-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Punjab »
- High Court Stays Arrest Of Punjab Congress Leader Pratap Singh Bajwa
पंजाब कांग्रेस के नेता प्रताप सिंह बाजवा को हाईकोर्ट से राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक, जानें क्या था मामला
- Written By: यतीश श्रीवास्तव
कांंग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा को हाईकोर्ट से राहत मिल गई है। कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई के बाद बाजवा की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। मामले में पंजाब सरकार को जवाब दाखिल करने का नोटिस भी दिया है।

पंजाब कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा की गिरफ्तारी पर रोक
चंडीगढ़: पंजाब में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा को फिलहाल हाईकोर्ट से राहत मिल गई है। आज मामले की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने कांग्रेस नेता की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। वहीं इस प्रकरण में कोर्ट ने याचिका को लेकर पंजाब सरकार को नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा है। अगली सुनवाई होने तक कोर्ट ने सरकार को बाजवा को गिरफ्तार न करने का आदेश दिया है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बाजवा के ‘पंजाब में 50 बम’ वाले बयान को लेकर हाईकोर्ट में दायर याचिका पर सुनवाई की गई थी। आज इस मामले में सुनवाई के बाद बाजवा को राहत देते हुए पंजाब की आप सरकार को नोटिस जारी किया गया है। कोर्ट ने बाजवा की गिरफ्तारी पर अगली सुनवाई यानी 22 अप्रैल तक रोक लगाई है।
बाजवा ने दर्ज की है याचिका
सम्बंधित ख़बरें
भूख हड़ताल-लाठीचार्ज-इस्तीफा… खरगे के बयान पर संबित पात्रा का तीखा हमला, पूछा- JPSC पर चुप क्यों कांग्रेस?
जूनियर असिस्टेंट भर्ती विवाद: इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज ने मामले से खुद को किया अलग, अब नई पीठ करेगी सुनवाई
E20 पेट्रोल पर कांग्रेस का सरकार पर हमला: हर्षवर्धन सपकाल का बड़ा दावा, नितिन गडकरी के इस्तीफे की मांग
दतिया उपचुनाव जीत पर देवरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, हर्ष यादव के नेतृत्व में निकला भव्य विजय जुलूस
पंजाब के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा ने उनके बयान को लेकर दर्ज की गई एफआईआर को रद्द करने की मांग को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। बाजवा ने आरोप लगाया कि उनके बयान को तोड़मरोड़ कर पेश किया गया है। उन्होंने कहा था कि 50 बम पंजाब पहुंच चुके हैं, जिसके गलत मायने निकाले जा रहे हैं। ऐसे में इस मुकदमे को निरस्त किया जाना चाहिए। बाजवा ने यह भी कहा कि प्रदेश की खुफिया पुलिस का इस मामले में दुरुपयोग किया गया है। उन्होंने राज्य की पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए हैं।
सीएम भगवंत मान पर भी बोला हमला
पंजाब की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
क्या था बाजवा का मामला
प्रताप सिंह बाजवा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं और एक चैनल को इंटरव्यू देने के दौरान उन्होंने कहा था कि, ‘पंजाब में 50 आ चुके हैं। इनमें से अब तक 18 फट चुके हैं। अभी 32 बम फटने बाकी हैं।’ बाजवा का यह बयान काफी वायरल भी हो गया था जिसके बाद उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया था।
High court stays arrest of punjab congress leader pratap singh bajwa
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पीएम मोदी का जादू हुआ खत्म, जनता ने शुरू किया नकारना, दतिया-बांकीपुर उपचुनाव पर संजय राउत का हमला
Aug 04, 2026 | 02:19 PMवर्धा के 14 देवस्थानों को मिला ‘क’ वर्ग का दर्जा, पालकमंत्री पंकज भोयर की अध्यक्षता में बड़ा निर्णय
Aug 04, 2026 | 02:15 PMFasting Workout: व्रत के दौरान जिम जाना सही है या नहीं? जानें एक्सपर्ट्स की सलाह और किन बातों का रखें ध्यान
Aug 04, 2026 | 02:14 PMCSMT स्टेशन हुआ और स्मार्ट: डिस्प्ले बोर्ड पर एक साथ दिखेगी 12 ट्रेनों की रियल-टाइम जानकारी
Aug 04, 2026 | 02:08 PMDabur Products Ban:100% शुद्धता का दावा पड़ा भारी FSSAI ने डाबर के कई प्रोडक्ट्स की बिक्री रोकी, जानिए क्यों?
Aug 04, 2026 | 02:04 PMLock Upp 2: शिवांगी जोशी के लिए हर्षद चोपड़ा ने दी सबसे बड़ी कुर्बानी, सोशल मीडिया पर मच गया बवाल
Aug 04, 2026 | 02:04 PMBigg Boss 20: सलमान खान ने दिया नए सीजन का पहला हिंट, सामने आया धमाकेदार टीज़र, 6 सितंबर से लौटेगा बिग बॉस 20
Aug 04, 2026 | 01:50 PMवीडियो गैलरी

वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PM
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM
मुझे संघी बनना है, मेरे लिए रास्ता क्यों बंद? कंगना रनौत की इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचाया तहलका, देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 09:28 PM
दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश बाकी है…दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जश्न- VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:59 PM
2.5 करोड़ का घोड़ा, 3 हेलीकॉप्टर और लग्जरी गाड़ियां… आखिर कितने करोड़ के मालिक हैं बृजभूषण सिंह? देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:53 PM














