'पहले मुस्लिम मारेंगे फिर सिख...', राजा वड़िंग का शाह पर सीधा अटैक; भाषण सुन लोग बोले- सरदार असरदार-Video

अमरिंदर सिंह उर्फ राजा वड़िंग ने वक्फ संशोधन विधेयक के विरोध में हुए केंद्र सरकार और अमित शाह को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि गृहमंत्री एक ही बात बार कह रहे हैं कि वक्फ बिल पर विरोधी दल मुसलमानों में डर फैला रहे हैं।
'पहले मुस्लिम मारेंगे फिर सिख...', वड़िंग का शाह पर सीधा अटैक; भाषण सुन लोग बोले- सरदार असरदार-Video
राजा वड़िंग (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्लीः संसद में कांग्रेस सांसद अमरिंदर सिंह उर्फ राजा वड़िंग ने वक्फ संशोधन विधेयक के विरोध में हुए केंद्र सरकार और अमित शाह को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि गृहमंत्री एक ही बात बार कह रहे हैं कि वक्फ बिल पर विरोधी दल मुसलमानों में डर फैला रहे हैं। कांग्रेस सांसद ने कहा कि ये हमारा फैलाया हुआ डर नहीं है, जब देश के मुसलमानों को लगा 240 सांसदों में एक भी मुसलमान सांसद नहीं है, यानी हमारे लिए जगह नहीं है तो वो डरने लगा।

इतना ही नहीं आगे उन्होंने कहा कि ये सरकार मुसलमानों को दबाना चाहती है। राजा वड़िंग ने कहा कि बिल के अनुसार 5 साल का प्रैक्टिसिंग मुस्लिम ही दान दे सकेगा। उन्होंने कहा कि मैं सरदार हूं पंजाब में ऐसे कई उदाहरण मिल जाएंगे। मुसलमानों के पास कब्रिस्तान नहीं था तो सिख ने अपनी जमीन कब्रिस्तान बनाने के लिए दान दे दी। रिजिजू बताएंगे कि कौन प्रैक्टिसिंग मुस्लिम है। कल सिखों के शिरोमणी गुरुद्वारा एक्ट में भी आप संशोधन करोगे। आप पहले मुस्लिम मारेंगे फिर सिख मारेंगे उसके बाद क्रिश्चियन मारेंगे।

लुधियाना से कांग्रेस सांसद अमरिंदर सिंह उर्फ राजा वड़िंग का संसद के अंदर दिया गया वक्फ के खिलाफ भाषण सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उनका बेबाक विरोध लोगों को पसंद आ रहा है।

विपक्ष के भारी विरोद के बावजूद वक्फ संशोधन विधेयक 2025 लोकसभा में पास हो गया है। लोकसभा में आधी रात को बिल पास हुआ। रात को 1 बजकर 56 मिनट पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने इसका ऐलान किया। बिल के विरोध में 232 वोट पड़े तो वहीं समर्थन में 288 वोट पड़े। अब इस बिल को राज्यसभा में भेजा जाएगा। संसद के दोनों सदनों से वक्फ बिल पास होने के बाद राष्ट्रपति के पास मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। यदि राष्ट्रपति की मंजूरी मिल गई, जो लगभग तय है तो वक्फ बिल कानून में तब्दील हो जाएगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com