चंडीगढ़, आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार मोहिंदर भगत ने जालंधर पश्चिम विधानसभा सीट पर उपचुनाव में आज शनिवार को अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं भाजपा उम्मीदवार शीतल अंगुराल को 37,000 से अधिक मतों के अंतर से हराया है। आज भगत को 55,246 वोट मिले जबकि अंगुराल को 17,921 वोट मिले।
वहीं कांग्रेस उम्मीदवार सुरिंदर कौर तीसरे स्थान पर रहीं और उन्हें 16,757 वोट मिले है। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) उम्मीदवार सुरजीत कौर को 1,242 वोट मिले है जबकि बसपा उम्मीदवार बिंदर कुमार को 734 मत मिले हैं । आप विधायक के तौर पर अंगुराल के इस्तीफे के कारण यह सीट रिक्त हुई थी। वह मार्च में भाजपा में शामिल हो गए थे।
Bye Election to Assembly Constituencies: AAP wins Jalandhar West seat of Punjab. Out of 12 Assembly seats, Congress is leading on 5 seats, TMC is leading on 4 seats, BJP and DMK leading on one seat each. Independent candidate Shankar Singh leading on Rupauli seat of Bihar pic.twitter.com/sxET2k0SUH — ANI (@ANI) July 13, 2024
गौरतलब है कि, जालंधर पश्चिम विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव को मुख्यमंत्री भगवंत मान के लिए अग्निपरीक्षा के तौर पर देखा जा रहा था।वहीं CM मान ने लोकसभा चुनाव में पार्टी की करारी हार के बाद इस सीट पर जीत हासिल करने के लिए खुब जोर लगाया था। बता दें कि यहां लोकसभा चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका भी लगा था।
Bye Election to Assembly Constituencies: Out of 13 Assembly seats, Congress is leading on 5 seats, TMC is leading on 4 seats, BJP, DMK, AAP and JDU are leading on one seat each. Congress leading on Dehra, Nalagarh seats of Himachal Pradesh. Congress is also leading on Badrinath… pic.twitter.com/fexIPrmZux — ANI (@ANI) July 13, 2024
इधर पंजाब में जालंधर वेस्ट विधानसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत पर आप नेता संदीप पाठक का बयान आया है. उन्होंने आज कहा कि पंजाब की जनता का विश्वास और समर्थन आम आदमी पार्टी के साथ है. यह तय है कि अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने जो वादे किए हैं, आम आदमी पार्टी की सरकार उन सभी वादों को पूरा करेगी. AAP सरकार ने यहं बीते 2 सालों में वह काम किया है जो 75 सालों में नहीं हुआ. आज करोड़ों लोगों का आशीर्वाद हमारे साथ है. सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई!