लपटों में लिपटा होशियारपुर: गैस टैंकर धमाके से हाहाकार, दो लोगों की मौत व 100 से ज्यादा घायल

Hoshiarpur Gas Tanker Explosion: शुक्रवार की देर रात होशियारपुर-जालंधर मार्ग पर एक बड़ी दुखद घटना घट गई। अचानक एलपीजी टैंकर में आग लगने से 2 लोगों की मौत व 100 लोगों के झुलसने की बात सामने आई है।
punjab - hoshiyarpur lpg incident
होशियारपुर-जालंधर मार्ग पर एक एलपीजी टैंकर में आग लगने के बाद हताहत लोग (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Updated on

Hoshiarpur-Jalandhar Road: देर रात शुक्रवार को होशियारपुर-जालंधर मार्ग पर एक एलपीजी टैंकर में आग लग गई। इस घटना में दो लोगों के जान जाने की पुष्टि हुई है। साथ ही कई अन्य लोग घायल भी हो गए। पुलिस ने घटना के बारे में बयान जारी कर बताया कि, आग बहुत तेजी से फैली इसने मंडियाला अड्डा इलाके के आसपास की लगभग 15 दुकानों और चार-पांच रिहायशी घरों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना रात करीब 10 बजे की है।

शुरूआती मीडिया रिपोर्ट्स में यह बात सामने आई है कि मिनी ट्रेक ने एलपीजी से भरे टैंकर को टक्कर मार दी थी। जिससे टैंकर पलट गया। टैंकर के पलटते ही एक बड़ा धमाका हुआ और चारों तरफ आग तेजी से फैल गई।

घटनास्थल पर तुरंत पहुंची पुलिस

इस घटना की जानकारी मिलते ही उपायुक्त आशिका जैन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मलिक मौके पर तुरंत पहुंचे। बचाव कार्यों की अच्छे से जांच की। जैन ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि,  टैंकर में किसी अन्य वाहन से टकराने के बाद आग लगी। उन्होंने कहा कि दमकल की गाड़ियां और एम्बुलेंस तुरंत मौके पर पहुंच गईं। हालांकि, आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है। स्थिति पूरी तरह से स्थिर होने के बाद दुर्घटना के कारण और नुकसान की सीमा का सही आकलन किया जाएगा। सिविल सर्जन पवन कुमार ने बताया कि, होशियारपुर सिविल अस्पताल में दो लोगों को मृत लाया गया, जबकि 18 से 20 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुरी तरह से जलने की वजह से, घायल पांच से छह मरीजों को दूसरे हॉस्पिटल में रेफर कर दिया गया है।

हादसे पर मंत्री रवजोत सिंह का बयान

मंडियाला गांव में घटनास्थल पर पंजाब के मंत्री रवजोत सिंह पहुंचे। उन्होंने कहा कि,  स्थिति ऐसी है कि उसे बयान नहीं किया जा सकता। बहुत दुखद हादसा हुआ है। अभी तक पता नहीं चल पाया है कि कितने लोग लापता हैं।

लोग कह रहे हैं कि, एक टैंकर ने एक कार को टक्कर मार दी, जिसके बाद गैस लीक होने से धमाका हुआ। धमाके के बाद आग देखते ही देखते काफी फैल गई है।

प्रशासन व पुलिस पीड़ितों की मदद के लिए तैयार

पूरी घटना पर सिविल सर्जन और वरिष्ठ अधिकारी व्यक्तिगत रूप से नज़र रख रहे हैं। आमजनता से जिला प्रशासन ने दुर्घटनास्थल पर जाने से बचने और चल रहे राहत कार्यों में मदद करने की अपील की है।

इस घटना को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कैबिनेट मंत्री, विधायक और उपायुक्त आशिका जैन ने इस बात पर जोर दिया कि सरकार और प्रशासन पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ पूरी तरह से खड़ा है तथा उन्हें पूर्ण चिकित्सा देखभाल और आवश्यक सहायता सुनिश्चित कर रहा है।

Navbharat Live
navbharatlive.com