने के लिए समय नहीं है। उन्होंने दोटूक कहा कि एक पोस्टग्रेजुएट डॉक्टर होने के नाते उनके पास फालतू समय नहीं है और अब वह राजनीति के बिना भी पंजाब के लोगों की सेवा कर सकती हैं।

सम्बंधित ख़बरें

संपादकीय: पूर्व सेनाध्यक्ष नरवणे की से लोकसभा में हंगामा, राहुल गांधी को बोलने से रोका

‘फडणवीस नहीं, फसनवीस सरकार’, नाना पटोले ने सरकार पर किया प्रहार, बोले- खजाना खाली कर मलाई खा रहे 3 इंजन

‘1500 रूपये महीने दे रहे, कार्यक्रम में नहीं आई तो काट देंगे नाम’, लाडली बहनों को MP के मंत्री की धमकी- VIDEO

चंद्रपुर मनपा में कांग्रेस गठबंधन तार-तार? जनविकास सेना और शिवसेना UBT की ‘एंट्री’ से समीकरण बिगड़े

Pappu has finally put a stamp on his name. A leader who thinks that he is the only honest and knowledgeable person, totally unaware of the ground realities. People working for him in his inner circle succeed in keeping him in exile and enjoying luxuries of life selling tickets… — Dr Navjot Sidhu (@NavjotSidh42212) February 6, 2026


यह भी पढ़ें : पंजाब जीतकर कांग्रेस को गिफ्ट देंगे…नवजोत कौर ने दिखाए तेवर, राजा वडिंग पर बोला जोरदार हमला

BJP recognised my talent and through their surveys not influenced by anything, offered me a MLA Ticket in 2012 while I was working in the hospital and made me CPS , health because of my being a doctor. I had the privilege and liberty to speak truth and work with integrity and… — Dr Navjot Sidhu (@NavjotSidh42212) February 6, 2026

भ्रष्ट नेताओं को सम्मान देने का आरोप

नवजोत कौर ने दावा किया कि कांग्रेस के अधिकतर तथाकथित वफादार नेता असल में बीजेपी के संपर्क में हैं। उन्होंने राहुल को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ईमानदार और मेहनती लोगों की इज्जत करना नहीं सीखा तो कांग्रेस अपना वजूद खो देगी। उन्होंने कहा कि ईमानदारी की बातें करना बेमानी है, जब आपकी पार्टी में भ्रष्ट नेताओं को पलकों पर बिठाया जाता है।

Pappu finally put his stamp on his namenavjot singh sidhu wife gave a piece of her mind to rahul gandhi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 06, 2026 | 06:32 PM

Topics:  

  • Congress
  • Navjot Singh Sidhu
  • Punjab News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.