केजरीवाल से मुलाकात, फिर MLA का सियासत से संन्यास; राजा वड़िंग ने AAP पर साधा…
पंजाब में आम आदमी पार्टी के अंदर सबकुछ ठीक नहीं है। ये कहना है कि सांसद राजा वड़िंग का। उन्होंने यह टिप्पणी आप विधायक अनमोल गगन मान के राजनीति से संन्यास के बाद की है।
- Written By: Saurabh Pal
अनमोल गगन मान, केजरीवाल, राजा वड़िंग (फोटो-सोशल मीडिया)
चंडीगढ़ः पंजाब आम आदमी पार्टी के सामने मुसीबत खड़ी हो गई है। पिछले एक महीने में सरकार के दो विधायक कम हो गए। इस पर कांग्रेस पार्टी का कहना है कि पंजाब आप में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। शनिवार को पंजाब की खरड़ विधानसभा से विधायक अनमोल गगन मान ने विधायकी से इस्तीफा दे दिया। इतना ही नहीं उन्होंने राजनीति से भी संन्यास का ऐलान कर दिया। विधायक अनमोल गगन मान का इस तरह से राजनीति को अलविदा कहना पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
गगन मान के सियासी संन्यास पर पंजाब कांग्रेस हमलावर है। पार्टी ने यह भी दावा किया कि पंजाब में आम आदमी पार्टी में सब कुछ ठीक नहीं है। लुधियाना से सासंद व पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह उर्फ राजा वड़िंग ने कहा कि यह उनका अंदरूनी मामला है, लेकिन आग भड़कती है तो दूर तक जाती है।
आग भड़कती है तो उसकी लपटें दूर-दूर तक फैलती हैंः राजा वड़िंग
सम्बंधित ख़बरें
जनता की समस्या सुलझाने की जगह अपने झगड़े में उलझे…केरल में CM के चयन में देरी पर PM मोदी
केरल में कौन बनेगा मुख्यमंत्री? कांग्रेस में छिड़ी कलह, राहुल गांधी ने बताई अपनी पसंद
…तो कांग्रेस के CM बनते एक्टर विजय, राहुल गांधी की वजह से अधूरी रह गई हसरत, पढ़ें 2009 का पुराना किस्सा
पीठ पर छूरा घोंपना कांग्रेस का काम…बंगाल की जीत से गदगद हुए PM मोदी, बेंगलुरु में गिनाई भाजपा की उपलब्धियां
राजा वड़िंग ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, “पंजाब में आप पार्टी में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। एक विधायक को पार्टी से निलंबित कर दिया गया। एक महीने से भी कम समय में एक और विधायक ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया और राजनीति छोड़ने की बात तक कह दी। हालांकि, यह आप का अंदरूनी और अंदरूनी मामला है, लेकिन जब आग भड़कती है तो उसकी लपटें दूर-दूर तक फैलती हैं।”
All is not well in the @AAPPunjab. One MLA was suspended from the party and within less than a month another MLA has resigned from the party even saying to have quit politics.
While it, indeed, is the AAP’s internal and in house matter. But when the fire breaks out, flames do… — Amarinder Singh Raja Warring (@RajaBrar_INC) July 19, 2025
‘उम्मीद है जनता की उम्मीदों पर खरी उतरेगी सरकार’
इससे पहले, शनिवार को अनमोल गगन मान ने विधायक पद से इस्तीफा देने की घोषणा की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “मेरा दिल भारी है, लेकिन मैंने राजनीति छोड़ने का फैसला कर लिया है। विधायक पद से स्पीकर को दिया गया मेरा इस्तीफा स्वीकार किया जाए। मेरी शुभकामनाएं पार्टी के साथ हैं। मुझे उम्मीद है कि पंजाब सरकार जनता की उम्मीदों पर खरी उतरेगी।”
ये भी पढ़ें- ‘मैंने राज ठाकरे को हिंदी सिखा दी’, निशिकांत दुबे ने लिए MNS प्रमुख के मजे-VIDEO
केजरीवाल से 15 जुलाई को हुई थी मुलाकात
अहम यह है कि 15 जुलाई को उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की थी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर तस्वीर साझा करते हुए लिखा था, “राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ विभिन्न प्रमुख मुद्दों पर गहन चर्चा हुई। समाज के उत्थान का उनका सपना हमें हमेशा साहस और प्रेरणा से भर देता है।” इस मुलाकात के चौथे दिन अनमोल गगन मान ने विधायक पद से इस्तीफा दिया है।
सिंगर से सियासदान बनीं थीं अनमोल
सिंगर से राजनेता बनीं अनमोल गगन मान 2022 के पंजाब विधानसभा चुनावों में खरड़ से विधायक चुनी गईं। उन्हें भगवंत मान ने अपनी कैबिनेट में शामिल किया और पर्यटन और संस्कृति और श्रम जैसे प्रमुख विभागों की जिम्मेदारी सौंपी थी। हालांकि, कुछ समय बाद अनमोल गगन मान को मंत्रिमंडल से बाहर कर दिया गया था।-एजेंसी इनपुट के साथ
