Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कौन हैं भारत भूषण आशु जिसपर कांग्रेस ने जताया भरोसा, लुधियाना पश्चिम उपचुनाव के लिए दिया टिकट

कांग्रेस ने लुधियाना पश्चिमी विधानसभा सीट से भारत भूषण आशु को अपना कैंडिडेट घोषित कर दिया है। आशु पहले भी इस सीट से दो बार विधायक रह चुके हैैं। मनी लॉन्ड्रिंग केस में भी आशु विवादों में रह चुके हैं।

  • By यतीश श्रीवास्तव
Updated On: Apr 05, 2025 | 10:53 AM

लुधियाना पश्चिम सीट पर उपचुनाव में कांग्रेस ने भारत भूषण आशु को दिया टिकट

Follow Us
Close
Follow Us:

चंडीगढ़ : पंजाब में जल्द ही उपचुनाव होने वाला है। चुनाव की तारीख अभी तय नहीं हुई है लेकिन कांग्रेस की ओर से तैयारी शुरू हो गई है। कांग्रेस ने लुधियाना उपचुनाव के लिए अपना कैंडिडेट घोषित कर दिया है। लुधियाना पश्चिम उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने भारत भूषण आशु को अपना उम्मीदवार बनाया है। इससे पहले भी आशु दो बार लुधियाना पश्चिम से विधायक रह चुके हैं। ऐसे में कांग्रेस को इस बार उनसे जीत की उम्मीद है।

पंजाब में विधनसभा उपचुनाव की तारीख के एलान से पहले ही कांग्रेस ने बिगुल फूंक दिया है। पार्टी ने लुधियाना पश्चिम सीट के लिए अपना कैंडिडेट तय कर दिया है। ऐसा माना जा रहा है कि अब जल्द ही उपचुनाव की घोषणा भी कर दी जाएगी। पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ कांग्रेस के कैंडिडेट की घोषणा से राजनीतिक गलियारों में खासी चर्चा है।

वकफ पर विरोध के बाद हिन्दू चेहरे पर जताया भरोसा

वक्फ बिल को लेकर संसद में भारी हंगामा और विरोध दर्ज करने वाली पार्टी कांग्रेस ने पंजाब अलग रणनीति अपनाई है। खास बात ये है कि पार्टी ने यहां हिन्दू चेहरे पर भरोसा जताया है। उन्होंने भारत भूषण आशु को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। हालांकि शुरू में सुगबुगाहट थी कि शायद किसी मुस्लिम चेहरे को मौका मिलेगा लेकिन ऐसा हुआ नहीं। लुधियाना की पश्चिमी सीट से अब आशु के सामने आप कैंडिडेट की कड़ी चुनौती रहेगी।

सम्बंधित ख़बरें

हार पर मंथन में ‘हाथापाई’? कांग्रेस दफ्तर में अध्यक्ष के सामने ही चले लात-घूंसे, जानें क्या हुआ

पंजाब में कांग्रेस का गद्दी वापसी का प्लान! 80 नेताओं का पत्ता साफ, CM चेहरे पर वड़िंग ने खोला राज

ट्रेन में पत्नी का TTE से हुआ झगड़ा, पति ने दे डाली पूरे स्टेशन को उड़ाने की धमकी

1885 में आज के दिन कांग्रेस की हुई थी स्थापना, पार्टी के बुरे दिन के ये हैं कारण

दो बार के विधायक रह चुके हैं आशु

कांग्रेस की ओर से लुधियाना पश्चिमी सीट से टिकट पाने वाले आशु दो बार पहले भी विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं। इसी सीट उन्हें दो बार विधायक निर्वाचित किया जा चुका है। पार्षद के तौर पर उन्होेंने अपना राजनीतिक सफर शुरू किया था। खास ये है कि कैप्टन अमिरंदर सिंह की सरकार में 2017 में वह मंत्री पद पर भी रहे हैं। ऐसे में आशु पंजाब के लिए कांग्रेस से काफी जाना-पहचाना और चर्चित चेहरा हैं। जनता के बीच उनकी अच्छी पैठ है।

मनी लॉन्ड्रिंग विवाद में भी फंस चुके

आशु पर मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर ईडी ने कड़ी कार्रवाई की थी। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले में टेंडर स्कैम में आशू पर कार्रवाई की थी। इसमें उनको अगस्त 2024 से 4 सितंबर 2024 के बीच उनको PMLA 2002 के अंतर्गत मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार भी किया गया था। यहीं नहीं उन्हें जेल भी जाना पड़ा था। ईडी की कार्रवाई में करीब 23 करोड़ की संपत्ति उजागर हुई थी।

पंजाब की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

क्यों हो रहा लुधियाना पश्चिम में उपचुनाव

लुधियाना पश्चिम सीट से विधायक आप नेता गुरप्रीत बस्सी गोगी की हादसे में मौत हो गई थी। उनके घर पर लाइसेंसी बंदूक के गलती से चलने के काऱण विधायक की जान चली गई थी। ऐसे में ये सीट खाली चल रही थी। अब जल्द ही यहां उपचुनाव होने की उम्मीद है। इस सीट पर आप ने राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को मैदान में उतारा है।

Congress announce bharat bhushan ashu name for ludhiyana west seat by election

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 05, 2025 | 10:53 AM

Topics:  

  • Byelection
  • Congress News
  • Punjab News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.