सुखबीर सिंह बादल के हमलावर का निकला खालिस्तान कनेक्शन, पाकिस्तान में मिली ट्रेनिंग, जानिए क्या था प्लान?
पंजाब के पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला हुआ है। यह घटना अमृतसर के स्वर्ण मंदिर के प्रवेश द्वार पर हुई। हमलावर का नाम नारायण सिंह है और वह बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) का आतंकवादी है।
- Written By: मृणाल पाठक
नारायण सिंह और सुखबीर सिंह बादल (सौजन्यः सोशल मीडिया)
चंडीगढ़: पंजाब के अमृतसर में स्थित गोल्डन टेंपल में बुधवार सुबह पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर बादल पर जानलेवा हमला हुआ। स्वर्ण मंदिर के गेट पर हुई फाइरिंग में बादल बाल-बाल बच हैं। यह हमला तब हुआ जब शिरोमणि अकाली दल के नेता और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल धार्मिक दंड के तौर पर मंदिर के गेट पर पहरा दे रहे थे। ऐसे में अब गोली चलाने वाले की भी पहचान हो गई है। जिसका नाम नारायण सिंह चौरा बताया जा रहा है।
दरअसल, सुखबीर के पैर में फ्रैक्चर है, इसलिए वे व्हीलचेयर पर बैठे थे और हाथ में भाला लेकर पहरा दे रहे थे। इसी दौरान हमलावर हाथ में पिस्तौल लहराता हुआ आया और सुखबीर पर निशाना साधने लगा। हालांकि, वहां मौजूद लोगों ने फुर्ती दिखाते हुए हमलावर से सीधे भिड़ गए। इसी बीच हमलावर ने ट्रिगर दबा दिया और गोली हवा में चल गई। भीड़ ने हमलावर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। जहां उससे पूछताछ हो रही है। हालांकि ऐसा माना जा रहा है कि नारायण सिंह डिप्टी सीएम पर हमला करके शहर में दहशत फैलाना चाहता था।
हमलावर नारायण सिंह का पाकिस्तान के रिश्ता!
मिली जानकारी के अनुसार आरोपी बब्बर खालसा से जुड़ा है और पाकिस्तान भी जा चुका है। हमलावर नारायण सिंह चौरा बीकेआई का आतंकी रह चुका है। नारायण चौरा 1984 में पाकिस्तान गया था और आतंकवाद के शुरुआती दौर में पंजाब में हथियारों और विस्फोटकों की बड़ी खेपों की तस्करी में अहम भूमिका निभाई थी। पाकिस्तान में रहते हुए उसने कथित तौर पर गुरिल्ला युद्ध और राष्ट्रविरोधी साहित्य पर एक किताब भी लिखी है। वह बुड़ैल जेल ब्रेक मामले में भी आरोपी है।
सम्बंधित ख़बरें
इन ऐतिहासिक गुरुद्वारों में गुरु नानक जयंती पर होता है दिव्य उत्सव, देखकर मन हो जाएगा खुश
6 जून का इतिहास: आज के दिन ही हुआ था स्वर्ण मंदिर में सेना का ‘ऑपरेशन ब्लूस्टार’ समाप्त, जानिए इतिहास में दर्ज महत्वपूर्ण घटनाएं
भारत के सबसे अमीर मंदिर जिसके सामने फीकी है बड़े-बड़े करोड़पतियों की कंपनियां
…तो स्वर्ण मंदिर में हो जाती बड़ी अनहोनी, पाकिस्तानी हमलों से बचाने कि लिए तोड़ी गई सदियों पुरानी परंपरा
सुखबीर सिंह बादल से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
जेल भी जा चुका है हमलावर
वहीं नारायण इससे पहले पंजाब की जेल में सजा काट चुका है। सुखबीर बादल आज सुबह 9 से 10 बजे तक स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकने पहुंचे थे। हमले में सुखबीर को कोई चोट नहीं आई है। शिअद ने मामले की न्यायिक जांच की मांग की है। शिरोमणि अकाली दल का कहना है कि नारायण सिंह चौरा का भाई नरेंद्र सिंह डेरा बाबा नानक में चौरा बाजार कमेटी का अध्यक्ष है और कांग्रेस सांसद सुखजिंदर रंधावा का करीबी है।
जानें पुलिस ने क्या कहा
वहीं, पुलिस का कहना है कि हमने साजिश को नाकाम कर दिया है और हमलावर नारायण सिंह चौरा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि टीम ने पहले से ही सुरक्षा घेरा बना रखा था। इससे पहले कि नारायण सिंह चौरा कोई बड़ी वारदात कर पाता, पुलिस कांस्टेबल ने नारायण सिंह चौरा को देखते ही दबोच लिया।
