जालंधर की मिल्क फैक्ट्री में लीक हुई अमोनिया गैस, 30-40 मजदूर फंसे, शुरू हुआ ‘दीवार तोड़’ रेस्क्यू
Jalandhar Gas Leak: जालंधर की मेट्रो मिल्क फैक्ट्री में सोमवार को अचानक अमोनिया गैस का रिसाव हो गया। गैस लीक होते ही फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई और कर्मचारियों की सांस फूलने लगी।
- Written By: अभिषेक सिंह
जालंधर की मिल्क फैक्ट्री में गैस लीक (सोर्स- सोशल मीडिया)
Punjab News: जालंधर के पश्चिम विधानसभा क्षेत्र स्थित सर्जिकल कॉम्प्लेक्स की मेट्रो मिल्क फैक्ट्री में सोमवार को अचानक अमोनिया गैस का रिसाव हो गया। गैस लीक होते ही फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई और वहां काम कर रहे कर्मचारियों की सांसें फूलने लगीं। सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और क्रेन की मदद से फैक्ट्री की दीवार तोड़कर फंसे कर्मचारियों को बाहर निकालने का अभियान शुरू किया गया।
शुरुआती जानकारी के अनुसार, करीब 30 कर्मचारी अंदर फंसे हुए थे, जिनकी जान बचाने के लिए बचाव अभियान जारी है। गैस रिसाव से आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
30-40 लोग फैक्ट्री में फंसे
जानकारी के मुताबिक, गैस लीक होने के बाद फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि जब गैस लीक हुई तो उस समय फैक्ट्री के अंदर करीब 30 से 40 लोग मौजूद थे। जो गैस रिसाव के कारण अंदर फंस गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए राहत एवं बचाव दल को तुरंत मौके पर बुलाया गया।
सम्बंधित ख़बरें
हैवानियत की हद पार! पत्नी ने पति से करवाया 11 साल की बेटी का रेप, जबरदस्ती पैदा कराया बच्चा
अल्लाह की नेमत…महिला ने एक साथ 5 बच्चों को दिया जन्म, डिलीवरी कराने वाले डॉक्टर भी हैरान, बोले- यह दुर्लभ
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर 20 हुई, मीथेन गैस विस्फोट और दम घुटने से गई जान
रेस्क्यू के लिए तोड़ी दीवार
राहत कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान शुरू किया। क्रेन की मदद से फैक्ट्री की दीवार तोड़कर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। गैस रिसाव के चलते आसपास के इलाकों के लोगों को भी सतर्क कर दिया गया है ताकि कोई जनहानि न हो।
अलर्ट मोड में मेडिकल टीम
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। मेडिकल टीम को भी अलर्ट पर रखा गया है ताकि किसी भी घायल को तुरंत इलाज मिल सके। साथ ही दुर्घटना को भयावह हादसे में तब्दील होने से टाला जा सके।
यह भी पढ़ें: निक्की हत्याकांड मामले में गिरफ्तार हुए ससुर का पहला बयान आया सामने, जानिए क्या कहा
वहीं दूसरी तरफ गैस रिसाव के कारणों का पता लगाया जा रहा है और स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास जारी हैं। मेट्रो एक बड़ी दूध और दही की फैक्ट्री है जहाँ से पंजाब के कई हिस्सों में दूध और दही की सप्लाई होती है।
